गुरुवार के व्रत में दूध पीना चाहिए या नहीं?, पूरी जानकारी

Guruvar ke Vrat me Dudh Pina Chahiye ya Nahi: हिंदू धर्म में व्रत का महत्व अधिक माना जाता है और व्रत को अपने सक्षम अनुसार निर्जल व फलाहारी रूप में करते है। गुरुवार का व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित माना गया है। इस दिन कई लोग साई बाबा का व्रत भी करते है।

परंतु बृहस्पति को मजबूत बनाने के लिए भगवान विष्णु का व्रत रखना बहुत ही फलकारी माना जाता है। इस व्रत को कोई भी कर सकता है। ज्यादातर कुंवारी कन्या के लिए यह व्रत शुभ होता है।

Guruvar ke Vrat me Dudh Pina Chahiye ya Nahi
Image: Guruvar ke Vrat me Dudh Pina Chahiye ya Nahi

इस व्रत को कैसे किया जाएं तथा व्रत में किस तरह के खान पान का सेवन करना चाहिए। यह जानने की इच्छा हर किसी कि होती है जो इस व्रत को करना चाहते है अथवा कर रहे है।

गुरुवार के व्रत से जुड़ी सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल यह है कि गुरुवार के व्रत में दूध पीना चाहिए या नहीं? तो इस सवाल का उत्तर आपको इस आर्टिकल में मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

गुरुवार के व्रत में दूध पीना चाहिए या नहीं?, पूरी जानकारी | Guruvar ke Vrat me Dudh Pina Chahiye ya Nahi

गुरुवार का व्रत किसके लिए ज्यादा अच्छा होता है?

गुरुवार का व्रत महिला और पुरुष हर कोई कर सकता है। भगवान विष्णु की आराधना के लिए यह व्रत किया जाता है। इस अलावा अगर किसी व्यक्ति के कुंडली में गुरु कमजोर है और उनकी शादी नहीं हो रही अथवा शादी में विघ्न आ रहे है तो वो भी बृहस्पतिवार का व्रत कर सकते है।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से गुरुदोष खत्म होता है और विवाह में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती। 16 गुरुवार करने के बाद विधि पूर्वक उद्यापन करने से पूजा को सफल माना जाता है और भगवान विष्णु की कृपा से अच्छा फल भी प्राप्त होता है। भगवान विष्णु की पूजा व व्रत कोई भी श्रद्धालु भक्त विधि विधान से कर सकते है।

गुरुवार के व्रत में दूध पीना चाहिए या नहीं ?

चलिए अब हम आपको बताते है गुरुवार के व्रत में दूध का सेवन करना चाहिए या नहीं? तो इसका उत्तर है कि किसी भी व्रत में दूध का सेवन किया जा सकता है और इससे आपका व्रत किसी भी प्रकार से खंडित नहीं होगा।

गुरुवार के व्रत में भी आप दूध का सेवन कर सकते है। इससे किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बहुत से लोग अपनी श्रद्धा के कारण जल तक का सेवन नहीं करते है पर गुरुवार के व्रत में ऐसा कोई भी नियम नहीं बनाया गया है। इस व्रत को करने वाले व्यक्ति के लिए एक समय का फलाहार का नियम बनाया गया है तथा वह अपने फलाहार के साथ दूध का सेवन भी कर सकते है।

दूध गाय व भैंस का पी सकते है पर हो सके तो गाय के दूध का ही सेवन करें क्योंकि गाय का दूध ही सबसे पवित्र और सर्वश्रे्ठ माना जाता है।

इसके अलावा मार्केट में और भी प्रकार के दूध मिलते है पर उनका सेवन करने से बचें क्योंकि वह बड़ी बड़ी फैक्टरियों में रसायन द्वारा भी बनाया जा सकता है। भगवान विष्णु के व्रत में दूध का सेवन किया जा सकता है और दूध से बने पदार्थ का भी सेवन कर सकते है।

गुरुवार के व्रत में क्या क्या खा सकते है ?

गुरुवार के व्रत में क्या खाना चाहिए या क्या भी खाना चाहिए? ये तो सभी के सवाल होते ही है। तो चलिए हम आपको बताते है की गुरुवार के व्रत में आप दूध , दही , घी अथवा दूध से जुड़े किसी भी खाने का सेवन कर सकते है।

इसके अलावा साबूदाना, खीर या हलवा बना कर खा सकते है। गुरुवार में फलहार किया जाता है तो हो सकते तो आप फलाहारी व्यंजन ही खाएं।

गुरुवार के व्रत में फलाहार कब करना चाहिए ?

किसी भी फलाहारी व्रत में हमेशा एक टाइम ही भोजन करने का नियम बनाया गया है। गुरुवार के व्रत में सुबह से शाम तक केवल भगवान की भक्ति करें। उसके बाद शाम को आप फलाहार कर सकते है।

पूरे नियम के साथ आपको फलाहार भी करना चाहिए ऐसे में आपका व्रत संपूर्ण माना जाएगा। रात के समय खाने से नियम का उलंघन माना जाता है या फिर हर समय खाने से व्रत का फल प्राप्त नहीं होता। जल का सेवन आप कभी भी कर सकते है पर फलाहार का सेवन एक समय ही किया जाता है।

गुरुवार के व्रत में क्या नहीं खा सकते?

हमने आपको गुरुवार के व्रत में क्या खाना चाहिए? ये तो बता दिया पर गुरुवार के व्रत में किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। चलिए इसके बारे में आपको बताते है। गुरुवार के व्रत में अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए।

नमक का सेवन भी इस व्रत में वर्जित है। इसके अलावा कहा जाता है कि केले का सेवन नहीं करना क्योंकि ये विष्णु भगवान को बहुत प्रिय है तो इस दिन यह भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है।

निष्कर्ष

गुरुवार के दिन क्या खाना चाहिए? और दूध का सेवन करना चाहिए या नहीं? (Guruvar ke Vrat me Dudh Pina Chahiye ya Nahi), इसकी पूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल की मदद से आपको दिया है। अर्थात आशा है इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए पर्याप्त होगी। गुरुवार का व्रत या किसी भी भगवान के व्रत को करने से पहले सभी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :

भगवान शिव की मृत्यु कैसे हुई?, सम्पूर्ण जानकारी

तुलसी माता को सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं? (पूजा विधि, नियम और फायदे)

शनिवार को सांप दिखने का क्या मतलब होता है?

घर के मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए?

Leave a Comment