मून स्टोन क्या है? (फायदे, नुकसान, कीमत और धारण करने की विधि)

Moon Stone Kya Hai Fayde Aur Nuksan : आप में से काफी सारे लोग रत्न को पहनना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसको Fashion के तौर पर प्रयोग करते है तो कुछ वास्तु शास्त्र के आधार पर।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे की जो लोग रत्न को धारण करते है या फिर करना चाहते है तो उनको कई प्रकार की सावधानियां बरतनी होगी।

Moon Stone Kya Hai Fayde Aur Nuksan
Image: Moon Stone Kya Hai Fayde Aur Nuksan

रत्न से मनुष्य की शोभा नही बढ़ाई जाती हैं। रत्न में कई प्रकार की देवीय शक्ति होती हैं, जो रत्न को धारण करने वाले मनुष्य को प्रभावित करती हैं।

यदि आप किसी भी रत्न का प्रयोग करना चाहते है तो आपको कुंडली में मौजूद ग्रहों की दशा के आधार पर करना चाहिए। कुछ लोग तो अपने नाम के अनुसार ही रत्न को धारित कर लेते हैं। आज के इस लेख में हम आपको मून स्टोन के बारे में सारी जानकारी देंगे।

मून स्टोन क्या है (Moon Stone Kya Hai)

मून स्टोन एक रत्न हैं, जिसका पीला रंग हैं। मून स्टोन की चमक नीले और दूधिया रंग की होती हैं। यदि आप इसको रात्री में देखेंगे तो बिलकुल चांदी के समान होगी। लेकिन जिस मून स्टोन में सबसे अधिक नीली चमक होगी वह सबसे अधिक मूल्यवान मून स्टोन होगा।

मून स्टोन का प्रयोग क्यों करना चाहिए?

मून स्टोन को धारण करने से व्यक्ति के घर में उत्त्पन आंतरिक कलह या फिर क्लेश खतम हो जाता हैं। यदि आपका विवाह हो जाता है और आपके पार्टनर के बीच किसी प्रकार का विवाद रहता है, तो आप मून स्टोन का प्रयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा ऐसे काफी सारे लोग होते है, जिनको तुरंत ही निर्णय लेने में काफी दिक्कत होती हैं। इस कारण से उनको कई प्रकार की दिक्कत का समाना करना पड़ता हैं। ऐसे लोग भी मून स्टोन को धारण कर सकते है।

मून स्टोन के फायदे

जैसा की आपको लेख में पहले ही बता दिया है की इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के मन शांत रहता है और उसको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती हैं। इसको पहनने के निम्न लाभ प्राप्त होते हैं।

• मून स्टोन को धारण करने से मनुष्य को कैरियर और व्यापार में लाभ प्राप्त होता हैं।

• इस रत्न को पहनने से व्यक्ति की लव लाइफ अच्छी हो जाती हैं।

• जो महिलाएं मून स्टोन को धारण करती है, इससे उनके परिवार में सुख और शांति दोनो की प्राप्ति होती हैं।

• मून स्टोन मनुष्य के छह इंद्रियों को जाग्रत करता हैं।

• जो लोग अधिक यात्रा करते है जैसे एक जगह से दूसरे जगह पर घूमने के लिए जाते है, तो उन लोगों को मून स्टोन का प्रयोग करना चाहिए।

• जब आप कहीं बाहर जाते है, तो आप मून स्टोन रत्न का प्रयोग जरूर करें।

• जिन लोगों को किसी भी प्रकार की चीज का डर मन के अंदर बना रहता है, उसको फोबिया के नाम से जानते हैं, इस परिस्थिति में भी मून स्टोन का प्रयोग कर सकते हैं।

• जो मनुष्य मून स्टोन रत्न को धारण करता है, वह Negative विचार से काफी अलग रहता हैं।

• मून स्टोन आपके क्रिएटिव को भी आगे बढ़ाने में मदद करता है, जैसे यदि आप एक राइटर, संगीतकार, या फिर अन्य किसी क्षेत्र में कार्य करते है तो आपको इससे आगे बढ़ने में काफी आसानी होगी।

मून स्टोन को कब धारण करना चाहिए?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की मून स्टोन चंद्रमा का रत्न है और इसको धारण करने का सबसे अच्छा दिन सोमवार हैं। चंद्र देव भी भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं। यदि आप मून स्टोन का प्रयोग करना चाहते है तो आप इसको सोमवार को धारण करें।

मून स्टोन के नुकसान

इसको धारण न करने से कई प्रकार की समस्या का समाना करना पड़ता हैं। आप कई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से बच सकते हैं।

मून स्टोन को धारण कैसे करें?

मून स्टोन को धारण करने से आप चंद्रमा से आने वाली चांदनी को संतुलित कर सकते हैं। आप इस रत्न को शुल्क पक्ष के सोमवार को धारण कर सकते हैं।

मून स्टोन को चांदी की धातु में हाथ के कनिष्ठ उंगली में पहन सकते हैं। जब आप मून स्टोन को खरीदे तो इसका वजन लगभग 5 रत्ती के आस पास जरूर होना चाहिए।

इस रत्न को धारण करने से पहले आप अपने घर के पूजा स्थल वाली जगह को साफ कर लें। इसके बाद मून स्टोन पर गंगा जल को छिड़के और 108 बार ॐ चंद्राय नमा का जाप करें। इसके उपरांत आप मून स्टोन को धारण कर सकते हैं।

मून स्टोन को कहां से खरीदे?

वैसे तो आपको मून स्टोन किसी भी जगह पर मिल जाएगा। लेकिन वह वस्तु तभी अच्छा लाभ देता है जब उसकी गुणवत्ता अच्छी होगी। आपको उच्च क्वालिटी का स्टोन धारण करना चाहिए। तभी आप इससे लाभ ले सकते हैं।

आप इस रत्न को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो प्रकार से खरीद सकते हैं।

मून स्टोन की कीमत

यदि आप ऑनलाइन मून स्टोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको 2000 रुपए के आस पास खर्च करने होगे। आप इस रत्न को ऑनलाइन और अपनी लोकल मार्केट में भी इस रत्न को ले सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज के इस लेख के जरिए आपने रत्न शास्त्र के प्रमुख नौ रत्नों में से एक मून स्टोन के बारे में जाना। इस लेख के जरिए आपको पता चला कि मून स्टोन को धारण करने के क्या फायदे हैं?, इसके नकारात्मक प्रभाव क्या है? (Moon Stone Kya Hai Fayde Aur Nuksan) एवं मून स्टोन को धारण करने की क्या विधि है? इसके अतिरिक्त आपने मून स्टोन को पहचानने की विधि एवं रत्नों का अलग-अलग राशि पर होने वाले प्रभाव के बारे में भी जाना।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए जानकारी पूर्ण रहा होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें :

पन्ना रत्न क्या है? (फायदे, नुकसान, कीमत और धारण करने की विधि)

लहसुनिया रत्न क्या है? (फायदे, नुकसान, कीमत और धारण करने की विधि)

छह मुखी रुद्राक्ष क्या है? (फायदे, नुकसान, कीमत और धारण करने की विधि)

नीलम रत्न क्या है? (फायदे, नुकसान, कीमत और धारण करने की विधि)

Leave a Comment