किस महीने में जन्मे बच्चे भाग्यशाली और बुद्धिमान होते हैं?

Kis Mahine Me Janme Bachhe Bhagyashali Hote Hai: हर कोई चाहता है कि उसका बच्चा सफल बने। मगर हम आपको बता दे कि लोग सफल जन्म लेने वाले महीने से नहीं बल्कि अपने ज्ञान और कर्म के आधार पर बनते है। इस दुनिया में कुछ लोग अमीर व्यक्ति के घर पैदा होते हैं तो कुछ लोग गरीब व्यक्ति के घर।

ऐसा हो सकता है कि ग्रंथों में लिखी बातें सच हो और हमारे पिछले जन्म में किए गए पाप के अनुसार हमारा जन्मे इस दुनिया में तय होता है। मगर एक बार हम जन्म पा लेते है तो हमारा मकसद, हमारा ज्ञान और हमारा कर्म हमें भाग्यशाली बना देता है।

इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अगर आप किस महीने में जन्मे बच्चे भाग्यशाली और बुद्धिमान होते है के बारे में गूगल पर ढूंढ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। क्योंकि अलग-अलग महीने में जन्मे हुए बच्चों की किस्मत में किस तरह का परिवर्तन आ सकता है इसका एक संक्षिप्त विवरण आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Kis Mahine Me Janme Bachhe Bhagyashali Hote Hai
Image: Kis Mahine Me Janme Bachhe Bhagyashali Hote Hai

इससे पहले कि नीचे बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप अपने बच्चे को भाग्यशाली समझने लगे। हम आपको बता देना चाहते हैं कि जितनी भी जानकारी बताई जा रही है यह विभिन्न प्रकार के शास्त्र और ग्रंथ के आधार पर बताई जा रही है। मगर यह पूरी तरह से आपके कर्म और ज्ञान पर निर्भर करता है।

अगर आपने सही तरीके का ज्ञान हासिल नहीं किया तो आपका कर्म व्यर्थ हो जाएगा और उस वक्त आपका भाग्यशाली महीने में जन्म लेना भी कोई काम नहीं आएगा, इसलिए किस महीने में जन्मे बच्चे भाग्यशाली और बुद्धिमान होते है यह जानिए और अपने जीवन में आने वाले दिन का एक संक्षिप्त विवरण समझ जाइए। उसके आधार पर ज्ञान हासिल करिए और जीवन में सफलता को आसान बनाइए।

किस महीने में जन्मे बच्चे भाग्यशाली और बुद्धिमान होते है? | Kis Mahine Me Janme Bachhe Bhagyashali Hote Hai

किस महीने में जन्मे बच्चे भाग्यशाली होते हैं?

जैसा कि हमने आपको बताया आपका किस्मत आपके ज्ञान और कर्म पर निर्भर करता है। इस वजह से आप चाहे किसी भी महीने में जन्मे हो अगर आप सही ज्ञान अर्जित करेंगे और सही काम करेंगे तो आप भाग्यशाली बन जाएंगे।

मगर किस महीने में जन्मे बच्चे के लिए जीवन का कौन सा रास्ता ज्यादा सही होता है, जिधर उसे जल्दी कामयाबी मिलेगी यह जानने के लिए अलग-अलग महीने में जन्मे बच्चों के आने वाले भविष्य की एक छोटी सी झलक प्रस्तुत की गई है, जिसे जानने के बाद आप अपने बच्चे को सही मार्गदर्शन दे पाएंगे और उसे जल्द ही भाग्यशाली या कामयाब बना पाएंगे।

जनवरी-फरवरी में जन्मे बच्चे

जिस बच्चे का जन्म जनवरी या फरवरी महीने में हुआ है, वह आमतौर पर बहुत मेहनती होते है। इस महीने में जन्मे बच्चे छोटी उम्र से ही अपनी किस्मत बनाने में लग जाते है। इस महीने में जन्मे बच्चे किसी पर भी भरोसा नहीं करते, जिस वजह से उनके साथ धोखा भी होता है। मगर अपने जीवन में वह सफल हो जाते है। अपने कड़ी मेहनत और स्वयं अपना किस्मत लिखने का भरोसा उन्हें जीवन में सफल बनाता है।

मार्च-अप्रैल में जन्मे बच्चे

जिस बच्चे का जन्म मार्च या अप्रैल में होता है, वह बहुत ही क्रोधित होते है। इनके अंदर बहुत आक्रोश भरा होता है और अपनी किस्मत बनाने के लिए यह किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह ऐसे व्यक्तित्व वाले बच्चे बनते है, जो किसी के नहीं होते यह केवल अपने फायदे के बारे में सोचते है और इसके लिए कई बार गलत कदम भी उठा देते है।

इस तरह के बच्चे किसी के नहीं होते वह अपनी सफलता के लिए किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते है। इस महीने में जन्मे बच्चे बहुत शक्तिशाली भी होते हैं।

यह भी पढ़े: सपने में शिव मंदिर देखना शुभ है या अशुभ?

मई-जून में जन्मे बच्चे

मई या जून के महीने में जन्मे बच्चे बहुत भोले भाले होते हैं। यह किसी की भी मदद करने के लिए आगे आ जाते हैं, जिस वजह से इनके साथ बहुत ज्यादा धोखा भी होता है। इस तरह के बच्चे वक्त के साथ है या तो दुनिया के कल्याण के रास्ते पर चलते हैं या फिर बहुत बार धोखा होने की वजह से अधर्म के रास्ते को चुन लेते है।

इस तरह के बच्चों की किस्मत में हर कदम पर धोखा लिखा रहता है। कई बार वह लोगों की मदद करने के लिए आगे आते हैं मगर वही इंसान उन्हें धोखा दे देता है। इसके बावजूद कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो धर्म के मार्ग को नहीं छोड़ते और उसी रास्ते पर अपना भाग्य निर्माण करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे बच्चे भी आते हैं, जो धोखा से आहत होकर अधर्म का रास्ता चुन लेते हैं।

जुलाई और अगस्त में जन्मे बच्चे

जिन बच्चों का जन्म जुलाई से अगस्त के महीने में होता है, वह बहुत ही संवेदनशील होते है। इस महीने में जन्मे बच्चों का व्यक्तित्व बड़ा सरल होता है, वह बहुत ही सुखद जीवन जीते हैं, वह दूसरों की सेवा करते हैं और दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढ लेते है।

इसी के साथ वह दूसरों के कल्याण के लिए बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। अपने माता-पिता के लिए भाग्यशाली होते हैं। इस महीने में जन्मे बच्चे दुनिया भर से ख्याति बटोरते हैं और हर किसी की दुआ लेकर आगे बढ़ते हैं।

सितंबर-अक्टूबर में जन्मे बच्चे

सितंबर और अक्टूबर महीने में जन्मे बच्चे बहुत ही अच्छे स्वभाव के होते है। इस महीने में जन्मे बच्चे ईश्वर पर भरोसा रखते हैं और निष्पक्ष रुप से बिना किसी छल कपट के अपने कार्य को करते हैं और सारे फल की चिंता इश्वर पर छोड़ देते हैं।

इस महीने में जन्मे बच्चे अपने माता-पिता भाई-बहन पत्नी पुत्र जैसे परिवार के सभी सदस्य के लिए गर्व का कारण बनते हैं और उन्हें अच्छे से संभाल पाते हैं।

यह भी पढ़े: सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना शुभ है या अशुभ?

नवंबर-दिसंबर में जन्मे बच्चे

नवंबर दिसंबर के महीने में जिस बच्चे का जन्म होता है, वह बहुत स्थिर और धैर्य स्वभाव का होता है। इस तरह के बच्चे का जीवन में अनेकों कठिनाइयां आती है। मगर वह अपने धैर्य और स्थिर स्वभाव के कारण सबसे आसानी से निकल जाता है।

इस महीने में जन्मे बच्चे दूसरे व्यक्तित्व को समझ पाने में भी काफी तेज होते हैं। वह लोगों को ज्यादा अच्छे से समझ पाते हैं और स्थिरता से समझदारी के साथ अपने सभी कार्य को करते हैं और परिणाम स्वरुप धीरे-धीरे सफलता पाते हैं।

FAQ

किस महीने में जन्मे बच्चे अच्छे होते हैं?

वैसे तो हर महीने में जन्मे बच्चे बहुत ही अच्छे होते हैं। अलग-अलग महीने में जन्मे बच्चों के क्या-क्या व्यक्तित्व होते हैं, इसके बारे में ऊपर बताया गया है। मगर हीरो जैसे व्यक्तित्व वाले बच्चे जनवरी फरवरी के महीने में पैदा होते हैं, जो अपने ऊपर इतना भरोसा रखते हैं कि वह बिना किसी के प्रवाह की है हर परेशानी से लड़ते हैं।

किस दिन जन्मे बच्चे अच्छे होते हैं?

चाहे किसी भी दिन ना बच्चे का जन्म हुआ वह अपने ज्ञान और कर्म के आधार पर जीवन में सफलता हासिल कर लेता है। मगर हिंदू शास्त्र के मुताबिक बुधवार का दिन गणेश जी का माना जाता है। हम कह सकते हैं कि बुधवार के दिन जन्मे बच्चे के ऊपर गणेश भगवान की असीम कृपा होती है, जिस वजह से उसे बुद्धि और समझदारी मिलती है।

शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं?

शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले बच्चे बहुत ही सुख सुविधाओं के शौकीन होते हैं, उन्हें हर तरह की सुख सुविधा चाहिए होती है और वे अलग-अलग तरह की फरमाइश करते रहते हैं।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको यह बताने का प्रयास किया कि किस महीने में जन्मे बच्चे भाग्यशाली और बुद्धिमान होते हैं हालांकि चाहे किसी भी महीने में बच्चे का जन्म हुआ वह अपने ज्ञान और कर्म के आधार पर जीवन में सफलता हासिल कर लेगा और खुद को भाग्यशाली बना लेगा। मगर ऊपर बताए गए निर्देशों के आधार पर अगर आप अपने बच्चे का सही मार्गदर्शन करेंगे तो उसके जीवन में सफलता पाना आसान हो सकता है।

इस लेख में बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद अगर आप तो भाग्यशाली होने वाले बच्चे के व्यक्तित्व को समझ पाए हैं। साथ ही अपने बच्चे को इस तरह के व्यक्तित्व को पाने में मदद कर सकते हैं तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं साथ ही इस लेख को अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करें।

यह भी पढ़े

Leave a Comment