1 मिनट में याद करने के 15+ आसान तरीके

Jaldi Yaad Karne ka Tarika: हर विद्यार्थी की सबसे बड़ी समस्या एक ही होती है कि किसी भी चीज को या फिर किसी भी विषय को कैसे आसानी से याद किया जाए? ताकि वह हमारे दिमाग में अच्छे से बैठ जाएं और हम उस चीज को दोबारा कभी भी ना भूले।

यदि आप एक स्टूडेंट हो और जानना चाहते हो कि 1 मिनट में याद करने का तरीका क्या है? तो आज आप हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को शुरुआत से लेकर अंतिम तक ध्यान पूर्वक से जरूर पढ़ें।

हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से याद करने के कुछ अचूक और सही तरीकों के बारे में जानकारी देंगे। यहां पर जो भी आपको जानकारी मिलेगी वह हमारे स्तर पर रिसर्च की गई जानकारी है और साथ ही साथ कुछ छात्रों के अनुभव को भी हमने यहां पर उनके साथ मिलकर के चर्चा करते हुए इस लेख को तैयार किया है। 

Jaldi Yaad Karne ka Tarika
Image: Jaldi Yaad Karne ka Tarika

हमें उम्मीद है कि आप लोगों के लिए किसी भी चीज को याद करने के महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में हमारा यह लेख काफी ज्यादा उपयोगी और सहायक सिद्ध होगा। स्टूडेंट लोग इस लेख को शुरुआत से लेकर अंतिम तक ध्यान से जरूर पढ़ें और एक भी जानकारी मिस ना करें।

1 मिनट में याद करने के 15+ आसान तरीके | Jaldi Yaad Karne ka Tarika

पढ़ा हुआ याद ना होने के कारण

याद करने के तरीकों के बारे में जानने से पहले हमें यह जान लेना जरूरी है कि आखिर कोई भी चीज पढ़ने के बाद याद क्यों नहीं होती है? या फिर याद ना होने का कारण क्या है? अगर हम किसी चीज को याद न होने के कारण को सही से समझ लेंगे तो हमें याद करने का तरीका भी आसानी से समझ में आएगा और इसके लिए आपको नीचे दिए गए पॉइंट को ध्यान से समझना होगा।

  • पढ़ाई को सीरियसली ना लेने वाले स्टूडेंट बस पढ़ाई को एक फॉर्मेलिटी की तरह करते है और ऐसे में किसी भी विषय को याद करना आपके लिए आसान कार्य नहीं होगा।
  • पढ़ाई के दौरान बार-बार ध्यान भंग होना। अगर आप पढ़ाई के दौरान अपना ध्यान नहीं लगाओगे तो आप खुद सोच लीजिए क्या पढ़ा हुआ याद करना आता है?
  • अगर आप एक शेड्यूल बना करके पढ़ाई नहीं करते हो तो, आप कभी भी किसी भी विषय को या फिर किसी भी लेशन को याद नहीं कर पाओगे क्योंकि आप उस हिसाब से पढ़ाई करने का शेड्यूल मेंटेन करके नहीं चल रहे हो जितना आपको उस लेशन को याद करने के लिए या फिर उस विषय को याद करने के लिए देना चाहिए।
  • जिस प्रकार से हमें अपने जीवन में सफलता पाने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है ठीक उसी प्रकार से पढ़ाई करने का भी एक लक्ष्य निर्धारित करें और अपने उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बिल्कुल भी लापरवाही ना करें और उस पर कड़ी मेहनत करें।

1 मिनट में याद करने का तरीका

आपके अंदर किसी भी चीज को याद करने का कॉन्फिडेंस होना चाहिए और दिमाग में इसके लिए किसी भी प्रकार की चिंता नहीं लेनी चाहिए। हमारा स्टडी रूम शांत होना चाहिए। जिन चीजों से आपका मन पढ़ाई से हटने लगे आपको उन चीजों को अपने आप से दूर रख देना है और एक स्टडी सेड्यूल बना करके पढ़ाई करना है।

इन चीजों के अलावा भी हमें कई सारे महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि पढ़ाई कोई खेल नहीं है और आज के समय में कंपटीशन काफी बढ़ चुका है और अगर आप अपने आप को प्रूफ नहीं कर पाओगे तो कभी भी किसी भी कंपटीशन परीक्षा में खुद को आगे ले जाना आपके लिए काफी कठिन होगा।

इसीलिए चलिए हम आपको आगे पढ़ा हुआ याद करने के या फिर यूं कहें कि 1 मिनट में याद करने के कुछ महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में जानकारी देते हैं और इसके लिए आप नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक से जरूर पढ़ें।

टेंशन फ्री रहे

अगर आप स्टूडेंट हो तो आपको टेंशन फ्री रहना काफी ज्यादा जरूरी है क्योंकि अगर आपके अंदर टेंशन होगा तो आप कभी भी किसी भी चीज में अपना ध्यान नहीं लगा सकते और रही बात पढ़ाई की तो यह अपने आप में ही एक टेंशन का कार्य है और अगर आप इसके अलावा कोई दूसरी टेंशन पालोगे तो आप खुद सोच ले कि क्या आप पढ़ाई में किसी भी चीज को याद करने में सफल रहोगे या फिर आपके लिए कोई भी विषय याद करना आसान होगा?

इसीलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि एक स्टूडेंट लाइफ में हमें कोई भी अपने तरफ से टेंशन नहीं पालना चाहिए और ना ही किसी टेंशन के बीच में अपना हाथ लगाना चाहिए। हम जितना इन चीजों से दूर रहेंगे उतना ही हमारे लिए पढ़ाई करना आसान रहेगा और चीजों को याद करना भी आसान रहेगा।

पढ़ाई के प्रति सीरियस रहें

जो बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा सीरियस रहते हैं अक्सर ऐसे स्टूडेंट पढ़ाई में अपना 100% देते हैं और अपने पढ़ाई के साथ कोई भी कंप्रोमाइज बिल्कुल भी नहीं करते हैं।

उन्हें पता है कि अगर मैं पढ़ाई को सीरियसली नहीं लेंगे तो उनके लिए पढ़ाई करना आसान नहीं होगा और ना ही किसी सब्जेक्ट को या फिर किसी भी लेसन को याद करना आसान होगा।

यदि आप पढ़ाई में चीजों को जल्दी-जल्दी याद करना चाहते हो तो, सबसे पहले आपको अपने पढ़ाई को सीरियसली लेना जरूरी है और अगर आप ऐसा करने में सफल रहोगे तो यकीनन आपको चीजें आसानी से जल्दी जल्दी याद होना शुरू हो जाएंगे।

अपने आलस को दूर करें

अगर आप एक स्टूडेंट हो तो आप तो अपनी पढ़ाई को करने के लिए और अपने विषय को याद करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि अपने अंदर छुपे हुए आलस को दूर करना। हमने देखा है कई सारे स्टूडेंट को पढ़ाई के दौरान काफी ज्यादा आलस पर आता है और वे चीजों को आसानी से आलस के कारण याद नहीं कर पाते और यही चीज आपको पढ़ाई में कमजोर बनाती है।

अगर आपको पढ़ाई में चीजों को याद करना आसान नहीं लगता है तो, सबसे पहले आप अपने अंदर आलस को दूर करें और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पढ़ाई करना शुरू करें।

पढ़ाई करने का शेड्यूल बनाएं

पढ़ाई करने के लिए और याद करने के लिए एक स्टडी सेड्यूल का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। हमने देखा है कि बहुत सारे स्टूडेंट पढ़ाई करना चाहते हैं और वे इसके प्रति काफी सीरियस भी होते हैं परंतु किन्ही कारणों की वजह से अपनी पढ़ाई ठीक से नहीं कर पाते।

पढ़ाई करने का और याद करने का सबसे सही और कार का तरीका यही है कि आप अपने स्टडी का एक शेड्यूल बना लीजिए और कभी भी अपने इस शेड्यूल को ब्रेक करने की कोशिश ना करें। यदि आप शेड्यूल बना करके पढ़ाई करोगे तो यकीनन आप अपना पूरा समय पढ़ाई पर दे पाओगे और चीजों को याद करने में भी काफी आसानी हो जाएगी।

रिवीजन करने का भी टाइम टेबल बनाएं

स्टूडेंट को याद करने के लिए और पढ़ाई करने के लिए जितना ज्यादा शेड्यूल बनाना जरूरी है उतना ही ज्यादा जरूरी आपको आपने पढ़े हुए सब्जेक्ट और पढ़े हुए लेसन को रिवीजन करने का है। अगर आप पढ़ लेते हो और उसे रिवीजन नहीं करते हो तो आप कभी भी किसी भी विषय या फिर किसी भी लिसन को याद नहीं कर पाओगे।  

मान लीजिए आपने 24 घंटे में से 12 घंटे से ज्यादा का समय पढ़ाई करने का शेड्यूल बनाया है तो, आप को कम से कम आपने पढ़ाई के शेड्यूल में से कम से कम 2 घंटे या फिर 3 घंटे रिवीजन करने का भी अपना टाइम टेबल बना लीजिए। यदि आप इस प्रकार से पढ़ाई करोगे तो तो यकीनन आप किसी भी सब्जेक्ट या फिर किसी भी लेशन को याद करने में सफल रहोगे और आपको कोई भी परेशानी भी नहीं होगी।

ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ें

हिंदू धर्म में शास्त्रों के अनुसार अध्ययन करने के लिए छात्रों को ब्रह्म मुहूर्त का समय काफी अच्छा मुहूर्त होता है। यदि आपको चीजें आसानी से याद नहीं हो पाती है और आप पढ़ाई में कमजोर हो तो आपको सबसे पहले ब्रह्म बेला में पढ़ाई करना शुरू कर देना चाहिए। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रह्मा बेला का समय रात के 3:00 बजे से प्रारंभ होता है और यह सुबह 5:00 बजे तक रहता है।

अब आपको इसी समय के बीच में ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना है और पढ़ाई करना शुरू कर देना है। यह मुहूर्त काफी अच्छा मुहूर्त होता है और इसमें हमें काफी शोरगुल जैसी समस्याओं का सामना भी नहीं करना होता। हमारा पूरा पूरा फोकस पढ़ाई पर आसानी से लगता है और इस तरीके से भी आप किसी भी लेशन को या फिर किसी भी सब्जेक्ट को याद करने में खुद को स्ट्रांग बना सकते हो।

लिखकर याद करें

अगर आपको कोई भी सब्जेक्ट याद करने में दिक्कत होती है तो, आप ऐसे में सबसे पहले अपने क्वेश्चन और उसके आंसर को ध्यान से याद करें और उसके बाद उसे एक बार लिखने की कोशिश करें। हमारे कहने का तात्पर्य है कि आप जो भी चीज याद करते हो आप उसे एक बार याद करने के बाद पेन और पेपर की सहायता से लिखने की कोशिश करें।

जो चीजें आसानी से याद नहीं हो पाती है उन्हें हम लिख करके आसानी से याद कर सकते हैं और यह चीज हमने खुद पढ़ाई के दौरान की हुई है और वास्तव में यह 100% याद करने में कारगर साबित होती है। किसी भी सब्जेक्ट को या फिर किसी भी लेशन को याद करने के लिए आप उसे एक बार लिखकर याद जरूर करें।

पूरी नींद जरूर लें

देखिए एक स्टूडेंट को जितना कम समय नींद लेना चाहिए उतना ही जरूरी है कि आप अपनी नींद भी पूरी करें। कई सारे स्टूडेंट है जो ज्यादातर अपना समय सोते ही गुजारते हैं। मगर आपको यहां पर ज्यादा समय तक सोना नहीं है परंतु हां आपको इतना सोना है कि आपकी नींद पूरी हो जाए। अगर आपने 6 से 7 घंटे सोने का समय निर्धारित किया है तो कुछ भी करके आपको रोजाना इतना नींद पूरा करना ही है।

अगर आप सोने के समय को बदलेंगे तो यकीनन आप का मन भी पढ़ाई करने में बिल्कुल नहीं लगेगा और आपको हर वक्त नींद आती रहेगी। इसलिए जरूरी है कि आपने जितना भी समय सोने के लिए निर्धारित किया है आप उतना समय रोजाना जरूर नींद लीजिए और उसके बाद ही पढ़ाई करें इससे आपका पढ़ाई में मन भी लगेगा और चीजों को याद करने में भी आसानी होगी।

रिकॉर्ड करके पढ़ें

अगर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो यह हमारे लिए काफी काम की साबित होती है। अगर आपको किसी भी चीज को या फिर किसी भी लेशन को याद करने में दिक्कत हो रही है तो आप अपने मोबाइल फोन में मौजूद रिकॉर्डर का इस्तेमाल करें और जो भी आपने पढ़ा है उसे एक बार रिकॉर्ड करें फिर उसे बार-बार रिपीट मूड में सुने।

कहते हैं कि सुनी हुई थी जो को आसानी से याद किया जा सकता है। ठीक ही जगह पर आपको अपने पढ़ाई करने के तरीके में बदलाव करना है। पर ध्यान रहे आपको यहां पर सिर्फ पढ़ाई ही करनी है ना कि कोई और कार्य करना है। इस तरीके से भी आसानी तो जल्दी-जल्दी चीजों को याद किया जा सकता है

पढ़ाई करने का वातावरण बनाएं

आपने सुना होगा जब किसी भी काम को करना होता है तो हमें अपने अगल-बगल वैसा वातावरण बनाना चाहिए ताकि हम उस काम को आसानी से कर सके और हमारा मन भी उस काम को करने में आसानी से लगने लगे कि किसी जगह पर हमें पढ़ाई करने के लिए और याद करने के लिए भी पढ़ाई करने का एक माहौल बनाना जरूरी है।

यदि आप अपने पढ़ाई करने का माहौल नहीं बनाओगे तो आपका मन भी पढ़ाई में नहीं लगेगा इसीलिए आप सबसे पहले पढ़ाई करने का माहौल बना है और यह माहौल आपको ऐसा बनाना है जब चाहो तब आप वहां पर जाकर अपनी पढ़ाई को कर सको।

आप इसके लिए एक कमरे को चुन सकते हो या फिर किसी भी ऐसे स्थान का चुनाव कर सकते हो, जहां पर लोगों का आना जाना कम हो और अब वहां पर आप आसानी से पढ़ाई कर सकते हो।

पढ़ाई के दौरान पानी पीते रहे

अगर आप पढ़ाई के दौरान समय-समय पर पानी पीते रहोगे तो आपका मस्तिष्क शांत रहेगा और आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। कई सारे साइंटिफिक रिसर्च में पता चला है कि जो स्टूडेंट पढ़ाई के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं उनका माइंड फ्रेश रहता है और इतना ही नहीं उन्हें चीजों को याद करने में भी आसानी होती है।

दूसरी सबसे बड़ी बात यह है कि आप जितना पानी पियोगे आपको उतनी बार पेशाब लगेगी और आप एक बार अगर उठोगे तो आपके अंदर से आलस पर भी बाहर निकल जाएगा और इस पर आप दोबारा पढ़ाई पर फोकस कर पाओगे। इसीलिए जितना हो सके उतना ज्यादा से ज्यादा आपको पढ़ाई के दौरान पानी को पीते रहना है।

फिजिकल एक्टिविटी भी करें

एक स्टूडेंट को मेंटली स्ट्रांग होने के साथ-साथ फिजिकली स्ट्रांग होना काफी ज्यादा जरूरी है। जो स्टूडेंट रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करते हैं उनका माइंड फ्रेश रहता ही है उनका शरीर भी पढ़ाई में खूब साथ देता है।

आप रोजाना एक नियम बनाकर के एक्सरसाइज करें और जितना हो सके उतना संभव समय तक फिजिकल एक्टिविटी करते रहें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहोगे और आप आसानी से पढ़ाई करने में और चीजों को याद करने में भी सफल रहोगे।

माइंड मैपिंग टेक्निक का इस्तेमाल करें

आप आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माइंड मेपिंग टेक्निक्स बेस्ट टेक्निक है किसी भी चीजों पर अपना पूरा फोकस बनाने के लिए या फिर किसी भी चीज को अपने दिमाग में बैठाने के लिए।

कई सारे स्टूडेंट सोच रहे होंगे कि आखिर पढ़ाई के समय माइंड मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप जिस भी विषय को पढ़ रहे हो या फिर आप जो भी लेशन पढ़ रहे हो आप सबसे पहले उसे पढ़ने के दौरान दिमाग में उसकी छवि बनाते चले जाइए और एक विजुअल इमैजिनेशन के साथ पढ़ाई करने की कोशिश करें।

अगर आप इस तरीके से पढ़ाई करते हो तो आपके दिमाग में हर एक शब्द की छवि बनेगी और हर एक शब्द का एक अलग अलग पिक्चर क्रिएट होता जाएगा और इस प्रकार से आपका अगर पिक्चर क्रिएट करने लगेगा, तो यकीनन आप उस सब्जेक्ट को या फिर उस लेसन को याद करने में सफल हो जाओगे, जो आपको कभी भी याद नहीं होता है। आप एक बार इस टेक्निक्स का इस्तेमाल जरूर करें।

FAQ

तुरंत कैसे याद करें?

तुरंत याद करने के लिए नोट्स बनाएं, ग्रुप स्टडी करें और इतना ही नहीं पढ़ाई के दौरान शॉर्ट ब्रेक भी लेते रहें।

याद नहीं आ रहा कैसे याद करें?

अगर आपको याद नहीं हो रहा तो आप थोड़े समय तक पढ़ाई करें और कम से कम 20 से 30 मिनट का एक बार गया ब्रेक ले और इस समय के दौरान आप कुछ ऐसा करें जो आपको काफी ज्यादा पसंद है और आपका माइंड भी फ्रेश हो जाए। इस छोटे से ब्रेक के बाद फिर से पढ़ाई करें। यकीन मनाइए इस तकनीक से आसानी से किसी भी लेशन या फिर कोई भी चीज याद किया जा सकता है।

पढ़ा हुआ क्यों भूल जाते हैं?

जब हम किसी किताब को हो या फिर किसी लेशन को सिर्फ महज एक नजर से पढ़ते हैं तब इस पढ़ाई को आप  निष्क्रिय अध्ययन कहते हैं। मतलब इस प्रकार की पढ़ाई का कोई अर्थ नहीं निकलता और ना ही किसी भी चीज को हमें याद करने में सहायता मिलती है यही कारण है कि आप पढ़ा हुआ आसानी से भूल जाते हो।

रात में कितने बजे तक पढ़ना चाहिए?

कभी भी रात में 11:30 से ऊपर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए और इसी बीच पढ़ाई खत्म करके सो जाना चाहिए ताकि आप सुबह जल्दी उठ सको और अपनी पढ़ाई को ब्रह्म बेला में दोबारा शुरू कर सको।

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस लेख में स्टूडेंट को ध्यान में रखकर 1 मिनट में याद करने के 15+ आसान तरीके ( Jaldi Yaad Karne ka Tarika) के बारे में बेहतर और सरल तरीके से जानकारी प्रदान की हुई है। हमें उम्मीद है कि छात्रों के लिए हमारा यह लेख काफी ज्यादा उपयोगी और सहायक सिद्ध हुआ होगा।

यदि आप लोगों को पढ़ाई करने के तरीकों के ऊपर प्रस्तुत किया गया यह लेख पसंद आया हो या फिर आपके लिए जरा सा भी उपयोगी साबित हुआ हो तो, आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले और साथ ही साथ इस लेख से संबंधित किसी भी प्रकार के सवाल या जानकारी के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करना भी ना भूले।

यह भी पढ़ें :

कलयुग क्या है और कलयुग कितना बाकी है?

पूजा कब नहीं करनी चाहिए? पूजा का सही समय

मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है?

घर के मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए?

Leave a Comment