Radha Ki Mrityu Kaise Hui: आज के समय में प्रेम का उदाहरण और प्रतीक राधा कृष्ण के स्वरूप को माना जाता है। राधा कृष्ण के प्रेम की अटूट कहानी पूरी दुनिया में मशहूर है। भले ही राधा कृष्ण का मिलन नहीं हो पाया, परंतु आज भी दुनिया उन्हें प्रेम के प्रतीक के रूप में पूजती है और राधा कृष्ण की जोड़ी को दुनिया कि सबसे अच्छी जोड़ी मानती है।

शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण केवल यही दोनों ही एकमात्र ऐसी जोड़ी है, जोकि प्रेम का सच्चा उदाहरण प्रस्तुत करती है। राधा कृष्ण की जोड़ी ही एकमात्र ऐसी जोड़ी है जिन्होंने पूरी दुनिया को प्रेम के वास्तविक अर्थ के बारे में समझाया है। इन्हें त्याग और बलिदान के नाम से भी पूरी दुनिया पूजती है। इनके जीवन में कभी भी एक दूसरे से मिलन लिखा ही नहीं था।
कृष्ण से वियोग के कारण राधा ने अपने आप को मृत्यु को समर्पित कर दिया। यदि आप जानना चाहते हैं कि राधा की मृत्यु कैसे हुई? तो हमारे इस आर्टिकल के अंत तक जरूर बने रहें। तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
राधा की मृत्यु कैसे और कब हुई?, सम्पूर्ण जानकारी | Radha Ki Mrityu Kaise Hui
राधा कृष्ण के वियोग का समय
वैसे तो राधा कृष्ण का प्रेम अटूट और अमर है। आज भी लोग इनकी प्रेम कहानी का मिसाल देते हैं। भले ही वे दोनों एक ना हो सके परंतु फिर भी इनके बीच प्यार बरकरार रहा।
राधा और कृष्ण की एक दूसरे से तब बिछड़ते हैं जब मामा कंस द्वारा श्री कृष्णा और बलराम को मथुरा बुलाया गया था। मथुरा जाने से पहले कृष्ण ने राधा से वादा किया था, कि वे राधा से दोबारा मिलने जरूर आएंगे। परंतु वे अपने वादे को पूरा करने में असमर्थ रहे। कृष्ण जी राधा से दोबारा मिलने के लिए नहीं आ सके और उन दोनों का दोबारा मुलाकात ना हो सका।
कृष्ण के मथुरा चले जाने के बाद पूरा वृंदावन सूना सा हो गया था। वृंदावन में खुशियों का अनुभव ही नहीं होता था। इसी दौरान कृष्ण की शादी रुक्मणी से हो गई और वृंदावन श्री कृष्ण के चले जाने के बाद राधा की भी शादी आयन से हो गई।
भले ही राधा कृष्ण की शादी किसी और से हुई, लेकिन इन दोनों का वास्तविक प्रेम हमेशा एक दूसरे के प्रति ही था। इन दोनों का प्रेम हमेशा के लिए अमर और अटूट हो गया। इसी कारण आज के समय में प्रेम की मिसाल देने के लिए राधा और कृष्ण की जोड़ी को जरूर याद किया जाता है।
राधा की मृत्यु कैसे हुई?
यदि राधा की मृत्यु कैसे हुई, के बारे में बात करें तो इसका उल्लेख पुराणों में देखने को मिलता है। पुराणों में राधा कृष्ण के मिलन से लेकर के वियोग तक की कहानी देखने को मिलती है। कृष्ण से बिछड़ने के बाद राधा का जीवन अधूरा हो गया था। वे अपना जीवन ऐसे व्यतीत करती थी, जैसे मानो कोई जल बिन मछली हो।
राधा ने अपना पूरा जीवन कृष्ण के प्रेम को समर्पित कर दिया था। जब कंस द्वारा कृष्ण और बलराम को मथुरा बुलाया गया तब वह समय राधा और कृष्ण का अंतिम मिलन था। दोनों के बिछड़ने के बाद कृष्ण की शादी रुक्मणी से हो जाती है और राधा की शादी अयन नाम के एक व्यक्ति के साथ होती है।
राधा की शादी होने के बावजूद भी राधा कृष्ण के प्रेम की दीवानी थी। अंत समय में जब राधा कृष्ण से मुलाकात करने के लिए द्वारका पहुंचती है, तो वह समय राधा की मृत्यु की कहानी से जुड़ा हुआ है। जब राधा कृष्ण से मिलती है वे भावुक हो जाती है और कृष्ण को बांसुरी बजाने की आज्ञा देती है।
इसी तरह राधा कृष्ण के साथ द्वारिका में गुप्त तरीके से रहने लगती है, परंतु एक दिन राधा कृष्ण से दूर जाने का निर्णय लेती है। क्योंकि राधा को ऐसा लगता था कि कृष्ण के हृदय में अपना स्थान पुनः स्थापित करने के लिए उनसे दूर जाना ही बेहतर होगा।
इसी विचारधारणा के कारण राधा कृष्ण से दूर किसी जंगल में चली जाती है और कृष्ण को भी आवाज लगाकर बुलाती है। वह समय उन दोनों के मिलन का अंतिम समय होता है। एक दूसरे से बातचीत करते हुए कृष्ण राधा को अपनी इच्छा व्यक्त करने बोलते हैं, यानी कि कुछ मांगने के लिए कहते हैं तब राधा कृष्ण से बांसुरी बजाने की मांग करती है।
फिर कृष्ण राधा की बात को मानते हुए बहुत ही मधुर बांसुरी की धुन बजाते हैं। तब राधा कन्हैया के बांसुरी की मधुर धुन को सुन कर अपने आप को समर्पित कर देती हैं।
बांसुरी की मधुर धुन सुनते सुनते राधा अपने शरीर का त्याग कर देती हैं और फिर उनके प्राण कृष्ण में ही समा जाते हैं। इस तरह राधा कृष्ण का प्रेम अमर हो गया। परंतु कृष्ण राधा के वियोग को सहन ना कर सके और वे भी राधा की याद में और प्रेम की प्रतीकात्मक अंत के रूप में अपनी बांसुरी तोड़ कर फेंक दिए।
बांसुरी का त्याग करने के बाद पूरे जीवन भर कृष्ण बांसुरी या फिर कोई अन्य वादक यंत्र का उपयोग नहीं किए। इस तरह से पुराणों में राधा की मृत्यु का उल्लेख किया गया है।
निष्कर्ष
आज भी कृष्ण से पहले राधा को याद किया जाता है इस लिए तो राधाकृष्ण बोला जाता है। आज इस आर्टिकल में हम ने आपको राधा की मृत्यु कैसे हुई? (Radha Ki Mrityu Kaise Hui) के बारे में पूरी जानकारी दी हुई है। आर्टिकल पसंद आये तो उसे लाइक और शेयर जरूर करें। आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट में जरुर बताएं।
यह भी पढ़ें:
तुलसी माता को सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं? (पूजा विधि, नियम और फायदे)
कलयुग क्या है और कलयुग कितना बाकी है?