मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है?

Manokamna Puri Hone Ke Sanket: भारत देश में हर कोई अपनी मनोकामना जल्दी से पूरी करना चाहता है, इसके लिए लोग सालों तक बाबा और ज्योतिष के चक्कर काटते रहते है। आज के लेख में हम आपको मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते हैं के बारे में बताएंगे।

जिसे समझने के बाद आप प्रकृति को देखकर अपने रोजमर्रा के जीवन में होने वाले संयोग से यह पता कर पाएंगे कि आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है या नहीं। इससे पहले हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि मनोकामना तभी पूरी होगी जब आप अपने कर्म और ज्ञान पर ध्यान देंगे।

Manokamna Puri Hone Ke Sanket
Image – Manokamna Puri Hone Ke Sanket

यह सच है कि प्रकृति हमारे आने वाले दिनों को अलग-अलग तरह के संकेत के रूप में हमारे समक्ष लाती है। अगर आप प्रकृति के दिए जाने वाले संगीत को सही तरीके से समझ पाएंगे तो आप निश्चित रूप से इस बात को समझ पाएंगे कि मनोकामना पूरी होने के लिए आपका कर्म और ज्ञान बहुत मायने रखता है।

मगर जब आप पूरे दृढ़ संकल्प के साथ सही तरीके से काम करते हैं तो किस तरह के संकेत मिलने पर आपको यह समझना चाहिए कि आप सही रास्ते पर हैं इसके बारे में आज का लेख लिखा गया है।

मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है? | Manokamna Puri Hone Ke Sanket

मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है?

जैसा कि हमने आपको बताया लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए बाबा ओझा ज्योतिष जैसे अनेकों पाखंडीयों के पीछे अपना वक्त बर्बाद करते है, आपको कुछ साधारण संकेत के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

जिसे देख कर आप अपने रोजमर्रा के जीवन में होने वाले सहयोग से ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि मनोकामना पूरी होने वाली है या नहीं। इसी समस्या का निराकरण करते हुए आपके समक्ष कुछ तरीके प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिन्हें समझने के बाद आप अपने मनोकामना को पूरा होने के संकेत को देख पाएंगे।

  1. मंदिर से आते या मंदिर जाते वक्त आपको लाल वस्त्र में सिंगार की हुई कोई स्त्री दिखे तो समझ जाइए कि प्रकृति आपके मनोकामना के पूरे होने की संकेत दे रही है। यह एक अच्छा संकेत होता है। मगर उस स्त्री से किसी भी तरह का टोका टोकी ना करें। आप अगर इस तरह का संकेत देखते हैं तो केवल इसे देखकर अपने मन में रखिए और आगे बढ़ चाहिए।
  1. रास्ते में चलते वक्त आप को सांप की जोड़ी दिखती है तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है। आमतौर पर सांप की जोड़ी देखना बहुत ही संयोग की बात होती है। हर कोई रास्ते पर सांप के जोड़ी को नहीं देख पाता। अगर आपने ऐसा देखा है तो प्रकृति आपको भगवान के रूप में संकेत दे रही है कि आपके जीवन में जो सबसे बड़ी मनोकामना थी, वह जल्द ही पूरी होने वाली है।
  1. सुबह किसी काम से घर से निकलते ही सामने सफेद गाय का दर्शन होना बहुत ही शुभ माना जाता है। सफेद गाय का सुबह-सुबह दर्शन आपके मनोकामना की सफलता की ओर संकेत देता है।
  1. अगर आप ब्रह्म मुहरत में मंदिर में कोई प्रार्थना करते है तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर सुबह सुबह 4:00 से 5:00 के बीच आप मंदिर में अपने मनोकामना को याद करते हैं तो आपकी मनोकामना जल्दी पूर्ण होती है।
  1. शास्त्रों के अनुसार अचानक घर में सफेद बिल्ली का आ जाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप घर में अपना कोई कार्य कर रहे हैं और अचानक से सफेद बिल्ली आपके घर में आ जाएगा और आपकी नजर पड़ते ही वह चली जाए तो शास्त्रों के अनुसार इसे बहुत शुभ माना गया है। आने वाले समय में आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है, यह इस बात का संकेत है।
  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दोपहर का भोजन करने के लिए ज्योंहि आप बैठे हैं। आपको एक चीज आ जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। आने वाले समय में आपकी मनोकामना जल्दी पूर्ण होने वाली है, यह इस बात का संकेत है।
  1. अगर आप अपनी मनोकामना के अनुसार कार्य करने जा रहे हैं और उस वक्त आपको बंदर का झुंड दिख जाता है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। अपनी मनोकामना की क्रिया करते वक्त बंदर का झुंड भगवान का आशीर्वाद होता है, जो आपकी मनोकामना को तुरंत पूरा करेगा।
  1. सुबह-सुबह काला कुत्ता अगर आप पर भोके तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म के शास्त्रों के मुताबिक काला कुत्ता का सुबह सुबह आप पर भूखना आपकी मनोकामना के पूर्ण होने की ओर संकेत करता है। ऐसी परिस्थिति में आप को घर जाकर भगवान शिव की पूजा करनी है और उस काले कुत्ते को रोटी भी जरुर खिलाना है।
  1. सपने में दौड़ते हुए घोड़े को देखना आपके मनोकामना को पूर्ण करने की ओर संकेत करता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक सफेद घोड़े कामयाबी की निशानी होती है, अगर आप सपने में घोड़े के झुंड को देखते हैं या फिर दौड़ते हुए सात घोड़े को देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है व्यापार व्यवसाय नौकरी के क्षेत्र में आपकी तरक्की होने वाली है, इसलिए प्रकृति ने आपको यह संकेत दिया है।

यह भी पढ़े: सपने में शिव मंदिर देखना शुभ है या अशुभ?

मनोकामना जल्दी पूरा करने के प्रभावशाली उपाय

लोग अक्सर अलग-अलग तरह के टोटके इस्तेमाल करते हैं ताकि उनका मनोकामना पूरा हो सके हम आपको कुछ ऐसे प्रभावशाली तरीके बताने जा रहे है, जिनका आप अपने घर से पालन कर सकते है और बताए गए सभी निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करने पर आप अपनी मनोकामना को तुरंत पूरा कर पाएंगे।

  • मनोकामना पूरी करने के लिए सबसे प्रभावशाली उपाय है कि रोज सुबह 31 दिन तक आप गाय को रोटी खिलाएं। ऐसा करते वक्त ध्यान रखें कि आप दाएं हाथ से रोटी को लेकर आए और दोनों हाथ से गाय की तरफ बढ़ाया और जब गाय आपके हाथ से रोटी ले रही हो तब अपने मन में अपनी मनोकामना को याद करें।
  • रोज सुबह उठकर भगवान शिव की पूजा करें और उनके शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऐसा करते वक्त अपने मनोकामना को याद करें। भगवान शिव बहुत दयालु माने जाते हैं, उनकी पूजा करने पर आप अपने मनोकामना को जल्द ही पूरा कर पाएंगे।
  • प्रतीक शनिवार को पीपल के पेड़ से 11 पत्ते तोड़कर उन्हें 11 पत्तों पर छोटे-छोटे अक्षरों में अपनी मनोकामना की बात लिखें और उसे हनुमान जी के मंदिर में अर्पित करें।
  • सबसे कारगर उपाय में माना जाता है कि अगर आप पीतल के लोटे में पानी लेकर सोएंगे और 21 दिन तक सुबह उठकर इस लोटे के पानी को अपने आंगन के तुलसी पेड़ में डालेंगे तो आपकी मनोकामना जल्दी पूरी हो जाएगी।
  • एक छोटे से कागज पर अपनी मनोकामना लिखकर जिस चप्पल को आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं, उसमें अपनी मनोकामना लिखी हुई कागज दबाकर मंदिर की तरफ जाए और उस कागज को मंदिर में छोड़ कर आ जाएं। साथ ही लौटते वक्त मृत्युंजय मंत्र का जाप करें। यह एक बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है, जिसका इस्तेमाल करके आप बड़ी आसानी से अपनी मनोकामना को पूरा कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको बताया मनोकामना पूरी होने के संकेत और किस तरह हर मनोकामना को पूरा करने के लिए आप घर से कुछ छोटे-मोटे उपाय कर सकते हैं। मगर याद रखें यह सभी उपाय केवल तभी काम करेंगे जब आप अपने ज्ञान और कर्म पर निष्पक्ष रुप से कार्य करेंगे, जितना अधिक आप अपने ज्ञान और कर्म पर काम करेंगे।

आपकी मनोकामना उतनी ही जल्दी पूरी होगी। इस तरह के टोटके अपनाने से आपकी मनोकामना पूर्ण होने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी और आप बड़ी आसानी से अपने कार्य को संपन्न कर पाएंगे।

अगर ऊपर बताई गई सभी जानकारियों को पढ़ने के बाद आप यह समझ पाए हैं कि मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे देखते हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूलें।

यह भी पढ़े

Leave a Comment