Sapne Me Pani Dekhna Subh Ya Ashubh: मनुष्य द्वारा सपने देखना यह एक प्राकृतिक क्रिया है, जो रात को सोने के बाद अपने आप ही दिखना शुरू हो जाता है। इस दौरान हमें कोई किस्से, कहानी या ऐसी कोई धरातलीय वस्तु दिखाई देती है, जो हमारी जिज्ञासा बढ़ा देती हैं कि इसका क्या मतलब होता है?, यह किस बात का संकेत है? धर्म शास्त्रों में सपना को फल की तरह बताया जाता है।
शास्त्रों में कहा है कि सपना देखना एक तरह का फल है, जो शुभ या अशुभ संकेत के आधार पर प्रदान होता है। कई सारे ऐसे सपने होते हैं, जो शुभ होते हैं तो कहीं सपने अशुभ होते हैं। जैसे सपने में पानी देखना इसका अर्थ क्या होता है?

इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि सपने में पानी देखने का अर्थ क्या होता है?, यह शुभ होता है या अशुभ? सभी मनुष्यों को रात को नींद में सपने आते हैं, जिनमें से कुछ लोगों को ही सपने याद आते हैं, बाकी सभी लोग सपने भूल जाते हैं।
सपने में पानी देखना शुभ है या अशुभ? | Sapne Me Pani Dekhna Subh Ya Ashubh
धर्म शास्त्रों में सपनों का अर्थ
खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग लोग सपने भूल जाया करते हैं। जबकि युवा वर्ग के लोग कुछ लोगों को सपने याद रहते हैं। लेकिन उनकी इस बात से जिज्ञासा बढ़ जाती हैं कि रात को उन्होंने जो सपना देखा है, उसका अर्थ क्या है?, वह किस बात का संकेत है?, क्या जीवन में कोई परेशानी आने वाली है? या शुभ है या अशुभ है?
तो इन सभी बातों को इन संकेतों को परखने के लिए धर्म शास्त्रों में संपूर्ण जानकारी विस्तार के साथ वर्णन की गई है, जिसके आधार पर आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रात को सपने में पानी देखने का अर्थ क्या होता है?
सपने में पानी देखने का अर्थ शुभ होता है। यदि आपने रात को सपने में पानी देखा है तो यह अत्यंत शुभ समाचार है। इससे आपको धन में वृद्धि होगी, व्यापार में उन्नति होगी, नौकरी लगेगी, घर परिवार के संबंध अच्छे रहेंगे, हर तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे तथा इस तरह की और भी अनेक सारी शुभ सूचनाएं मिलती रहेगी।
इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी के साथ बताएंगे कि पानी किस अवस्था में और कहां पर देखना शुभ है, जबकि कहां पर पानी देखना अशुभ माना जाता है।
सपने में समुद्र देखना
सपने में समुद्र देखना धर्म शास्त्र के अनुसार अत्यंत शुभ माना जाता है। धर्म शास्त्र कहते हैं कि हमारे सनातन धर्म में समुद्र की पूजा की जाती है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को रात को सपने में समुद्र दिखाई देता है तो वह शुभ समाचार हैं।
इसके अंतर्गत उनकी मनोकामना पूरी होने वाली है। रुके हुए काम बनने वाले हैं, अटका हुआ पैसा मिलने वाला है तथा व्यापार में भी वृद्धि होने वाली है। पुराने वाद विवाद और लड़ाई झगड़े खत्म होंगे तथा नए रिश्ते बनने लगेंगे।
सपने में गंदा पानी देखने का अर्थ
यदि आपको सपने में गंदा पानी दिखाई दिया है तो यह अशुभ संकेत हो सकते हैं। आपको किसी हानि का संकेत मिल सकता है, आपको व्यापार में घाटा हो सकता है, नौकरी चली जा सकती है, घर में आर्थिक तंगी आ सकती हैं, पैसों की कमी हो सकती है, घर के रिश्ते बिगड़ सकते हैं, घर की सुख समृद्धि छीन सकती है इत्यादि इस प्रकार के डरावने और भयानक समाचार मिल सकते हैं।
सपने में कुएं का पानी देखना
प्राचीनतम काल से ही कुआं का पानी पीते हुए लोग जीवन यापन करते आ रहे हैं। इसलिए सपने में रात को कुएं का पानी देखना शुभ माना जाता है।
धर्म शास्त्र कहते हैं कि कुए का पानी सपने में देखने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होगी, व्यापार में वृद्धि होगी, हर समय उन्नति होगी, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी मिलेगी, तरक्की होगी, सुख समृद्धि बनी रहेगी, जो भी नया कार्य करना चाहेगा, उसमें सफलता हासिल होगी, परिवार वालों के साथ संबंध अच्छे होंगे।
सपने में नदी देखना
अगर आपको सपने में नदी दिखाई दी है तो यह शुभ संकेत है। आपको खुश होना चाहिए। बता दें कि धर्म शास्त्र कहते हैं, यदि किसी व्यक्ति ने रात को सपने में नदी देखी है?, नदी का बहता हुआ जल देखा है? तो यह उनके लिए शुभ समाचार हैं।
नदी के बहते जल के साथ ही उनकी सभी कठिनाइयां और परेशानियां बह जाएगी और घर में सुख समृद्धि आएगी, व्यापार बढ़ेगा, धन आएगा, रोजगार मिलेगा, पति पत्नी के बीच अच्छे संबंध होंगे, घर परिवार समर्थ होगा इत्यादि अनेक प्रकार की खुशी से भरी जानकारियां और सूचनाएं मिलती रहेगी।
सपने में बारिश का पानी देखना
सपने में बारिश का पानी देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। क्योंकि सनातन धर्म में बारिश को अत्यंत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इंद्रदेव बारिश करवाते हैं और इंद्र देव भगवान होते हैं, उनकी पूजा की जाती है।
इसीलिए बारिश का पानी सपने में देखना, धर्म शास्त्रों के अनुसार अत्यंत शुभ है। इस तरह का सपना देखने से घर में खुशहाली आती हैं, सुख समृद्धि होती हैं, धन की प्राप्ति होती है, इंद्रदेव की विशेष कृपा बदलने लगती है, रुके हुए काम बनने लगते हैं।
सपने में साफ पानी देखना
सपने में साफ पानी दिखाई देना शुभ संकेत हैं। क्योंकि सनातन धर्म में पानी की पूजा की जाती है। पानी को जल देव कहा जाता है। इसीलिए यदि किसी को रात को सपने में पानी दिखाई देता है, एकदम शुद्ध पानी तो वह अत्यंत शुभ समाचार है। उससे घर में सकारात्मकता बनी रहती हैं, शांति उत्पन्न होती हैं, धन का आयात होता है, कष्टों का निर्यात होता है।
सपने में बाढ़ का पानी देखना
धर्म शास्त्रों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को रात में बाढ़ का सपना आना अत्यंत अशुभ है। बता दें कि यह हानिकारक सूचना का इशारा है। इससे आपको कोई भी अशुभ समाचार मिल सकते हैं।
खास तौर पर नदी का पानी सपने में देखने से घर परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, आर्थिक तंगी आ सकती हैं, धन की कमी हो सकती है, रिश्तो में गर्माहट पैदा हो सकती हैं, व्यक्ति अनेक सारी उलजनो में पड़ सकता है।
FAQ
सपने में पानी देखने का अर्थ शुभ समाचार मिलना होता है, यह शुभ संकेत है।
सपने में कुएं का पानी देखने से धन की प्राप्ति होती है।
सपने में नदी का पानी देखने से रिश्तो में सुधार होता है।
सपने में समुद्र का पानी तथा गंदा पानी देखना अत्यंत अशुभ माना जाता है। इससे आपको हानि हो सकती हैं तथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, व्यापार में घाटा हो सकता है।
सपने में साफ पानी देखने का अर्थ शुभ होता है। इससे घर में रौनक बनी रहती हैं, सकारात्मकता बनी रहती है, सुख समृद्धि बनी रहती है।
सपने में पानी देखना शुभ तथा अशुभ इसलिए होता है क्योंकि सनातन धर्म में पानी को अत्यधिक पवित्र माना जाता है, पानी को देवता के रूप में पूजा जाता है।
निष्कर्ष
सपने में पानी देखने का अर्थ शुभ होता है, लेकिन यह अलग-अलग जगह पर अलग-अलग स्थान पर, अलग-अलग संकेत होते हैं। जैसे समुद्र का पानी, नदी का पानी शुभ माना जाता है, साफ पानी शुभ माना जाता है। इस तरह के अलग-अलग पानी का अलग-अलग संकेत होता है, उनके अलग-अलग अर्थ होता हैं।
इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हमने आपको सपने में पानी देखने का क्या अर्थ है? से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से बता दी है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको जानकारी काफी ज्यादा पसंद आई होगी। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। जल्द ही हम आपके प्रश्न का उत्तर देंगे।
यह भी पढ़े