Shukra mani kya hai fayde aur nuksan : सनातन धर्म के अनुसार जीवन में सुख समृद्धि के लिए, धन प्राप्ति करने के लिए, जीवन में प्रेम के लिए, सौंदर्य के लिए, आकर्षण के लिए, भगवान की कृपा के लिए शुक्र देव की कृपा अनिवार्य होता है।
इसके लिए शुक्र मणि बहुत उपयोगी मानी जाती है। सनातन धर्म के अनुसार सदियों से ही विभिन्न प्रकार की मणि और भी प्रकार के चमत्कारिक रत्ना लोगों द्वारा धारण किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन रत्नों को धारण करने से विभिन्न प्रकार के संकट टल जाते हैं तथा व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि और धन दौलत देखने के लिए मिलती है।
आज का जीवन में लोग धन संपदा के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं। सौंदर्य आकर्षण के लिए विभिन्न प्रकार के तरीके अपनाते हैं। सुख की प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करते हैं तथा जीवन में प्रेम के लिए तरसते हैं। लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिलता है।

ऐसी स्थिति में अगर आप हिंदू धर्म के अनुसार शुक्र मणि धारण करेंगे, तो आपके ऊपर भगवान शुक्र प्रसन्न होकर कृपा करेंगे। जिससे आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी और आपको जीवन में सुख समृद्धि देखने को मिलेगी।
धर्म ग्रंथों में शुक्र मणि को एक चमत्कारिक रत्न माना गया है। ऐसा कहा गया है कि इस रत्न को धारण करने वाले जीवन में प्रसन्न रहेंगे। उनके सभी दुख दूर हो जाएंगे और हमेशा सुख ही सुख मिलेगा।
हम आपको बताएंगे कि शुक्र मणि क्या है? इसके फायदे क्या है? इसके नुकसान क्या है? शुक्र मणि कितने रुपए में मिलती है? तो आइए जानते हैं शुक्र मणि के बारे में।
शुक्र मणि क्या है? (फायदे, नुकसान, कीमत और धारण करने की विधि) | Shukra mani kya hai fayde aur nuksan
शुक्र मणि क्या है?
शुक्र मणि एक ऐसा चमत्कारिक रत्न है, जिसे मनुष्य द्वारा धारण किया जाता है। धर्म के अनुसार इस रत्न को धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि देखने को मिलती है जो भी व्यक्ति इस मणि को पहनता है, उसके ऊपर भगवान शुक्र की कृपा देखने को मिलती है।
वह व्यक्ति धन्य हो जाता है। उसके जीवन में प्रेम उत्पन्न होता है। सुख समृद्धि मिलती है तथा हर तरफ से उन्हें लाभ ही लाभ प्राप्त होता है। इसीलिए समय-समय पर सदियों से शुक्र मणि का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि ज्योतिष शास्त्रों में शुक्र मणि को विलासिता पूर्ण जीवन का प्रतीक माना गया है। शुक्र मणि को भौतिक सुख का आधार माना गया है।
कहा गया है कि विभिन्न प्रकार के ग्रह मनुष्य के जीवन को नियंत्रित करते हैं। मनुष्य जीवन की सुख सुविधाओं को नियंत्रित कर देते हैं जिससे छुटकारा पाने के लिए शुक्र मणि धारण करनी होती है। शुक्र मणि से ग्रहों के दोष दूर हो जाते हैं और मनुष्य का जीवन खुशियों से भर जाता है।
अक्सर हमें धर्म गुरुओं से यह कहते हुए सुनने को मिलता है कि किसी व्यक्ति की कुंडली कमजोर है या किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र प्रदोष है या इस ग्रह का दोष है।
ऐसी स्थिति में ज्योतिष द्वारा विभिन्न प्रकार की विधि बताई जाती है जिससे कुंडली के दोष को दूर किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति के कुंडली में शुक्र का दोष है, तो उस व्यक्ति को शुक्र मणि धारण करनी चाहिए। ऐसा करने से उसकी कुंडली में शुक्र का दोष समाप्त हो जाएगा।
शुक्र मणि के फायदे
शुक्र मणि धारण करने के बहुत सारे फायदे होते हैं जिनमें व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का दोष होता है। उन लोगों के लिए शुक्र मणि धारण करना किसी वरदान से कम नहीं है।
आमतौर पर अधिकांश लोगों के कुंडली में शुक्र ग्रह का दोष होता है। ऐसी स्थिति में अगर वे शुक्र मणि धारण करते हैं तो उन्हें सभी तरह के दुख पिड़ा से मुक्ति मिलती है।
अगर आप शुक्र देव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको शुक्र मणि डायमंड जरूर धारण करना चाहिए क्योंकि इसे सूर्य ग्रह का भाग्य रत्न डायमंड कहा जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार की चमत्कारिक शक्तियां होती है जिससे धारण करने वाला व्यक्ति धन्य हो जाता है।
शुक्र मणि धारण करने वाले व्यक्ति विभिन्न प्रकार की बीमारियां और मानसिक तथा शारीरिक कष्ट पीड़ा से वंचित रहता है तथा नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के आसपास भी नहीं रहती। हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है।
शुक्र मणि धारण करने से व्यक्ति की याददाश्त तेज होती है। दिमाग के ताले खुल जाते हैं तथा मानसिक और बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। अधिक से अधिक याद रख पाते हैं और हमेशा अच्छा सोचते हैं।
शुक्र मणि के नुकसान
शुक्र मणि के फायदे जाने के बाद आपको यह भी जान लेना चाहिए कि सुखमणि के नुकसान भी होते हैं। बता दें कि शुक्र मणि को धारण करते समय अगर आपने गलती कर दी है तो उसके कुछ नुकसान हो सकते हैं।
इसलिए आपको हमेशा सुखमणि धारण करते समय सावधानी पूर्वक धारण करनी चाहिए। सबसे पहले तो आपको पूरी विधि के अनुसार शुक्र मणि की पूजा करनी है और उसके बाद सोने अथवा चांदी के धातु में ही शुक्र मणि को धारण करना चाहिए। शुक्र मणि को किसी दूसरी धातु में इसे धारण नहीं करना चाहिए।
शुक्र मणि धारण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शुक्र मणि को हमेशा शुक्रवार के दिन ही धारण किया जाता है और उस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके शुक्र मणि की पूजा करके धारण करनी होती है।
इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जिस दिन आप शुक्र मणि को शुक्रवार के दिन धारण कर रहे हैं, उस दिन शुक्ल पक्ष होना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए शुक्र मणि लाभदायक सिद्ध होगी।
परंतु अगर आप इस विधि के अनुसार शुक्र मणि धारण नहीं करते हैं तो आपको शुक्र मणि से नुकसान देखने को मिल सकते हैं।
शुक्र मणि कैसे धारण करें
शुक्र मणि धारण करने से पहले इसकी विधि को जान लेना चाहिए कि किस विधि के अनुसार शुक्र मणि धारण की जाती है। बता दें कि शुक्र मणि को हमेशा शुक्रवार के दिन सुबह चलती स्नान करके पहननी चाहिए और इस बात का भी याद रखना चाहिए कि उसे शुक्रवार के दिन शुक्ल पक्ष होना चाहिए।
उस दिन पूजा करने के लिए घर के प्रांगण में बैठ जाएं और 108 बार ‘ऊं शुक्राय नम:’ का जाप करके शुक्र मणि के ऊपर कच्चा दूध और गंगाजल डालें और उसे धुप से निकाले। शुक्र मणि को सोने अथवा चांदी की धातु के साथ पहनना चाहिए।
शुक्र मणि की कीमत
शुक्र मणि एक बेहद ही चमत्कारिक रत्न है जिसे पहनने के बाद उस व्यक्ति के ऊपर भगवान शुक्र देव की कृपा बनी रहती है। हर जगह लाभ की प्राप्ति होती है तथा दुख और कष्टों का निवारण हो जाता है। व्यापार में लाभ होता है घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
पारिवारिक रिश्तो में मिठास उत्पन्न होती है तथा हर तरह से सकारात्मक विचार प्रधान होते हैं। इसीलिए इस शुक्र मणि की कीमत भी काफी ज्यादा है। शुक्र मणि हीरे की तरह कैरेट में डायमंड के रूप में मिलती है प्रति शुक्र मणि की कीमत ₹100 कैरेट होती है।
निष्कर्ष
शुक्र मणि एक बेशकीमती रत्न है, जिसे पहनने के बाद व्यक्ति के ऊपर भगवान शुक्र देव की असीम कृपा बनी रहती है। सनातन धर्म के अनुसार जिस व्यक्ति को हमेशा हानि होती है, दुख और कष्ट सहने पड़ते हैं, व्यापार में घाटा होता है, परिवारिक संबंध टूट रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में उन्हें शुक्र मणि धारण करना चाहिए।
शुक्र मणि धारण करने की विधि, शुक्र मणि क्या है?, शुक्र मणि कब धारण करनी चाहिए?, शुक्र मणि के फायदे, शुक्र मणि के नुकसान, शुक्र मणि की कीमत इत्यादि इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार पूर्वक आ चुके हैं।
उम्मीद करते हैं शुक्र मणि क्या है? (फायदे, नुकसान, कीमत और धारण करने की विधि) ( Shukra mani kya hai fayde aur nuksan) यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर आप कल से संबंधित कोई भी प्रश्न है, तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके कमेंट का रिप्लाई जरूर करेंगे।
यह भी पढ़ें :
पन्ना रत्न किस उंगली में पहने? (लाभ, नियम और विधि)
गोमेद रत्न किस उंगली में पहने?, नियम, फायदे और नुकसान