सपने में देवी देवताओं की मूर्तियां देखने का क्या मतलब होता है?

Sapne Me Devi Devta ki Murti Dekhna: सपने में देवी देवताओं की मूर्ति देखने का क्या मतलब होता है? इस विषय में आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे, जिससे आपको पता चल जाएगा कि यदि आपको सपने में देवी देवताओं की मूर्ति नजर आई है तो उसका क्या संकेत है?, वह किस बात की ओर इशारा कर रहे हैं? तो आइए जानते हैं।

सपने देखना मनुष्य के लिए एक आम बात है, रात को सोने के बाद मनुष्य को सपना आना शुरू हो जाता है। लेकिन सपनों में कई बार ऐसे सपने आते हैं, ऐसे चरित्र दिखाई देते हैं, जिससे व्यक्ति डर जाता है, घबरा जाता है और वे इस सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर उसका मतलब क्या है?, वह किस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं तो यदि किसी व्यक्ति को सपने में देवी देवताओं की मूर्ति दिखाई दी है और वह घबराने लग गए हैं, उन्हें पता नहीं कि इसका अर्थ क्या है? तो हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बता देते हैं।

Sapne Me Devi Devta ki Murti Dekhna
Image Credit – Sapne Me Devi Devta ki Murti Dekhna

प्राचीनतम काल से ही मनुष्य द्वारा सपने को लेकर शास्त्रों में बखूबी वर्णन किया गया है, जिसमें शास्त्र कहते हैं कि मनुष्य जो सपने देखते हैं?, वह कभी ना कभी सच होते हैं या फिर उनका कोई अर्थ होता है?, जो जीवन में आने वाली कठिनाइयां परेशानियों या फिर शुभकामनाओं के रूप में नजर आते हैं।

सपने में देवी देवताओं की मूर्तियां देखने का क्या मतलब होता है | Sapne Me Devi Devta ki Murti Dekhna

सपने में देवी देवताओं की मूर्तियां देखने का अर्थ

सपने में देवी देवताओं की मूर्ति को देखना सनातन धर्म के स्वपन धर्म शास्त्र के अनुसार अत्यंत शुभ माना जाता है। लेकिन हमारे धर्म में 33 करोड़ देवी देवता हैं।

इसीलिए सभी देवी देवताओं की प्रतिमा शुभ नहीं होती है, प्रत्येक देवी देवताओं की मूर्ति को सपने में देखने का अलग-अलग महत्व और संकेत होता है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रमुख देवी देवताओं की मूर्ति को सपने में देखने का अर्थ विस्तार से बताएंगे।

सपने में भगवान श्री गणेश को देखना

भगवान श्री गणेश को विनायक महाराज कहा जाता है। विनायक महाराज हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सबसे पहले पूजनीय देव हैं। इन्हें खास तौर पर धन, वैभव, सुख, समान, सुख, समृद्धि के लिए पूजा जाता है।‌

श्री गणेश को शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों में सबसे पहले पूजा जाता है तथा कोई भी मिठाई और व्यंजन को बनाते ही सबसे पहले विनायक जी महाराज को चढ़ाया जाता है।

विनायक जी महाराज की मूर्ति को यदि कोई व्यक्ति सपने में देख लेता है? तो उसके जीवन में चार चांद लग जाते हैं।‌ उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आएगी, पैसों की कमी नहीं आएगी, सुख समृद्धि हमेशा बनी रहेगी तथा जीवन खुशहाल हो जाएगा।

यह भी पढ़े: सपने में किसी को मारते हुए देखने का अर्थ क्या होता है?

सपने में भगवान शिव की मूर्ति देखना

सनातन धर्म में भगवान शिव जी को सृष्टि का रचयिता कहा जाता है। शिवजी के अनेक सारे रूप धारण किए हुए हैं। शिव जी को महादेव, नीलकंठ, महाकाल, नंदी बाबा इत्यादि अनेक प्रकार के नामों से जाना जाता है।

भगवान शिव को सनातन धर्म में प्रमुख देवता के रूप में पूजा जाता है। भगवान महादेव की मूर्ति यदि कोई व्यक्ति सपने में देखा है तो यह उसके जीवन में अत्यंत शुभ समाचार उत्पन्न कर सकता है।

महादेव की मूर्ति सपने में देखने के बाद व्यक्ति के जीवन में धन की वर्षा हो सकती है।‌ यदि कोई कुंवारा है तो उसकी शादी हो सकती है, व्यापार में लाभ हो सकता है, इस तरह के संदेश मिल सकते हैं।

सपने में देवी दुर्गा मां की मूर्ति देखना

यदि कोई व्यक्ति सपने में देवी दुर्गा मां की मूर्ति देखता है तो यह उसके लिए अत्यंत शुभ संकेत हैं। उसके जीवन में सुख समृद्धि आ सकती हैं और धन की वर्षा हो सकती हैं।

बता दें कि यदि कोई व्यक्ति सपने में श्री दुर्गा मां की मूर्ति को मुस्कुराते हुए मुद्रा में देखते हैं तो यह उसके लिए जीवन में खुशहाली ला सकती हैं, उन्हें कोई शुभ संकेत दे सकते हैं, शुभ सूचनाएं मिल सकती।

यह भी पढ़े: सपने में किसी को बार बार देखना शुभ है या अशुभ?

सपने में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति देखना

सपने में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अब उसके साथ भगवान श्रीकृष्ण है। भगवान श्रीकृष्ण सारथी के रूप में उस व्यक्ति के साथ हैं, जिससे वह सफलतापूर्वक जीवन की हर कठिनाइयों और परेशानियों का सामना कर लेगा। भगवान श्री कृष्ण का इस तरह से सपने में देखना व्यक्ति की सफलता की ओर इशारा करता है।

सनातन धर्म के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को देखता है? तो इसका अर्थ यह है कि अब उसका पूरा जीवन आसानी से गुजरने वाला है। उसे जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी, कभी भी कोई भी प्रकार की पीड़ा नहीं होगी, उसके घर में सुख समृद्धि रहेगी तथा पति पत्नी के बीच अत्यंत प्रेम बना रहेगा।

सपने में भगवान विष्णु की मूर्ति देखना

भगवान विष्णु को सनातन धर्म में विशिष्ट देवता माना जाता  है। इसीलिए यदि कोई व्यक्ति सपने में उनकी मूर्ति को देखता है? तो जल्द से जल्द उनकी शादी हो जाती है और जो शादीशुदा सपने में भगवान विष्णु को देखता है, उनकी संतान प्राप्ति हो सकती है और पति पत्नी के बीच अच्छे संबंध बने रहते हैं।

धन की कमी नहीं आती है और कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पन्न नहीं होती है। घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है तथा व्यापार में हमेशा उन्नति ही उन्नति होती है।

भगवान विष्णु का ब्रह्मांड में विशेष महत्व है, भगवान विष्णु को ब्रह्मांड के देवता के रूप में भी जाना जाता है, जो सृष्टि की रक्षा करते हैं। मानव जीवन की रक्षा करते हैं, वन्यजीवों की रक्षा करते हैं।

भगवान विष्णु को जीव रक्षा के तौर पर भी पूजा जाता है। इसीलिए यदि किसी को सपने में भगवान विष्णु की प्रतिमा दिखाई देती हैं तो यह उनके लिए अत्यंत शुभ समाचार है। इससे उन्हें जीवन की हर कठिनाइयों का सामना करने की ताकत मिल जाती है।

यह भी पढ़े: सपने में पिता को देखना शुभ है या अशुभ?

सपने में हनुमान जी की मूर्ति देखना

सपने में हनुमान जी की मूर्ति देखना अत्यंत शुभ होता है। हनुमान जी को बालाजी भी कहा जाता है तथा संकट मोचन हनुमान भी कहा जाता है। क्योंकि विशेष तौर पर हिंदू धर्म में हनुमान जी को ताकतवर देवता के रूप में पूजा जाता है। जब भी किसी को डर लगता है या भूत प्रेत दिखाई देता है तब हनुमानजी को याद किया जाता है।

सनातन धर्म में कहते हैं कि हनुमानजी भूत प्रेत से व्यक्ति की रक्षा करते हैं, इसीलिए उन्हें संकट मोचन बालाजी कहा जाता है। यदि किसी व्यक्ति को संकट मोचन बालाजी की मूर्ति सपने में दिखाई देती हैं तो यह उनके लिए सुख समृद्धि और सकारात्मकता का संकेत है। अब उनके जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी नहीं आएगी। शत्रुओं का नाश होगा और बुरी आत्माएं समाप्त हो जाएगी।

सनातन धर्म के धर्म शास्त्र कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति सपने में हनुमान जी को मुस्कुराते हुए देख लेते हैं? तो यह उनके लिए अत्यंत शुभ समाचार हैं। उस व्यक्ति को जीवन में बड़ा सहयोग मिलने वाला है, जिससे वह कभी भी किसी भी कठिनाई हो और परेशानियों में हार नहीं मानेंगे। उन्हें हर कठिनाईया को पार करने की क्षमता मिल जाती है। हनुमान जी का उनके ऊपर विशेष आशीर्वाद रहता है, विशेष कृपा बनी रहती है। हनुमान जी का साथ बना रहता है।

सपने में मां सरस्वती की मूर्ति देखना

सनातन धर्म में सरस्वती माता को विद्या की देवी माना गया है, यानी की ज्ञान की देवी। आमतौर पर सरस्वती माता की पूजा विद्यार्थी पढ़ाई करने वाले छात्र, ज्ञानी लोग तथा संत महात्मा करते हैं। इससे उनके ज्ञान में की अनुभूति होती हैं।

विद्या का निवास होता है। सनातन धर्म में मां सरस्वती का एक विशिष्ट स्थान है, इसीलिए यदि किसी व्यक्ति को सपने में मां सरस्वती दिखाई देती है तो उनके ज्ञान में वृद्धि होने वाली है। घर में सुख समृद्धि रहने वाली है, विद्या का आगमन होने वाला है।

विद्या की देवी कहे जाने वाली मां सरस्वती को शांति का प्रतीक भी माना जाता है। सपने में मां सरस्वती की प्रतिमा को देखने पर व्यक्ति के घर में शांति व्यवस्था बनी रहेगी, सुख समृद्धि बनी रहेगी, धन वैभव बना रहेगा, व्यापार में वृद्धि होगी, मानसिक रूप से शांति मिलेगी, शारीरिक रूप से बल मिलेगा तथा आर्थिक आधार पर धन वैभव मिलेगा। खास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अत्यंत लाभ मिलने वाला है।

सपने में माता लक्ष्मी जी की मूर्ति देखना

जो व्यक्ति सपने में माता लक्ष्मी जी की मूर्ति देख लेता है? उनके लिए किस्मत के द्वार खोलने की बराबर होता है। क्योंकि सनातन धर्म में माता लक्ष्मी जी को धन की देवी माना जाता है। ऐश्वर्य, वैभव, सुख, समृद्धि, इत्यादि पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

यदि कोई व्यक्ति सपने में माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा को देख लेता है तो और उनके ऊपर धन की विशेष कृपा होने वाली है। उसके घर में धन वैभव के भंडार भरने वाले हैं तथा उन्हें कभी भी किसी भी वस्तु की कमी नहीं होने वाली है।

माता लक्ष्मी अत्यंत सरल और शुभम व्यवहार की देवी है, जो सभी गरीब कल्याण की सेवा के तौर पर पुजी जाती है। जहां पर भी साफ सफाई और शांति होती है। वहां माता लक्ष्मी का वास होता है।

इसीलिए यदि आपने सपने में माता लक्ष्मी को देख लिया है तो अब आपको धनवान होने से कोई नहीं रोक सकता, घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी, धन वैभव, व्यापार में उन्नति, नौकरी में पदोन्नति, रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा इत्यादि शुभ समाचार मिलते रहेंगे।

सपने में भगवान श्री राम की मूर्ति देखना

सपने में भगवान श्री राम की मूर्ति देखना शुभ समाचार हैं। क्योंकि सनातन धर्म में भगवान श्रीराम से ही देवी देवताओं की शुरुआत होती है, सनातन धर्म भगवान श्रीराम को प्रथम पूजनीय देव मानता है। परंतु भगवान श्री राम की मूर्ति को सपने में देखने से व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयां और परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।‌

सनातन धर्म के धर्म शास्त्र कहते हैं कि जिस तरह से भगवान श्री राम ने वनवास तथा लंका जैसी परिस्थितियां देखी थी वैसी ही परिस्थितियां उस व्यक्ति को भी देखने पड़ सकती है।

FAQ

सपने में देवी-देवताओं की मूर्ति देखने का अर्थ क्या होता है?

यदि कोई व्यक्ति सपने में देवी देवताओं की मूर्ति देखता है तो यह उसके लिए अत्यंत शुभ समाचार है, उसे जीवन में कुछ सूचनाएं मिल सकती है, शुभ कार्य हो सकते हैं।

सपने में किस देवता की मूर्ति देखने से भूत प्रेत आत्माओं से छुटकारा मिलता है?

सपने में संकट मोचन बालाजी जी यानि हनुमान जी की मूर्ति देखना भूत-प्रेत तथा आत्माओं से छुटकारा दिलाता है।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को देवी की मूर्ति सपने में देखने से लाभ होता है?

जो लोग शिक्षा से जुड़े हुए हैं उन लोगों को यदि सपने में माता सरस्वती की प्रतिभा दिखाई देती है तो उन्हें लाभ हो सकता है। क्योंकि सरस्वती माता को ज्ञान की देवी कहा जाता है।

किस देवी देवता की मूर्ति सपने में देखने से धन की प्राप्ति होती है?

धन की प्राप्ति के लिए सनातन धर्म में भगवान श्री गणेश तथा माता लक्ष्मी जी की आराधना और पूजा की जाती है। इसलिए यदि किसी को सपने में माता लक्ष्मी तथा भगवान श्री गणेश दिखाई देते हैं तो उन्हें धन की प्राप्ति होने वाली है।

किस देवी-देवता की मूर्ति सपने में देखने से सुख समृद्धि के साथ कुछ परेशानियां भी उठानी पड़ सकती है?

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को यदि कोई व्यक्ति सपने में उनकी प्रतिमा को देख लेता है तो उन्हें जीवन में सुख समृद्धि तथा बल के साथ साथ कुछ कुछ नहीं और परेशानियां भी उठानी पड़ सकती है। क्योंकि भगवान श्रीराम ने भी वनवास के समय अनेक सारी करता है और परेशानियों का सामना किया था।

निष्कर्ष

सपने में देवी देवताओं की मूर्ति देखने का अर्थ अत्यंत शुभ होता है।‌ लेकिन हमारे सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी देवता है।‌ इसीलिए सभी की प्रतिमा को सपने में देखने का अर्थ अलग-अलग होता है।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको सपने में देवी देवताओं की मूर्तियां देखने (Sapne Me Devi Devta ki Murti Dekhna) का अर्थ से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से बता दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी हुई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े

Leave a Comment