पन्ना रत्न किस उंगली में पहने? (लाभ, नियम और विधि)

Panna Ratna Kis Ungali Me Pahane : आपने बहुत लोगों से पन्ना रत्नों के बारे में जरूर सुना होगा और उनके लाभ और दोष के बारे में भी अवश्य सुना होगा। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की पन्ना रत्न किस उंगली में पहने? इसके साथ ही हम पन्ना रत्न से संबधित सभी जानकारियों को आपके साथ साझा करेंगे।

Panna Ratna Kis Ungali Me Pahane
Image: Panna Ratna Kis Ungali Me Pahane

अगर आप भी पन्ना रत्न से संबधित सभी जानकारियों को जानना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना, ताकि आपको इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं और ना जाना पड़े।

पन्ना रत्न किस उंगली में पहने? (लाभ, नियम और विधि) | Panna Ratna Kis Ungali Me Pahane

पन्ना रत्न क्या है?

पन्ना रत्न कांच की तरह दिखाई देने वाला एक हरे रंग का रत्न होता है, जो रत्न मणि की तरह चमकने वाला रत्न की तरह दिखता है। इसकी चमक-दमक और खूबसूरती का तो व्याख्यान नहीं किया जा सकता क्योंकि पन्ना रत्न दिल को मोह लेने वाला रतन है।

जैसे की आप सभी को पता है कि जितने भी चमकते पत्थर होते हैं, वह सब रत्न होते है और यह सब खदानों से ही निकाले जाते हैं। बस उनको उनकी योग्यता के अनुसार रखा जाता है, जिसमें से एक पन्ना रत्न भी है।

पन्ना रत्न बुध ग्रह से संबंध रखने वाला रत्न मानता जाता है और यह देखने में एक बहुत ही आकर्षण रत्न होता है। पन्ना रत्न का स्थान अन्य रत्नों से भी ऊपर है। जहां तक पन्ना रत्न के रंग की बात है, यह हरे पत्तों के रंग की तरह दिखाई देता है। बुध की दिशा और उसके प्रभावों से बचने के लिए ज्यादातर ज्योतिष और ब्राह्मण पन्ना रतन को पहनने की सलाह देते हैं। 

पन्ना रत्न पहनने के फायदे क्या है?

पन्ना रत्न पहनने के फायदो के बारे में हमने आपको नीचे विस्तार से बताने की कोशिश की है। आप भी हमारे द्वारा बताए गए स्टेप बाई स्टेप तरीके को फॉलो करके पन्ना रत्न पहनने के फायदो के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

  • पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से है। बुध का नाम लेकर हर काम को हम अच्छे से कर लेते हैं। इसीलिए जिस व्यक्ति को कभी कहीं पर आदर ना मिले वह व्यक्ति बुधवार के दिन इसे धारण कर ले, तो उसका समाज में हर जगह आदर सम्मान बढ़ना शुरू हो जाएगा।
  • जिन व्यक्तियों का व्यापार में हानि ही हानि हो रही है, ऐसे व्यक्तियों को पन्ना धारण करना चाहिए। इससे उनके व्यापार में तरक्की बढ़ेगी।
  • पन्ना रतन वह लोग भी धारण कर सकते हैं, जिनके पास रुपया कभी टिकता ही नहीं है। अगर ऐसे में वह व्यक्ति पन्ना रत्न को धारण करता है, तो उनका रूपया टिकना शुरू हो जाएगा और खर्चों में भी कमी आनी शुरू हो जाएगी।
  • जिन लोगों को किसी भी बात पर एकदम से आक्रोश आ जाता है और वह अपने आप पर काबू नहीं पा पाते है, ऐसे लोग अगर पन्ना को धारण करें तो उनका क्रोध शांत हो जाएगा।
  • जिन लोगों के घरों में चौबीसों घंटे क्लेश ही क्लेश रहता हो, ऐसें घरों में अगर पन्ना रत्न को धारण किया जाएं तो यह सब दोष खत्म हो जाते हैं।
  • पन्ना रत्न को धारण करने से आत्मविश्वास बनता है और व्यक्ति को हर दु:ख से सामना करने की शक्ति मिलती है। साथ ही पन्ना रत्न को धारण करने से मनोबल बढ़ता है।
  • जिन महिला और पुरुष को संतान नहीं होते है, ऐसे लोग अगर पन्ना रत्न को धारण करें तो उनको अवश्य संतान प्राप्ति हो सकती है।
  • दुश्मनों का प्रभाव कम करने के लिए भी पन्ना रत्न को धारण करना चाहिए। इससे जो लोग आपका बुरा चाहते है, वह कभी भी सफल नहीं हो सकते है।
  • जिन लोगों का विवाह कार्य नहीं हो रहा है अगर वह व्यक्ति पन्ना रत्न को धारण कर ले, तो उनका विवाह शीघ्र हो जाएगा।

पन्ना रत्न के स्वास्थ्यवर्धक लाभ 

पन्ना रत्न के स्वास्थ्यवर्धक लाभ के बारे में हमने आपको नीचे विस्तार से बताने की कोशिश की है। 

  • जिन लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। जैसे कि उनको घुटनों में दर्द है, पैरों में दर्द है, जॉइंट में दर्द है या फिर शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द रहता है, ऐसे लोग अगर पन्ना रत्न को धारण करते है, तो धीरे-धीरे उनका स्वस्थ ठीक होना शुरू हो जाएगा।
  • जिनके घर में लंबे समय से किसी व्यक्ति को लंबी बीमारी ने घेर रखा हो और कोई भी दवाई उसको लग नहीं रही है। अगर ऐसे व्यक्ति को पन्ना रत्न धारण करवाया जाएं तो उसको दवाई का असर होना शुरू हो जाएगा और वह जल्द से जल्द स्वस्थ होना शुरू कर देगा।
  • गर्भवती महिलाएं अगर इस रत्न को धारण कर ले तो डिलीवरी के समय उनको तकलीफ बहुत कम होगी। पन्ना रत्न को धारण करने से बच्चा पैदा होने के समय मां को होने वाले दर्द से राहत मिलेगी।  
  • आंखों की रोशनी कम होने वाले व्यक्तियों को भी पन्ना रत्न धारण करना चाहिए, जिससे उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू हो जाएगा और आंखों की रोशनी बढ़नी शुरू हो जायेगी।
  • जो बच्चे सही तरीके से बोल नहीं सकते है अर्थात जिन वयस्कों की आवाज में थथलापन हो, ऐसे बच्चों और वयस्कों को भी पन्ना धारण करवाना चाहिए, ताकि उनकी वाणी में धीरे-धीरे सुधार हो सके साथ ही बुद्धि की कला मस्तिक को बढ़ाने के लिए भी पन्ना रत्न पहनना चाहिए।

पन्ना रत्न कितने रत्ती का पहनना चाहिए?

 वैसे तो पन्ना रतन दो रत्ती से शुरू होकर दस रत्ती या इससे भी ऊपर की रत्ती तक भी जाता है। लेकिन शस्त्रों और ज्योतिषों के अनुसार व्यक्ति को कम से कम 3 रत्ती से ऊपर का ही पन्ना रत्न पहनना चाहिए।

अब आपके मन में प्रश्न जरूर उठेगा कि मैं कितने रत्ती का पन्ना धारण कंरू? तो इसका सबसे आसान तरीका है की आपके शरीर का वजन जितना है उस वजन के हिसाब से रत्ती को धारण कर सकते है। उदाहरण के तौर पर अगर आपका वजन 50 किलो है तो आप पांच रत्ती का  रत्न धारण कर सकते हैं।

पन्ना रत्न किस धातु में डालकर पहने?

पन्ना रत्न को आप पंचधातु में रखकर भी धारण किया जा सकता है या सोना और चांदी में भी इस रत्न को जड़कर धारण किया जा सकता है। बस एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि पन्ना रत्न को इस तरह से जुड़वाएं की वह आपकी त्वचा के साथ स्पर्श में रहे। वरना इसका प्रभाव आपके जीवन पर कम और आपके शरीर पर अत्यधिक पड़ेगा।

पन्ना रत्न पहनने की विधि क्या है?

पन्ना रत्न पहनने की विधि के बारे में हमने आपको नीचे विस्तार से बताने की कोशिश की है। आप भी हमारे द्वारा बताए गए स्टेप बाई स्टेप तरीके को फॉलो करके पन्ना रत्न पहनने की विधि के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

  • पन्ना रत्न को बुधवार के दिन ही पहनना चाहिए क्योंकि यह बुध का रत्न है।
  • बुधवार के दिन आप सुबह जल्दी उठकर पानी से स्नान करके, अपने शरीर को पवित्र कर ले। फिर उसके बाद धोती या कुर्ता या पजामा पहन लें। अब आपको जहां आप पूजा करते हो उस स्थान पर आ जाना है। 
  • तांबे के कलश में गंगाजल और उसमें दूध डालकर रख ले। फिर उसमें पन्ना रतन जड़ी हुई अंगूठी को पात्र में रखे हुए जल अभिषेक में डाल दे।
  • अब आप दीया और बाती को जलाएं और भगवान विष्णु की स्तुति करें क्योंकि भगवान् विष्णु बुध ग्रह के आराध्या देखता है।
  • अब आपको भगवान बुध के मंत्र का 108 बार जाप करना होगा और वो मंत्र है (ओम बुध बुद्धाय नमः)। इस मंत्र का 108 बार जाप करने के बाद ही आप पन्ना रतन से जड़ी हुई अंगूठी का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करकें पूजा आरती करें।
  • विधि विधान पूजा अर्चना करने के बाद या पूरी होने पर ही इस अंगूठी को धारण कर लें।

पन्ना रत्न किसे पहनना चाहिए ?

पन्ना रत्न किसे पहनना चाहिए? इसके बारे में हमने आपको नीचे विस्तार से बताने की कोशिश की है।

  • वृषभ, कन्या, तुला, मिथुन और सिंह राशि वाले व्यक्तियों को पन्ना धारण करना चाहिए। लेकिन इसके साथ-साथ इनको कुछ और भी मोती को धारण करना चाहिए, तभी यह पन्ना रत्न लाभदायक होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी आचार्य की सलाह ले सकते है।
  • जिन व्यक्तियों का जन्म शुक्ल पक्ष की 21 मई से लेकर शुक्ल पक्ष की 20 जून के बीच में हुआ है, ऐसे लोग भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं।
  • जो व्यक्ति शुक्ल पक्ष की 21 अगस्त से लेकर शुक्ल पक्ष की भी 20 नंबर की तिथियां के बीच पैदा हुए है। चाहे वह शुक्ल पक्ष में हो या कृष्ण पक्ष में हो, वह सब भी पन्ना रत्न को धारण कर सकते हैं। 
  • गर्म स्वभाव वाले व्यक्ति, जिन्हे हमेशा क्रोध आता हो ऐसे व्यक्तियों को पन्ना पहनना चाहिए। 

पन्ना रतन किसे नहीं पहनना चाहिए?

पन्ना रत्न किसे नहीं पहनना चाहिए? इसके बारे में हमने आपको नीचे विस्तार से बताने की कोशिश की है।

  • मेष, मकर और मीन राशि वाले व्यक्तियों को पन्ना रत्न धारण नहीं करना चाहिए। अगर फिर भी उन्हें पन्ना रत्न धारण करना है, तो वह किसी अनुभवी ब्राह्मण की सहायता ले सकते हैं।
  • मूंगा रत्न और मणिक्य रत्न जिन व्यक्तियों ने धारण कर रखा हो, ऐसे व्यक्तियों को पन्ना रत्न नहीं पहनना चाहिए क्योंकी मूंगा रत्न जो है, वह मंगल ग्रह का स्वामी माना गया है और मणिक्य रत्न जो है, वह सूर्य का रत्न माना गया है और बुध का सूर्य ग्रह मंगल ग्रह से 36 का आंकड़ा है।
  • ऐसे व्यक्ति पन्ना रत्न को धारण ना करें, जिनका बुध गलत स्थान पर बैठा है क्योंकि अगर बुध गलत थान पर बैठा है और वह व्यक्ति इस पन्ना रत्न को धारण कर लें तो वह उस को लाभ देने की बजाय नुकसान पहुंचाना शुरू कर देगा।
  • जो लोग हमेशा दूसरों का बुरा सोचते हैं या जिनके मन में दूसरों के लिए घृणा का भाव बना रहता है, ऐसे व्यक्ति पन्ना रत्न को हरगिज भी धारण ना करें।

पन्ना रत्न किस उंगली में पहने?

पन्ना रतन को अनामिका उंगली में पहनना सबसे ज्यादा लाभदायक होता है।अनामिका उंगली जो है वह मध्यमा उंगली और कनिष्ठ उंगली के बीच में होती है, जिसे अनामिका उंगली कहा जाता है। इस उंगली में आप अपने पन्ना रत्न को धारण कर सकते हैं।

बस एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि जब भी आप इसे उंगली में धारण करें तो विधि पूर्वक पूजा पाठ करके ही आप इस रत्न को धारण करें। अगर आपने बिना पूजा-अर्चना किए हुए पन्ना रत्न को धारण कर लेते है,  तो यह आपको लाभ देने की बजाय नुकसान ज्यादा देगा। इसीलिए जैसे कि ऊपर वर्णित किया गया है इस लेख को पढ़कर पन्ना रत्न को धारण करें आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

पन्ना रतन कहां पाया जाता है?

ज्यादातर पन्ना रतन दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है क्योंकि वहां पर इसकी खदानें बहुत ज्यादा है। इसमें मुख्य देश जिम्बावे, ब्राज़ील, कोलंबिया और जांबिया है। इन देशों के कुछ जगहों पर पन्ना रत्न पाया जाता है।

अगर आपको पन्ना रतन खरीदना है, तो आप भारत में किसी भी ज्वेलरी शॉप से पन्ना रत्न ऑर्डर देकर खरीद सकते हैं। यह आपको किस भी ज्वेलरी शॉप पर आराम से मिल जाएगा।

असली और नकली पन्ना रत्न को कैसे पहचाने?

जब भी आप लोग बाजार से पन्ना रत्न खरीदने जाएं तो उसकी जांच इस प्रकार से करें। जैसे की आपको पन्ना रत्न को अपनी आंखों के ऊपर रखना होगा और अगर आपकी आंखों में एक आनंदमई ठंड महसूस होती है, तो समझ लीजिए यह असली पन्ना रतन है।

लेकिन इसके विपरित अगर आपके आंखों के ऊपर जलन या फिर भारीपन महसूस होता है तो  समझ लीजिए जय पन्ना रतन नकली है। 

पन्ना रत्न की कीमत क्या होती है?

पन्ना रतन को अगर हम पैसों से तोले तो इसकी कोई भी कीमत नहीं लगाई जा सकती है क्योंकि जो रतन दुखों का निवारण करें, शरीर को स्वस्थ करें, व्यापार में तरक्की दे, ऐसे रतन की हम कोई भी कीमत नहीं लगा सकते है। यह मूल्य से भी ऊपर बहुमूल्य है।

लेकिन फिर भी जिस सृष्टि में हम रहते हैं, यहां पर हर किसी की कुछ ना कुछ कीमत होती है। तो अगर आप पन्ना खरीदना चाहते हो तो यह आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पन्ना रत्न की कीमत उसके रंग, उसकी शेप, उसके आकार और उसके वजन के हिसाब से होती है।

जैसे कि उदाहरण के लिए एक रत्ती की कीमत लगभग 600 रूपए के आसपास होती है और ज्यादा अच्छा रत्ती वाला रतन अगर आपको चाहिए तो उसकी कीमत 40 हज़ार रूपए से लेकर 50 हजार रूपए रत्ती के बराबर भी हो सकती है।

बाजार में आजकल बहुत से नकली रत्न भी आ गए हैं, इसलिए आप को बड़ी ही समझदारी से सूझबूझ से असली रत्न की पहचान किसी ज्योतिष से करवानी होगी।

FAQ

पन्ना रत्न कितने दिनों में असर दिखाता है?

पन्ना रत्न पहन लेने के बाद 45 दिनों के अंदर अंदर यह अपना असर दिखाना शुरू करता है और लगभग इसका असर पहनने के अगले 3 वर्षों तक साफ-साफ दिखाई देने लगता है।

पन्ना कौन सी राशि को पहनना चाहिए?

बुध की राशि मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है। पन्ना धारण करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।

पन्ना के साथ क्या ना पहने?

 यदि आपने अपनी उंगली में पन्ना रत्न को पहना है तो, ऐसे में आपको पन्ना के साथ पुखराज, मूंगा और मोती न पहने नहीं तो आपको इससे कई सारी हानि हो सकती है।

सबसे अच्छा पन्ना कौन सा होता है? 

ज्योतिषीय महत्व के अनुसार पन्ना रत्न (एमराल्ड स्टोन) अनमोल और मूल्यवान रत्न है। यह दुनिया के कई देशों में पाया जाता है, लेकिन सबसे महंगा पन्ना कोलंबिया में ही मिलता है।

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को पन्ना रत्न किस उंगली में पहने? (Panna Ratna Kis Ungali Me Pahane) के बारे में जानकारी प्रदान की गई है और हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप लोगों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी और सहायक सिद्ध होगी।

यदि आप लोगों को पन्ना रत्न के ऊपर दी गई यह जानकारी पसंद आई हो या फिर आप के लिए जरा सही भी उपयोगी साबित हुई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले। साथ ही साथ आज के इस विषय से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का भी इस्तेमाल करना ना भूले।

यह भी पढ़े

गोमेद रत्न किस उंगली में पहने?, नियम, फायदे और नुकसान

मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है?

घर के मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए?

जूता चप्पल किस दिशा में रखना चाहिए?

Leave a Comment