Sapne Me Gaye Dekhna: गाय को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र पशु तथा माता का रूप माना गया है। हिंदू धर्म में गाय को गौ माता कहा जाता है तथा गाय की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में कहा गया है कि गाय के अंदर अनेक सारे देवता उपस्थित होते हैं, इसीलिए एक ही गाय की पूजा करके अनेक देवताओं की पूजा कर दी जाती है।
भारत में गाय को अत्यधिक सम्मान और श्रद्धा से पूजा जाता है, लेकिन अगर किसी को सपने में गाय दिखाई दे तो उसका क्या मतलब होता है?, उसका क्या अर्थ होता है? तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।

भारत में गाय के पालन की जानकारी पुरातन काल से ही उपलब्ध है, उस समय से ही गाय का पालन किया जाता है। गाय से दूध प्राप्त होता है, जिससे दही, घी, मक्खन इत्यादि अनेक सारे पोस्टिक और खाद्य आहार बनते हैं। गाय के दूध और घी से अनेक प्रकार की मिठाइयां और व्यंजन तैयार किए जाते हैं। गाय के गोबर से अच्छी फसल होती है।
आमतौर पर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर में गाय देखने को मिलेगी। परंतु लोग गाय को लेकर इंटरनेट पर यह सर्च करते हैं कि अगर सपने में गाय दिखाई दे तो उसका अर्थ क्या होता है? इसीलिए हमने यह आर्टिकल तैयार किया है।
सपने में गाय देखना शुभ है या अशुभ? | Sapne Me Gaye Dekhna
सपने में गाय देखने का क्या अर्थ होता है?
सनातन धर्म के धर्म शास्त्रों के अनुसार सपने में गाय देखना अत्यंत शुभ होता है। जिन्हें भी रात को सपने में गाय दिखाई देती है, उनकी उम्र लंबी होती है तथा जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। लेकिन अलग-अलग परिस्थितियों में गाय को देखना अलग-अलग संकेत देते हैं। ऐसा धर्म शास्त्रों में कहा गया है।
जैसे रोटी खाती हुई गाय देखने पर क्या होता है?, दूसरे के साथ गाय को देखने पर क्या होता है?, मरी हुई गाय को सपने में देखने पर क्या होता है? इत्यादि अनेक सारे लोगों के मन में उठते हैं, जिसका जवाब हम आपको आज के इस आर्टिकल में नीचे विस्तार से बताएंगे।
सपने में सफेद गाय को देखना
सनातन धर्म में धर्म शास्त्रों द्वारा कहा गया है कि रात को सपने में सफेद गाय का देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति को रात को सपने में सफेद गाय दिखाई देती हैं, उनके भाग्य खुलने वाले हैं, घर में सुख समृद्धि बनी रहने वाली है, पैसों की आवाजाही होने वाली है, व्यापार में उन्नति होने वाली है तथा पति पत्नी के पुराने झगड़े भी सुलझने वाले हैं।
सपने में पीले रंग की गाय देखना
हमारे धर्म शास्त्र कहते हैं कि यदि किसी व्यक्ति ने रात को सपने में पीली गाय देख ली है तो यह अशुभ संकेत हैं। उन्हें किसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जीवन में कोई कठिनाइयां उत्पन्न होने वाली है, वह बीमार रहने वाले हैं, धन की कमी होने वाली है, इस तरह के संकेत हेतु सपने में पीली गाय दिखाई देती हैं।
इसीलिए उन्हें इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जब भी पीली दिखाई दे तो उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि अब जीवन में कठिनाइयां और परेशानी आने वाली है।
सपने में लाल गाय देखने का अर्थ
सपने में लाल गाय देखना शुभ माना जाता है। धर्म शास्त्र कहते हैं कि यदि किसी ने रात को सपने में लाल गाय देखी है इसका अर्थ यह हुआ कि उन्होंने माता रानी को देखा है और माता रानी आपके ऊपर कृपा बरसाने वाली है।
धन की कमी दूर होने वाली है, घर में सुख समृद्धि बनी रहने वाली है, शत्रुओं का नाश होने वाला है, इस प्रकार की अनेक सारी शुभ सूचनाएं मिलने वाली है तथा जीवन में सुख समृद्धि बनी रहने वाली है, खुशी से जीवन यापन करने वाले हैं, इस तरह के संकेत पहले से ही मिल जाते हैं।
सपने में काली गाय को देखना
धर्म शास्त्रों के अनुसार काली गाय को काली माता का रूप माना जाता है। इसलिए आपको सपने में काली गाय दिखाई दे तो आप ही समझ ले कि आपके सभी कष्ट और रोगों का निवारण होने वाला है। सभी दुख दूर होने वाले हैं तथा भय लगता था तो अब भय दूर हो जाएगा।
कभी भी आपको किसी से डर नहीं लगेगा, हमेशा भूत प्रेत आत्माओं से छुटकारा मिल जाएगा इत्यादि अनेक प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाएगी, रात को सपने में काली गाय देखने से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी तथा घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
यह भी पढ़े: सपने में मरे हुए पिता को देखना शुभ है या अशुभ?
सपने में भूरी गाय को देखने का अर्थ (Sapne Me Gaye Dekhna)
धर्म शास्त्र कहते हैं कि सपने में भूरी गाय देखने का अर्थ यही होता है कि उन्हें किसी संकटों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में कुछ कठिनाइयां और परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
धन की कमी हो सकती है, व्यापार में घाटा हो सकता है, नौकरी जा सकती है तथा परिवार के झगड़े हो सकते हैं, पति पत्नी के संबंध टूट सकते हैं इस प्रकार की अनेक सारी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
सपने में गाय का दूध पीते हुए देखना
अगर किसी ने सपने में गाय का दूध पीते हुए स्वयं को देखा है तो यह उनके लिए अत्यंत शुभ समाचार हैं। हमारे धर्म शास्त्र कहते हैं, कि यह उनके लिए किस्मत बदलने जैसा शुभ समाचार है।
इससे उन्हें जीवन भर खुशी से जीवनयापन करने को मिलेगा तथा घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। उन्हें जीवन में कुछ अच्छा करने को मिल सकता है। ऐसा धर्म शास्त्रों में कहा गया है।
सपने में गर्भवती गाय को देखने का अर्थ
यदि किसी व्यक्ति ने रात को सपने में गर्भवती गाय को देखा है तो उसका अर्थ यह है कि उन्हें संतान की प्राप्ति होने वाली है। यदि किसी शादीशुदा स्त्री या पुरुष ने सपना देखा है, तो उन्हें खुश होना चाहिए। क्योंकि उन्हें संतान की प्राप्ति होने वाली है।
बहुत ही जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन यदि किसी लड़का लड़की ने यह सपना देखा है तो उनकी बहुत ही जल्द शादी होने वाली है। इस बात का विशेष ध्यान रखें।
यदि किसी महिला पुरुष को शादी के कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक बच्चा नहीं हुआ है तो भी उन्हें खुश होने की जरूरत है। क्योंकि पुत्र की प्राप्ति होने वाली हैं, संतान का सुख मिलने वाला है, इस बात का संकेत है।
सपने में दुबली पतली गाय को देखना (Sapne Me Gaye Dekhna)
यदि आपने अपने सपने में दुबली-पतली और कमजोर गाय को देखा है तो यह आपके लिए शुभ समाचार हो सकते हैं। यह इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आप घर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आपकी हालत खराब हो सकती है, बीमारियों भी हो सकता है, इस तरह के संकेत आपको तब मिलेंगे, जब आपने रात को सपने में दुबली पतली तथा कमजोर गाय को देख ली है।
सपने में एक साथ अधिक गायो को देखना
यदि आपने रात को सपने में एक साथ अधिक सारी गया को देख लिया है तो यह आपके लिए ईश्वर की कृपा के समान है। क्योंकि इससे आपके नाम के सारे दरवाजे खुल जायेंगे, सुख समृद्धि बनी रहेगी तथा राजा महाराजाओं की तरह जीवन यापन करेंगे।
आपको बिना कमाए पैसों की आवाजाही रहेगी और हमेशा आराम से जीवन यापन करेंगे, जीवन में कभी भी कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़े: सपने में खुद को निर्वस्त्र देखना शुभ है या अशुभ?
सपने में गाय के साथ बछड़े को देखने का अर्थ
सपने में गाय के साथ बछड़े को देखने का अर्थ शुभ होता है। यह इस बात का संकेत है कि घर के सारे संकट दूर होने वाले हैं। सुख समृद्धि बढ़ने वाली है, खुशी का माहौल उत्पन्न होने वाला है, संतान की प्राप्ति होने वाली है, स्त्री पुरुष के बीच संबंध अच्छे होने वाले हैं, घर में खुशी का माहौल उत्पन्न होने वाला है इत्यादि अनेक प्रकार की खुशियों से संबंधित संकेत मिल सकते हैं।
सपने में गाय को मारते हुए देखना
अगर आपने सपने में किसी गाय को लाठी से मारते हुए देखा है, तो यह आपके लिए अत्यंत अशुभ समाचार है। बता दें कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया हुआ है। गाय को माता के रूप में पूजा जाता है, इसीलिए यदि आप गाय को सपने में मारते हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत हैं।
घर में कष्ट पीड़ा तथा कुछ अशुभ होने के संकेत हो सकते हैं, जिससे आपको कठिनाइयां और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तथा धन दौलत की भी कमी आ सकती है।
बड़ी गाय को सपने में देखने का अर्थ (Sapne Me Gaye Dekhna)
छोटी-बड़ी दुबली-पतली हर तरह की गाय होती है, लेकिन यदि किसी के सपने में बड़ी गाय दिखाई दे तो इसका क्या अर्थ होता है? यह जानना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि यदि किसी के सपने में बड़ी गाय दिखाई दे तो यह अत्यंत खुशी का समाचार है। बड़ी गाय देखने से अच्छे संकेत मिलते हैं। जीवन में कष्टों का निवारण होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
सपने में गाय के बछड़े को देखने का अर्थ
सपने में गाय के बछड़े को देखने का अर्थ अत्यंत शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहने वाली है। घर में खुशी का माहौल उत्पन्न होने वाला है, कोई पुराना सपना साकार होने वाला है, पति पत्नी के बीच संबंध अच्छे होने वाले हैं और खासतौर पर पिता पुत्र के संबंध सुधारने वाले हैं।
व्यापार में अच्छा योग दिखाई देने वाला है, तथा धन में वृद्धि होने वाली है। इस तरह की अनेक सारे शुभ समाचार रात को सपने में गाय के बछड़े को देखने के बाद मिलने वाले हैं।
सपने में मृत गाय को देखने का अर्थ
यदि आपको रात को ऐसा सपना आया है, जिसमें आपके द्वारा ही किसी गाय की मृत्यु हुई है तो यह आपके जीवन में बहुत बड़ी बाधा उत्पन्न कर सकता है। यह इस तरह का संकेत है जो आपको चिंता में डाल सकता है।
बता दें कि गाय को माता का रूप माना जाता है और यदि आप गाय को सपने में मार देते हैं? तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न होने वाली है।
झगड़े होने वाले हैं, लड़ाइयां बढ़ने वाली है, धन की कमी होगी, रोग तथा बीमारियां उत्पन्न होने वाली है, घर की सुख समृद्धि और नींद चैन सब कुछ उड़ने वाला है।
FAQ
सनातन धर्म के धर्म शास्त्रों के अनुसार रात को सपने में गाय देखना अत्यंत अशुभ होता है, लेकिन यह सभी अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग संकेत देते हैं। अधिक जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से बता दी गई है।
धर्म शास्त्र के अनुसार रात को सपने में सफेद गाय तथा लाल गाय देखना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह देवी माता का रूप माना जाता है। इसीलिए रात को सपने में लाल तथा सफेद गाय देखना अत्यंत शुभ माना जाता है और यह सुख समृद्धि के संकेत हैं।
हमारे हिंदू धर्म के धर्म शास्त्र कहते हैं कि यदि किसी व्यक्ति ने रात को सपने में कमजोर गाय या भूरे रंग की गाय देखी हैं? तो यह उनके लिए अशुभ संकेत हो सकते हैं, उन्हें परेशानियां और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, धन की कमी हो सकती हैं, इत्यादि अशुभ संकेत दिखाई देते हैं।
यदि किसी ने रात को सपने में गाय के साथ बछड़े को देखा है? तो इसका अर्थ यह हुआ है कि उन्हें संतान का सुख मिलने वाला है। यदि वे कुवारे है तो उनकी शादी होने वाली है। तथा पति पत्नी के बीच प्रेम बढने वाला है, धन की वर्षा होने वाली है, घर में सुख समृद्धि तथा शांति का माहौल स्थापित होने वाला है।
निष्कर्ष
गाय के अलग-अलग रूप, अलग-अलग स्थान और अलग-अलग अवस्था में, देखने का अलग-अलग मतलब होता है। हमारे सनातन धर्म में धर्म शास्त्रों के अनुसार गाय को अलग-अलग रूप में देखने के अर्थ शुभ व अशुभ के रूप में दर्शाए गए हैं, जिन्हें पूरे विस्तार के साथ पूरी जानकारी के साथ हमने आपको इस आर्टिकल में ऊपर बता दिए हैं।
इसमें आपको गाय के प्रत्येक स्वरूप रात को सपने में देखने पर क्या संकेत देते हैं? (Sapne Me Gaye Dekhna) इस बारे में जानकारी बताई गई है। अब आपको कभी भी रात को सपने में गाय दिखाई दे तो आप उसे याद रखें और इस आर्टिकल को पढ़कर पता करें कि उसका अर्थ क्या है? तब आपको पता चल जाएगा कि अब आपको कौन से संकेत मिले हैं?, आपके जीवन में क्या कुछ होने वाला है?, सपने में गाय को देखने का अर्थ क्या होता है? इस विषय में पूरी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बता दी है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको काफी ज्यादा पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। यदि आप का इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। जल्द से जल्द हम आपके प्रश्न का उत्तर देने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़े
सपने में पिता को देखना शुभ है या अशुभ?
सपने में दो सांप देखना शुभ है या अशुभ?