Ghar ke Mandir Me Machis Kyo Nahi Rakhni Chahiye: भारत में लगभग सभी हिंदू परिवारों के घर में आपको मंदिर मिल जाएगा मंदिर घर का वह स्थान होता है, जहां भगवान का वास होता है और वहां अपने भगवान की फोटो या मूर्ति को रखकर हम पूजा अर्चना करते है।
मगर कई बाहर लोगों को मंदिर पर पूजा अर्चना से जुड़ी कोई छोटी मोटी बातें पता नहीं होती है। मगर उनका शास्त्र में बहुत अधिक महत्व बताया गया है। ऐसी ही एक बात है कि पूजा घर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए। अगर इसके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है तो नीचे बताई गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आज हम इस लेख के माध्यम से हम आपको पूजा और घर के मंदिर से जुड़ी कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप अपने घर के मंदिर को अलग तरीके से सजा पाएंगे और घर में अत्यधिक सुख शांति का वास हो पाएगा। घर के मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए यह हर हिंदू परिवार को मालूम होना चाहिए इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।
घर के मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए?, जानिए इसके पीछे का कारण | Ghar ke Mandir Me Machis Kyo Nahi Rakhni Chahiye
पूजा घर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए?
किसी भी हिंदू परिवार के घर में मंदिर एक बहुत ही पवित्र स्थान होता है, जहां पर देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। उसका प्रत्येक घर में एक अलग महत्व होता है। हमें कभी भी पूजा घर में गंदगी नहीं रखनी चाहिए। आप पूजा घर में धूप या अगरबत्ती जलाने के बाद जिस तिल्ली को बुझा देते है, उसे डस्टबिन में फेक देना चाहिए।
अगर आप मुरझाए हुए फूल अगरबत्ती की राख और माचिस की तिल्ली भगवान के स्थान पर रखते है तो इससे आपके घर में बरकत नहीं होती है। माचिस की को पूजा रूम में नहीं फेकना चाहिए। किसी भी तरह से पूजा रूम को गंदा करने पर उसमें भगवान का वास नहीं होता है।
इसके अलावा पूजा रूम के बारे में एक और बात ध्यान देने वाली है कि लोग अक्सर अपने पूजा रूम में माचिस रखते है, जो पूरी तरह से गलत है कुछ शास्त्रों में बताया गया है कि पूजा रूम में माचिस रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और भगवान का वास नहीं हो पाता। आपको अगर पूजा रूम में माचिस रखना है तो उसे कागज में या कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए।
पूजा रूम में क्या-क्या नहीं रखनी चाहिए?
पूजा रूम बहुत ही साफ सुथरा होना चाहिए। क्योंकि पूजा रूम एक ऐसा कमरा होता है, जहां भगवान का वास होता है। उस जगह बैठकर हम अपने परमात्मा को याद करते है। मगर पूजा रूम में अगर आप किसी तरह की चीजों को रखते हैं तो उससे काफी नुकसान हो सकता है, जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है।
- पूजा रूम में कभी भी अगरबत्ती की राख नहीं रखनी चाहिए। जिस अगरबत्ती या धूप से आप पूजा कर रहे है, उसके जल जाने के बाद उसकी राख को वहां से हटा दें। इससे आपका पूजा रूम साफ सुथरा रहेगा। अगर आप अपने पूजा में अभी भगवान को समलित कर पाएंगे।
- घर के मंदिर में उग्र देवता की फोटो सभी देवताओं के साथ नहीं रखनी चाहिए। हिंदू धर्म के कुछ शास्त्र के मुताबिक अगर आप उग्र और ताकत के प्रतीक माने जाने वाले देवताओं की फोटो को अगर आप सभी देवताओं के साथ रखते है तो उसका सही लाभ नहीं मिलता। आपको सभी फोटो से थोड़ा सा अलग किसी उग्र देवी देवता की फोटो रखनी चाहिए।
- आपको अपने पूजा गृह में माचिस नहीं रखनी चाहिए। हिंदू धर्म के कुछ शास्त्र के मुताबिक माचिस नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक होता है, जिस वजह से माचिस को पूजा घर में नहीं रखा जाता। अगर आप उसे पूजा घर में रखना चाहते है तो उसे कागज या कपड़े में लपेट कर रखना चाहिए।
- पूजा घर में जली हुई माचिस की तिल्ली और मुरझाए हुए फूल नहीं रखने चाहिए। यह सब नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक माना जाता है। पूजा करते वक्त इन सभी चीजों के दर्शन से आपका बंदा हुआ काम बिगड़ सकता है। इस वजह से पूजा घर को साफ रखना चाहिए और उसके दौरान आपको जली हुई माचिस की तिल्ली और मुरझाए हुए फूल बाहर निकाल देना चाहिए।
यह भी पढ़े: किस महीने में जन्मे बच्चे भाग्यशाली और बुद्धिमान होते हैं?
पूजा घर में कौन सा बल्ब जलाना चाहिए?
लोगों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि पूजा घर को रोशन करने के लिए किस रंग का बल्ब जलाना चाहिए। अगर आपके मन में भी इस तरह के प्रश्न आते है तो आपको बता दें कि पूजा घर को रोशन करने के लिए आपको उस तरह का बल्ब लगाना चाहिए, जो शास्त्रों में लिखा है।
अलग-अलग शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान के सामने पीला दीप जलाया जाता है। सरल शब्दों में भगवान के सामने हमेशा आपने पीले रंग की रोशनी देखी होगी। अलग-अलग तरह के ग्रंथों में यह बताया गया है कि विष्णु भगवान को पीला रंग बहुत पसंद है।
अगर आप अपने पूजा रूम को रोशन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पीले रंग का बल्ब लगाना चाहिए, जो दिए की रोशनी से मैच करेगा और घर में भगवान के वास का कारण बन सकता है।
अगर हम पूजा घर के दीवाल के रंग की बात करें तो आपको अपने पूजा रूम के दीवाल का रंग हल्का रखना चाहिए। क्योंकि हल्का रंग हमारे मन में सकारात्मक भावनाओं को संचालित करता है। अगर आप पूजा रूम के दीवाल को रंगना चाहते है तो उस दीवाल को सफेद या हल्का हरा रंग से रंगना चाहिए।
निष्कर्ष
आज के लेख में हमने आपको बताने का प्रयास किया कि घर के मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए पूजा रूम में कौन सा बल्ब लगाना चाहिए और पूजा रूम के दीवाल को कौन सा रंग देना चाहिए। अगर आपके मन में पूजा रूम से जुड़ी इस तरह के कुछ सवाल आते हैं तो उनका निराकरण सरल शब्दों में करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा अगर आप पूजा रूम और हिंदू धर्म में पूजा करने की विधि से कुछ अन्य प्रश्न पूछना चाहते है तो कमेंट में अवश्य पूछें।
अगर बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप समझ पाए है की पूजा रूम में माचिस क्यों नहीं रखना चाहिए और किस तरह पूजा रूम के दीवाल और बल्ब के रंग को चुनना चाहिए तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही इस तरह से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी जानना चाहते हैं तो कमेंट में जरूर पूछें साथ ही इसे अपने सहपाठी, मित्र और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा करें।
यह भी पढ़े