सपने में छिपकली को देखना शुभ है या अशुभ?

Sapne Me Chipkali ko Dekhna: हमारे सनातन धर्म के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में छिपकली देखता है तो उसका अर्थ क्या होता है? इस बारे में धर्म शास्त्रों के स्वप्न ज्ञान के अनुसार मिली जानकारी को हम आज के इस आर्टिकल में पूरी जानकारी के साथ विस्तार से बताएंगे।

जिसे पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा कि यदि किसी व्यक्ति को सपने में छिपकली दिखाई देती है तो उसका अर्थ क्या होता है?, वह किस बात का संकेत होता है?, इससे जीवन में क्या कुछ देखने को मिलता है? तो आइए शुरू करते हैं।

सपने इंसानों को रात को नींद में आते हैं, इस दौरान उन्हें कई तरह के सपने देखने को मिलते हैं, जिसमें से कुछ सपने ऐसे होते हैं जिसे देखकर व्यक्ति घबरा जाते हैं। उसे समझ में नहीं आता है कि वह सपनों का क्या अर्थ होता है?, अब उसके जीवन में क्या कुछ होने वाला है?, कौन-कौन सी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं?, यह सपना शुभ है या अशुभ है? इस बात की पूरी जानकारी हमारे धर्म शास्त्रों में दी गई है।

Sapne Me Chipkali ko Dekhna
Image Credit – Sapne Me Chipkali ko Dekhna

छिपकली आमतौर पर हमारे सभी के घरों में पाई जाती हैं। संपूर्ण भारत में सामान्यता एक तरह की छिपकली पाई जाती है। खास तौर पर छिपकली को देखकर लड़कियां और महिलाएं डर जाती हैं।

आज के समय में लड़कियां छिपकली को देखकर चिल्लाने लग जाती हैं, लड़कियों छिपकली देखते ही डर लगने लगता है, परंतु पुरुष को छिपकली देख कर बिल्कुल भी डर नहीं आता है, लेकिन आज हम जानेंगे कि सपने में छिपकली देखने का क्या अर्थ होता है?, वे शुभ होती है या अशुभ होती?

सपने में छिपकली को देखना शुभ है या अशुभ?, सपने का सही मतलब | Sapne Me Chipkali ko Dekhna

सपने में छिपकली देखने का अर्थ

व्यक्ति को सपने में छिपकली दिखाई देने का अर्थ सनातन धर्म के अनुसार शुभ तथा अशुभ दोनों ही होता है। हमारा सनातन धर्म कहता हैं कि आप तौर पर सपने में छिपकली को देखना शुभ संकेत है, यह शुभ सूचनाओं का इशारा है‌।

क्योंकि सनातन सालों में छिपकली को माता का रूप माना गया है, देवी का रूप माना गया है‌, उसकी पूजा की जाती है, इसलिए यदि किसी व्यक्ति को सपने में छिपकली दिखाई देती है तो उसका अर्थ शुभ संकेत है, परंतु छिपकली को अलग-अलग अवस्थाओं में देखने का अर्थ अलग-अलग होता है।

धर्म शास्त्रों में इस बात का वर्णन किया गया है कि छिपकली को अलग-अलग समय, अलग-अलग अवस्था तथा अलग-अलग परिस्थितियों में देखने का अलग-अलग संकेत होता है। बता दें कि छिपकली हमारे घरों में आमतौर पर कीड़े मकोड़े और बैक्टीरिया फैलाने वाले जीव को खाती है, जिससे हमें लाभ होता है।

परंतु छिपकली में जहर पाया जाता है, यह एक तरह का जहरीला जीव होता है, जो कभी अनजाने में नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए इस से सावधान रहना चाहिए। आमतौर पर छिपकली हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाती हैं।

सपने में मरी हुई छिपकली देखना

यदि किसी ने सपने में मरी हुई छिपकली देख ली है तो यह उसके लिए अत्यंत बुरा संकेत है। क्योंकि इससे उन्हें जीवन में पूरे समाचार देखने को मिल सकते हैं, कोई दुर्घटना घटित हो सकती है, बीमारी उत्पन्न हो सकती है, हर तरफ से नुकसान हो सकता है, व्यापार में घाटा हो सकता है, आर्थिक रूप से तंगी आ सकती हैं। इस तरह की बुरी खबरें और निराशाजनक खबरें सुनने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े: बाई आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ?

सपने में छिपकलीयों का संभोग देखना

यदि आपने सपने में छिपकली का संभोग देखा है तो यह आपके लिए शुभ तथा अशुभ दोनों ही हो सकते हैं। क्योंकि यदि आपकी शादी नहीं हुई है, उस समय आपको यह सपना आता है तो आपके लिए अशुभ संकेत हैं।

धर्म शास्त्र कहते हैं कि प्यार में धोखा मिल सकता है, शादी संबंध बिगड़ सकते हैं, घर परिवार के रिश्ते टूट सकते हैं। निराशा हाथ लग सकती हैं। परंतु यदि किसी शादीशुदा व्यक्तियों को इस तरह का सपना आता है तो उन्हें जीवन में सफलता मिल सकती है। जल्दी संतान की प्राप्ति हो सकती है, पति पत्नी के बीच संबंध सुधर सकते हैं तथा घर में सुख-समृद्धि बनी रह सकते हैं।

सपने में छिपकली को गिरते हुए देखना

यदि आपने सपने में छिपकली को गिरते हुए या जमीन पर गिरा हुआ देखा है तो यह आपके लिए अशुभ संकेत हो सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया छिपकली देवी का रूप होता है।

इस कारण यदि आपने छिपकली को नीचे गिरा हुआ या गिरते हुए देख लिया है तो आप का नुकसान हो सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है, आपको भी जीवन में नीचे करना पड़ सकता है, धन की कमी आ सकती है, आर्थिक रूप से कमजोर ही उत्पन्न हो सकती है तथा सुख-समृद्धि और नींद चैन उड़ सकता है।

सपने में छिपकली को दीवार पर देखना

आमतौर पर छिपकली दीवार पर ही चिपकी रहती है। विशेष रुप से वर्तमान समय में छिपकली को ग्रामीण क्षेत्र में तथा कच्चे घरों में ज्यादातर दिखा जाता है। वैसे तो छिपकली संपूर्ण भारत में सामान्य तौर पर एक जैसी ही होती हैं, परंतु बड़े घर में तथा कम साफ सफाई वाला घरों में ज्यादा देखने को मिलती है।

जिस व्यक्ति को छिपकली दीवार पर नजर आती हैं, उसके लिए यह शुभ संकेत हैं। क्योंकि सनातन धर्म में छिपकली को देवी का रूप माना गया है, उसकी पूजा की जाती है। परंतु अलग-अलग अवस्थाओं में इसका परिणाम अलग-अलग होता है।

यह भी पढ़े: सपने में सांप को देखना शुभ है या अशुभ?

सपने में छिपकली का शरीर पर चढ़ना

यदि आपने सपने में छिपकली को अपने शरीर पर चलते हुए देखा है तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ समाचार हो सकता है। हालांकि किसी लड़की या महिला ने यह सपना देखा है तो वह डर गई होगी। क्योंकि वैसे भी आमतौर पर लड़कियां और महिलाएं छिपकली से डरती है।

परंतु धर्म शास्त्रों के अनुसार सपने में छिपकली का शरीर पर चढ़ना शुभ माना जाता है‌। छिपकली पूजनीय है, उसकी पूजा की जाती है। इसलिए जिस व्यक्ति के ऊपर सपने में छिपकली चढ़ती है, उसका कल्याण हो जाता है, धन की वर्षा होती है, सुख समृद्धि बनी रहती है, हर कार्य में उन्नति और विकास होता रहता है।

सपने में छिपकली को भागते हुए देखना

यदि आपने सपने में छिपकली को भागते हुए देखा है तो यह आपके लिए शुभ समाचार हो सकते हैं। धर्म शास्त्र कहते हैं कि यह सपना आपका भाग्य का दरवाजा खोल देगा। जीवन में अनेक सारा धन दौलत प्राप्त होगा तथा सुख-समृद्धि बनी रहेगी। घर में शांति बनी रहेगी, जीवन में शांति बनी रहेगी, किसी बड़े पद पर कार्यरत होंगे, लोगों का आवागमन लगा रहेगा।

सपने में छिपकली को काटते हुए देखना

यदि आपने सपने में छिपकली को काटते हुए देखा है? तो यह आपके लिए बुरी घटना का संकेत है। आपको किसी बुरी घटना का शिकार होना पड़ सकता है।‌ कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, कोई बड़ी हानि हो सकती है, जिसकी सहायता भरपाई ना कर सकें।

धर्म शास्त्र कहते हैं कि ऐसे सपने देखने वालों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। कठिनाइयों और परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है, जीवन में अनेक सारी जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़े: सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना शुभ है या अशुभ?

सपने में दो छिपकली एक साथ देखना

धर्म शास्त्र कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति सपने में दो छिपकली के एक साथ देखते हैं तो उसका अर्थ शुभ तथा अशुभ दोनों ही होता है, क्योंकि वे दोनों ही लड़ाई कर रही होती है तो अशुभ संकेत है।

इससे आपका घर परिवार टूट सकता है, पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है। परंतु यदि दोनों छिपकलीया आराम से प्रेम से रहती है तो वह आपके लिए शुभ संकेत है। इससे आपको धन में वृद्धि होगी, परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा, पति पत्नी के बीच अत्यधिक प्रेम उत्पन्न होगा तथा शुभ संकेत मिलते रहेंगे।

सपने में छिपकली से डरना

यदि कोई व्यक्ति सपने में छिपकली से डरता है तो यह उसे हानि पहुंचा सकता है। क्योंकि ऐसा सपना देखने वालों को दुश्मन हानि पहुंचा सकते हैं। अपनों का साथ छोड़ सकता है, दोस्तों से धोखा मिल सकता है, धन की कमी आ सकती है, व्यापार में घाटा हो सकता है।

बता दें कि आमतौर पर लड़कियां छिपकली से डरती हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें छिपकली से डरने का रात को सपना आता है तो और भी अधिक घातक हो सकता है।

FAQ

सपने में छिपकली देखने का अर्थ क्या होता है?

सनातन धर्म के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में छिपकली देखता है तो यह उसके लिए शुभ संकेत है। शुभ समाचार का संदेश मिल सकता है।

सपने में मरी हुई छिपकली देखने का अर्थ क्या होता है?

सपने में मरी हुई छिपकली देखना अत्यंत अशुभ संकेत है। व्यक्ति को जीवन में कठिनाइयां और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तथा निराशाजनक सूचनाएं मिल सकती हैं।

सपने में अगर छिपकली काट दे तो इसका अर्थ क्या होता है?

यदि किसी को सपने में छिपकली काट दे, ऐसा सपना आता है तो उन्हें जीवन में कठिनाइयां और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़ी घटना घटित होने का भी संकेत प्रतीत होता।

सपने में दो छिपकलियों को एक साथ देखने का अर्थ क्या होता है?

सपने में दो छिपकलियों एक साथ देखने का अर्थ शुभ तथा अशुभ दोनों ही होता है। दो छिपकलियों का एक साथ प्रेम से रहना शुभ संकेत है, जबकि दो छिपकलियों का आपस में लड़ना अशुभ संकेत का प्रतीक है‌।

निष्कर्ष

छिपकली का सपने में दिखना शुभ होता है, परंतु अलग-अलग परिस्थितियों में शुभ तथा अशुभ दोनों ही हो सकता है। छिपकली किस रूप में, किस अवस्था में और किस परिस्थिति में आपको सपने में दिखाई देती है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका सपना शुभ संकेत दे रहा है या अशुभ संकेत दे रहा है। इस बात का धर्म शास्त्रों में बखूबी वर्णन किया गया है।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी के साथ विस्तार से बताया है कि यदि आपको सपने में छिपकली को देखना (Sapne Me Chipkali ko Dekhna) तो उसका अर्थ क्या होता है?, इस विषय में हमारे धर्म शास्त्रों से ली हुई जानकारी को संकेतिक आधार पर बताया गया है‌। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी हुई या जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। जल्द से जल्द हम आपके प्रश्न का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी जानकारी के बारे में पता चल सकें।

यह भी पढ़े

Leave a Comment