लाल किताब क्या है? और लाल किताब पुत्र प्राप्ति के उपाय

Lal Kitab Putra Prapti ke Upay : एक विवाहित स्त्री और पुरुष के जीवन की सबसे बड़ी तमन्ना संतान प्राप्ति की होती है। उनके लिए संतान प्राप्ति का अनुभव जिवन का सबसे बड़ा सुख होता है। बिना बच्चे के किलकारी दंपती का घर-आंगन अधूरा रहता है।

हालांकि सभी दंपति संतान सुख प्राप्त नहीं कर पाते हैं। कई लोग इस सुख से वंचित हो जाते हैं। जिस कारण बहुत से दंपति लोगों की बात में आकर जादू टोना और ना जाने कई महंगे महंगे रत्नों को खरीद कर संतान सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं।

Lal Kitab Putra Prapti ke Upay
Image: Lal Kitab Putra Prapti ke Upay

लेकिन आज के इस लेख में हम आपको लाल किताब में दिए गए नुस्खे के बारे में बताएंगे जिससे जो दंपति संतान सुख से वंचित हैं उन्हें लाभ मिलेगा। हालांकि यह नुस्खे आपके भाग्य को तो पूरी तरह नहीं बदल सकते हैं क्योंकि बिना भगवान के इच्छा के जीवन में कुछ भी संभव नहीं है।

लेकिन भगवान का स्मरण लेते हुए पूरी श्रद्धा भाव से यदि आप लाल किताब के उन विशेष टोटकों को अपनाते हैं तो अवश्य ही से आपको लाभ मिलेगा। तो चलिए इस लेख में आगे बढ़ते हैं।

लाल किताब क्या है और लाल किताब पुत्र प्राप्ति के उपाय | Lal Kitab Putra Prapti ke Upay

लाल किताब क्या है?

जिन लोगों को लाल किताब के बारे में नहीं पता तो बता दे कि लाल किताब ज्योतिष शास्त्र का एक बहुत ही प्रमुख ग्रंथ है। हालांकि इस ग्रंथ के रचयिता के बारे में काफी विवाद है। लेकिन कुछ विद्वानों का मानना है कि 1939 से 1952 के बीच भारत के पंजाब प्रांत के ग्राम फरवाला के निवासी पंडित रूप चंद जोशी ने इस ग्रंथ के पांच खंडों की रचना की थी।

यह ग्रंथ समकालीन ज्योतिष और सामुद्रिक पर आधारित है। इस ग्रंथ को रूपचंद ने आम लोगों की बोलचाल भाषा में लिखी है जिसे भारत के पुराने पंजाब के इलाके के लोग बहुत आसानी से समझ सकते हैं।

इस ग्रंथ की कुछ अलग ही विशेषता है। अन्य सैद्धांतिक और प्रायोगिक फलित ज्योतिष ग्रंथों से यह ग्रंथ थोड़ा हटकर है। इस ग्रंथ में ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जातक को टोटकों का सहारा लेने का संदेश दिया गया है।

इन टोटकों को बहुत ही सरल तरीके से इसमें बताया गया है जिसका कोई भी जातक सुविधा पूर्वक सहारा ले सकता है और अपने जीवन में आए विभिन्न प्रकार के समस्याओं से निजात पा सकता है।

लोग कीमती रत्नों के सहारे ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने की कोशिश करते हैं लेकिन कीमती ग्रह रत्नों में हजारों रुपए खर्च करने के बजाय जातक लाल किताब में दिए गए टोटकों के सहारे बिना किसी खर्च के ग्रहों के दुष्प्रभाव से बच सकता है।

संतान प्राप्ति के लिए लाल किताब के नुस्खे

लाल किताब में जीवन के कई सारे समस्याओं से निपटने के लिए कई सारे नुस्खे दिए गए हैं। हमने यहां पर संतान प्राप्ति के लिए कुछ महत्वपूर्ण नुस्खे लिखे हैं। इन नुस्खे को अपना आते वक्त बिना किसी शंका के पूरी श्रद्धा भगवान पर रखें।

जो दंपती संतान प्राप्ति के सुख से वंचित है वह हर महीने परिवार के सदस्यों की संख्या से अधिक रोटियां बना कर पशुओं को खिलाएं। इससे निश्चित ही घर में खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। गाय के अतिरिक्त हर दिन कुत्ते को भी मीठी रोटी खिलानी चाहिए। इससे भी खुशी का खबर सुनने को मिलता है।

लाल किताब में संतान प्राप्ति के लिए कई सारे नुस्खे हैं। उसमें से एक नुस्का यह भी है कि जिन दंपतियों को अभी तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई है उन्हें रात में सोते समय अपने सिरहाने जल से भरे किसी पात्र को रखना चाहिए और उसके बाद सुबह उठते ही इस जल को किसी भी पेड़ पौधे में डाल देना चाहिए।

जो दंपती संतान सुख शीघ्र प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें हर महीने शुक्ल पक्ष के दिन बरगद के पत्ते पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाना चाहिए। उसके बाद उस पर चावल एवं एक सुपारी रखकर किसी भी देवी के मंदिर में चढ़ा देना चाहिए।

लाल किताब के अनुसार जिन दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति अभी तक नहीं हुई है उन्हें घर में जहां पर खाना बनाया जाता है वहीं पर बैठकर भोजन करना चाहिए। इससे जल्द उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजेगी।

जो दंपती संतान सुख से वंचित है उन्हें हर दिन गेहूं के आटे की दो मोटी लोई बनानी चाहिए और उसमें भिंगोए हुए चने को और हल्दी को मिलाकर लोई में डालकर गाय को खिलाना चाहिए। इससे बहुत शीघ्र संतान प्राप्ति का समाचार सुनने को मिलता है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको लाल किताब क्या है और लाल किताब पुत्र प्राप्ति के उपाय ( Lal Kitab Putra Prapti ke Upay) के लिए कुछ विशेष नुस्खे के बारे में बताया जिन्हें वे दंपतियां अपना सकती है जो संतान सुख से वंचित है।

हालांकि  तंत्र मंत्र यंत्र और ज्योतिष में संतान प्राप्ति के कई सारी नुस्खे तो दिए गए हैं लेकिन जरुरी है मात्र श्रद्धा और पूर्ण विश्वास की। यदि ईश्वर पर पूर्ण विश्वास एवं श्रद्धा हो तो असंभव चीज भी संभव हो जाती है।

हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिया अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें। इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव आपके मन में हो तो आप हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें :

शिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय क्या है?

पुत्र प्राप्ति के लिए कौन सा व्रत करना चाहिए?

गोमेद रत्न किस उंगली में पहने?, नियम, फायदे और नुकसान

सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे और महत्व

Leave a Comment