कलयुग क्या है और कलयुग कितना बाकी है?

Kalyug Kitna Baki Hai?:आप में से जिन्होंने भी महाभारत या रामायण पढ़ी होगी तो, सतयुग, त्रेता युग के बारे में जरूर सुना होगा। आपने अपने बुजुर्गों और पंडितों के द्वारा भी सुना होगा कि हम सभी कलयुग में है और कलयुग में बहुत ही पाप हो रहा है।

आपने यह भी सुना होगा की अब कलयुग का अंत हो जाएगा लेकिन क्या आपके मन में यह प्रश्न कभी आया है कि कलयुग का समय अंतराल क्या है और कलयुग का अंत होने में अभी कितना समय बाकी है?

Kalyug Kitna Baki Hai
Image: Kalyug Kitna Baki Hai

यदि आप भी इन सभी प्रश्नों का जवाब जानना चाहते हैं तो, आज का यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि आज के इस लेख में हम कलयुग क्या है?, कलयुग का अंत कैसे होगा? और कलयुग की कुल आयु कितनी है? उसके बारे में हम जानेंगे।

कलयुग क्या है और कलयुग कितना बाकी है? | Kalyug Kitna Baki Hai

कलयुग क्या है?

भगवान ब्रह्मा जिन्हें सृष्टि का निर्माता कहा जाता है, उन्होंने कालखंड को चार भागों में बांट दिया है।

  • सतयुग
  • त्रेता युग
  • द्वापर युग
  • कलयुग

उपयुक्त चारों कालखंड पूर्व निर्धारित है। सतयुग में व्यक्ति भगवान की पूजा पाठ करता था। चारों तरफ शांति थी। वर्तमान में हम कलयुग में है। कलयुग सतयुग से पूरी तरीके से विपरीत है। कलयुग में सज्जन की तुलना में पापियों की संख्या बहुत ही अधिक है चारों तरफ द्वेष ,ईर्ष्या दुख फैले हुए हैं अपने ही अपनों को दुख पहुंचाता है।

कलयुग का आयु कितना है?

सभी युगों का अपना एक निश्चित समय निर्धारित है। कलयुग का आयु 432000 वर्ष माना जाता है। माना जाता है कि हर युग में इंसान की उम्र अलग अलग थी। सतयुग में इंसानों की उम्र 100000 वर्ष हुआ करती थी लेकिन कलयुग में उम्र घटकर 100 वर्ष हो गए हैं और अब तो ये स्थिति हो गई है कि व्यक्ति 100 वर्ष भी जिंदा नहीं रह पाता है।

सतयुग में इंसानों की ऊंचाई 32 फीट होती थी लेकिन कलयुग में इंसानों का औसत लंबाई 5.5 फिट हो गई है। माना जाता है कलयुग का अभी प्रथम चरण ही चल रहा है और कलयुग में केवल प्रथम चरण तक ही धर्म का अस्तित्व रहेगा। उसके बाद चारों तरफ केवल पाप ही पाप होंगे।

प्रथम चरण का अंत होने के बाद घोर कलयुग आएगा और घोर कलयुग में व्यक्ति का जीवन नर्क के समान हो जाएगा, इंसान पानी के लिए भी तरस जाएगा क्योंकि नदी तालाब सब सूखने लगेंगे, वर्षा नहीं होगी, गाय दूध नहीं देगी, इंसान सभी रिश्ते को भूल कर एक दूसरे का दुश्मन बन जाएगा। घोर कलयुग आने पर तो इंसान की उम्र भी मात्र 5 वर्ष हो जाएगी।

कलयग कितना बाकी है?

आपने यह तो जान लिया कि कलयुग की आयु 432000 वर्ष है। क्या आपको यह पता है कि अब तक कलयुग कितना बीत चुका है? 432000 वर्ष में अब तक कलयुग 5122 साल बीत चुका है।

मतलब अभी भी 426878 वर्ष कलयुग के अंत होने में बचा हुआ। अभी तक कलयुग का एक भाग भी नहीं बीता है। इतने में ही कलयुग में इतने पापियों का निर्माण हो चुका है, इतना पाप देखने को मिल रहा है सोचिए जब कलयुग का अंत आने लगेगा तब धरती पर कितना पाप बढ़ चुका होगा।

कलयुग में यदि व्यक्ति नर्क समान जीवन जीने से बचना चाहता है तो, अभी से ही उसे भगवान के शरण में चले जाना चाहिए। दुष्ट, ईर्ष्या जैसे भाव को छोड भगवान का भक्ति भाव करना चाहिए।

कलयुग में भगवान विष्णु का कल्कि अवतार

हर युग में जब जब धरती पर पाप बड़ा है तब तब भगवान विष्णु कई रूपों में धरती पर अवतार लेकर  दुष्ट और अधर्मीयों का नाश किए हैं। धार्मिक एवं पौराणिक मान्यता के अनुसार कलयुग में भी जब पाप का घड़ा भर जाएगा, तब दुष्टो के संहार के लिए भगवान विष्णु कल्कि के अवतार में प्रकट होंगे जो भगवान विष्णु का दसवां एवं अंतिम अवतार माना गया है।

भगवान विष्णु के कल्कि अवतार को निष्कलंक भगवान के नाम से भी जाना जाता है। कलयुग में भगवान विष्णु सम्भल ग्राम में विष्णुयश नामक श्रेष्ठ ब्राह्मण के यहां पुत्र स्वरूप जन्म लेंगे।

माना जाता है भगवान विष्णु का कल्कि अवतार 64 कलाओं के पूर्ण निष्कलंक अवतार होगा। जब कलयुग में चारों तरफ पाप बढ़ जाएगा और अत्याचार का बोलबाला होगा, तब इस जगत का कल्याण करने के लिए भगवान विष्णु कल्कि का रूप लेकर आएंगे और देवदत्त नामक घोड़े पर सवार होकर दुष्टो का संहारा करेंगे।

जिसके बाद फिर से सतयुग का प्रारंभ होगा। माना जाता है जब कलयुग में भगवान विष्णु कल्की का अवतार लेकर आएंगे। उस समय तक धरती पर इतना पाप बढ़ जाएगा कि एक साथ 12 सूरज धरती पर दिखाई देंगे, जिससे चारों तरफ पानी सुख जाएगा और सभी जीव जंतुओ का नाश हो जाएगा।

इस तरह भगवान विष्णु के कल्कि अवतार और दुष्टों के संहार के साथ कलयुग का अंत हो जाएगा। कलयुग के अंत और भगवान विष्णु के कल्कि अवतार के बारे में भविष्यपुराण एवं श्रीमद्भागवत पुराण में भी वर्णन मिलता है।

FAQ

कलयुग में श्राप क्यों नहीं लगता?

कलयुग में मनुष्य धर्म कर्म से हीन हो चुका है। तपोबल और ब्रह्म बल की कमी हो गई है। जिस कारण कलयुग में लोगों पर श्राप और आशीर्वाद का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

कलयुग के बाद कौन से युग का प्रारंभ होगा?

कलयुग के बाद दोबारा सतयुग का प्रारंभ होगा।

कलयुग में दुष्टों का नाश कौन करेगा?

कलयुग में दुष्टों का नाश करने के लिए भगवान विष्णु कल्कि के अवतार में आएंगे।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको कलयुग के बारे में बताया। इस लेख के जरिए आपको पता चल गया होगा कि कलयुग क्या है और कलयुग कितना बाकी है ( Kalyug Kitna Baki Hai)?

हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख आपके लिए जानकारी पूर्ण रहा होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ जरुर शेयर करें। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव आपके मन में हो तो आप हमें कमेंट में लिख कर बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

सात घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगाएं?

शनिवार को सांप दिखने का क्या मतलब होता है?

मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है?

घर के मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए?

Leave a Comment