Kalyuga Ke Baad Kya Aayega: हम सभी को पता है वर्तमान युग कलयुग का चल रहा है और इसका अंत भगवान विष्णु के कल्कि अवतार द्वारा किया जाएगा। कलयुग का 427000 साल बचा हुआ है। इससे हम समझ सकते है कि कलयुग को समाप्त होने में बहुत समय है। पर पुराणों द्वारा हम सभी को पता है कि कलयुग का अंत बहुत बुरा होगा।

अब जब इस युग के अंत के बारे में सभी को ज्ञात हो गया है, तो लोगो के मन में दूसरे युग के सवाल आने लगे है कि कलयुग के बाद कौन सा युग आयेगा? अगर आप भी जानना चाहते है कि कलयुग के बाद कौन सा युग आयेगा तो चलिए हम इस आर्टिकल की मदद से आपको बताते है।
कलयुग के बाद क्या आएगा? (बाद का समय और युग) | Kalyuga Ke Baad Kya Aayega
कलयुग के बाद क्या आएगा?
ग्रंथो में भी कहा गया है कि बदलाव प्रकृति का नियम है। उसी प्रकार एक युग की समाप्ति के बाद युगों को भी बदलना पड़ता है। भागवत पुराण के अनुसार युग चार प्रकार के हैं, जो क्रमशः एक के बाद एक चलते रहते हैं।
सर्वप्रथम सतयुग ,फिर त्रेतायुग ,फिर द्वापरयुग उसके बाद सबसे आखिर में कलयुग। इसी अनुशासन कलयुग के बाद फिर से सतयुग का आगमन होगा। युगों के 22 चक्र में वर्तमान समय चल रहा है और इस बात का वर्णन गीता में भी किया गया है।
विष्णु जी द्वारा ये कहा गया था कि जब पाप पूरी दुनिया में अपना घेरा कर लेगा और पाप की सीमा भी बढ़ जाएगी तब कलयुग का अंत करने के लिए उन्हें धरती पर पूर्ण अवतार लेना पड़ेगा।
अवतार लेने के बाद कुछ ही दिनों में वह पापियों को नष्ट कर देंगे फिर जाकर कलयुग की समाप्ति होगी। कलयुग के खत्म होने के बाद फिर से सतयुग आयेगा और लोग सच्चाई के रास्ते पे चलने लगेंगे।
कलयुग के अंत में मनुष्य की आयु कितनी होगी?
हम सभी जानते है जैसे जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे मनुष्यो की उम्र कम होती जा रही है। कारण हमारी प्रकृति को बताया जाए या कुछ भी पर सत्य तो यही है कि वर्षों के बाद मनुष्यो का जीवन बहुत कम हो जाएगा जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।
चलिए हम आपको बताते है कि कलयुग के अंत में मनुष्यो का जीवन काल व आयु कितनी रहेगी तथा वह कितना जीवन व्यतीत कर पाएंगे। कलयुग के अंत में मनुष्य की आयु महज 12वर्ष की रह जाएगी।
12 साल तक ही एक मनुष्य का जीवन रहेगा और खत्म हो जाएगा। कलयुग के अंत में सभी मनुष्य दूसरे मनुष्यों के शत्रु हो जाएंगे अथवा मांस मदिरा का सेवन बढ़ जाएगा। लोग धन के पीछे भागेंगे और उसके लिए एक दूसरे कि हत्या पे भी उतार आएंगे।
सतयुग कैसा होगा ?
जहां कलयुग में इतने पाप बढ़ जाएंगे कि मनुष्य अन्न होने के बावजूद भूखे मारेंगे, वहां सतयुग के आने के बाद सारे पाप समाप्त हो जाएंगे। धरती पर केवल धर्म और प्रेम का उजाला होगा। सतयुग में हर मनुष्य भगवान की भक्ति से परमात्मा से मिल पाएगा।
कलयुग के बाद सतयुग मनुष्यों के लिए वरदान रूप होगा, जो अंधेरे में उजाला लेके आयेगा। जिस प्रकार कलयुग में धर्म कर्म खत्म होता जा रहा है और यहां प्रेम का मतलब भी गलत ही कहा जाता है, वहां सतयुग में हर मनुष्यो के बीच भाईचारा का बंधन होगा और हर कोई अपने त्याग तपस्या से भगवान को प्रसन्न कर पाएगा।
श्री कृष्ण द्वारा बताए गए कलयुग के कुछ कर्म
श्री कृष्ण ने अर्जुन को कलयुग के बारे में बहुत कुछ बताए थे, जिनमें से कुछ इस प्रकार है कि कलयुग में ऐसे ऐसे आश्चर्यजनक कार्य होंगे जिनका अनुमान लगना असंभव है। कलयुग में ऐसे मनुष्य होंगे जो कहेंगे कुछ अलग और करेंगे कुछ अलग, साथ में सोचेंगे उनसे भी अलग।
इसके अलावा कृष्ण द्वारा ये भी कहा गया कि ज्ञान तो ब्राह्मणों कि तरह रखे जाएंगे, पर ब्राह्मण भी मांस मदिरा पर उतार आएंगे। और मां की ममता इतनी बढ़ जाएगी की वह अपने संतान के भविष्य को भी मोह माया में बांध देगी। कुछ इसी प्रकार कई सारी वाणी श्री कृष्ण द्वारा बताए गए है।
कलयुग के प्रभाव से बचने का रास्ता क्या है?
कलयुग के प्रभाव से बचना असंभव है पर अपने कर्मो से आप कलयुग से बच सकते है। जब पाप अपनी चरम सीमा पर पहुंच जायेगा, तो घोर कलयुग का आगमन हो जाएगा।
उस समय इस प्रभाव से बचने के लिए केवल भगवान की भक्ति ही काम आएँगी, जो जीवन की मोह माया को छोड़ के केवल भगवान की भक्ति को अपनाएगा वो कलयुग के प्रभाव से बच सकता है। भगवान हरी का नाम जपने से ही सबका कल्याण होगा।
निष्कर्ष
हम सभी कलयुग में जीवन व्यतीत कर रहे है पर अभी हम घोर कलयुग का अनुमान भी नहीं लगा सकते। कलयुग के कुछ प्रतिबिंब अभी भी दिखाई दे रहे है पर उसके बाद जो युग आयेगा वह बहुत ही सुखमय होगा।
इस आर्टिकल में हमने लोगो से पूछे जाने वाले सवाल कलयुग के बाद क्या आएगा? (बाद का समय और युग) ( Kalyuga Ke Baad Kya Aayega) के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। आशा है हमारी दी गई जानकारी आपके लिए पर्याप्त होगी।
यह भी पढ़ें :
कलयुग क्या है और कलयुग कितना बाकी है?
पूजा कब नहीं करनी चाहिए? पूजा का सही समय