Sabse Shakrisgali Mantra Devi Kali Surksha Ghera Mantra: सनातन धर्म ग्रंथों के अनुसार देवी काली मां को ‘महाकाली’ का रूप माना जाता है। महाकाली को शक्तिशाली देवी के रूप में जाना जाता है, इसीलिए सनातन धर्म में काली मां का एक मंत्र है, जिसका जाप करके व्यक्ति अपने आसपास सुरक्षा घेरा तैयार कर सकता है, जिससे वे भय मुक्त हो जाते हैं।

जिस तरह से भगवान महादेव को महाकाल का जाता है, ठीक उसी प्रकार काली माता को अंधकार और शमशान की देवी भी कहा जाता है। जिसका अर्थ होता है कि “हर समस्या और हर काल को विफल” किए जाने वाली देवी, जो हर काल को निगल कर धर्म और मनुष्य की रक्षा करती है तथा शत्रुओं का नाश करती हैं। काली माता को जगदंबा माता और जोगमाया माताजी कहते हैं। काली माता को संपूर्ण भारत में पूजा जाता है।
सबसे ताकतवर मां काली का सुरक्षा घेरा मंत्र क्या हैं? | Sabse Shakrisgali Mantra Devi Kali Surksha Ghera Mantra
काली माता के सुरक्षा घेरा मंत्र का महत्व
धर्म शास्त्रों के अनुसार काली माता अत्यंत क्रोध वाली देवी है, जिन्हें क्रोध आने के बाद वे देवताओं को भी नहीं छोड़ती है। काली माता जीवों की रक्षा और मनुष्य की रक्षा के लिए नासुरों का नाश करती हैं। इसलिए मनुष्य द्वारा काली माता की पूजा की जाती है तथा काली माता के मंत्र का जाप किया जाता है, जिससे सुरक्षा घेरा तैयार किया जाए और नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाया जाए।
काली माता के मंत्र को काली कवच भी कहते हैं, क्योंकि इस मंत्र का जाप करने से काली माता हैं। इसलिए काली माता का मंत्र काली कवच के नाम से काफी लोकप्रिय है। धर्म शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को काली मंत्र का जाप करना चाहिए और काली मंत्रों का उच्चारण याद रखना चाहिए जो कभी भी काम आ सकता है।
धर्मशास्त्र के अनुसार काली माता के मंत्र को विशेष महत्व दिया गया है। काली माता का मंत्र एक तरह का सुख का घेरा होता है, जो शत्रुओं से रक्षा करता है। तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताते हैं कि सबसे ताकतवर मां काली का सुरक्षा घेरा मंत्र क्या है? और इसका जाप किस तरह से किया जाता है ताकि शत्रुओं से रक्षा की जाए।
सबसे ताकतवर मां काली का सुरक्षा घेरा मंत्र
साबर काली सुरक्षा घेरा मंत्र
सबसे ताकतवर महाकाली का सुरक्षा घेरा तैयार करने के लिए साबर काली सुरक्षा घेरा मंत्र का जाप करना होगा। नियमित रूप से इस मंत्र का 108 बार जाप करने से समस्याओं का नाश हो जाता है तथा शत्रुओं का विनाश हो जाता है।
इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां काली का आशीर्वाद प्राप्त होने से घर में धन दौलत और शोहरत बढ़ती है।
इस मंत्र का जाप करने के बाद मंदिर में जाकर मां काली को मिठाई चढ़ाकर पूजा करनी होती है। ऐसा करने से मां काली प्रसन्न होती है और शत्रुओं से रक्षा करती है तथा जीवन में संघर्ष और कष्टों से मुक्ति दिलाती है।
साबर काली सुरक्षा घेरा मंत्र
“ओम नमो काली कंकाली महाकाली मुख सुंदर जिहा वाली,
चार वीर भैरों चौरासी, चार बत्ती पूजूं ए मिठाई”
सबसे ताकतवर मां काली का सुरक्षा घेरा मंत्र क्या है?
भूत-प्रेतों से छुटकारा पाने हेतु तथा भूत-प्रेतों को दूर भगाने हेतु महाकाली माता ने काली साबर सुरक्षा घेरा मंत्र के अंतर्गत मंत्र दिए हुए हैं, जिनका जाप करना होता है। इन मंत्र का जाप करके किसी भी भूत प्रेत आत्मा और नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाया जा सकता है तथा सकारात्मकता बढ़ाई जा सकती हैं। इस मंत्र का जाप करने से माता काली प्रसन्न होती है, जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
भय का माहौल खत्म होता है और शारीरिक बीमारियां समाप्त हो जाती हैं। इस मंत्र का नियमित जाप करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं पार होती है और धन की समृद्धि शुरू हो जाती है। माता काली का मंत्र मनुष्य जीवन के लिए अत्यंत कारगर है। माता काली के मंत्र का जाप करना चाहिए।
भूत प्रेत को भगाने वाला काली मां का मंत्र
“ओम कलिका खडग खप्पर लिए ठाडी,
ज्योति तेरी है निराली,
पीती भर भर रक्त की प्याली,
कर भक्तो की रखवाली”
धर्म शास्त्रों में काली माता के सुरक्षा घेरे मंत्र के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। धर्म शास्त्रों में काली माता के अनेक सारे सुरक्षा घेरा मंत्र हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षा घेरा मंत्र हम आपको यहां पर बता रहे हैं। सुरक्षा घेरे के नाम तथा उनके मंत्र नीचे दिए गए हैं, जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।
नारायण उवाच
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं कालिकायै स्वाहेति च दशाक्षरीम्।
दुर्वासा हि ददौ राज्ञे पुष्करे सुर्यपर्वणि।।
दशलक्षजपेनैव मन्त्रसिद्धिः कृता पुरा।
पञ्चलक्षजपेनैव पठन् कवचमुत्तमम्।।
बभूव सिद्धकवचोSप्ययोध्यामाजगाम सः।
कृत्स्रां हि पृथिवीं जिग्ये कवचस्य प्रसादतः।।
नारद उवाच
कवचं श्रोतुमिच्छामि तां च विद्यां दशाक्षरीम्।
नाथ त्वत्तो हि सर्वज्ञ भद्रकाल्याश्च सांप्रतम।।
नारायण उवाच
श्रुणु वक्ष्यामि विप्रेन्द्र कवचं परामाद्भुतम्।
नारायणेन यद् दत्तं कृपया शूलिने पुरा।।
त्रिपुरस्य वधे घोरे शिवस्य विजयाय च।
तदेव शूलिना दत्तं पुरा दुर्वाससे मुने।।
नारद उवाच
श्रुता दशाक्षरी विद्या त्रिषु लोकेषु दुर्लभा।
अधुना श्रोतुमिच्छामि कवचं ब्रुहि मे प्रभो।।
काली माता अत्यंत बलशाली देवी माता है। इसलिए उनके मंत्रों का जाप करके किसी भी भूत प्रेत आत्माओं को निकला जा सकता है। किसी भी नकारात्मक शक्ति और प्रेत आत्माओं से निपटने के लिए काली माता का मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। काली माता के मंत्रों का जाप करके काली कवच बनाया जा सकता है, जिससे काली माता स्वयं भक्तों की रक्षा करती है।
धर्म शास्त्रों में काली माता को जनकल्याणकारी जाता है। काली माता मनुष्य की रक्षा करती है तथा प्रेत आत्मा एवं राक्षसों का नाश करती है। धर्म शास्त्र कहते हैं कि नियमित रूप से महाकाली माता के इस कवच रुपी मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सभी दुख-पीड़ा दूर हो जाती हैं।
व्यक्ति स्वस्थ और समृद्ध हो जाता है। घर परिवार में सुख समृद्धि आ जाती है तथा जीवन की सभी कठिनाइयां दूर हो जाती है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में अनेक बार काली माता के कवच रूपी मंत्र का जाप करना चाहिए।
FAQ
काली माता को “महाकाली” कहा जाता है।
काली माता की पूजा भूत प्रेत से छुटकारा पाने हेतु की जाती है।
काली माता के सुरक्षा घेरा मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
काली माता के सुरक्षा घेरा मंत्र का जाप भूत-प्रेत से छुटकारा पाने हेतु तथा नकारात्मक शक्तियां को खत्म करने हेतु किया जाता है।
निष्कर्ष
संपूर्ण भारत में काली माता की पूजा की जाती है। काली माता की पूजा अर्चना में पुष्प दूध मिठाइयां इत्यादि सामग्री का उपयोग किया जाता है। देसी घी के दीपक जलाकर काली माता की पूजा अर्चना की जाती है।
काली माता को शक्तिशाली देवी के रूप में जाना जाता है। इसीलिए काली माता के मंत्र का जाप करके कवचरुपी सुरक्षा घेरा तैयार किया जाता है, जिससे व्यक्ति और असाधारण शक्तियों से बचाया जा सकें। इस आर्टिकल में हमने आपको काली माता के सुरक्षा घेरा मंत्र के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बता दी है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपको काफी ज्यादा पसंद आया होगा। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। जल्द से जल्द हम आपके प्रश्न का उत्तर देने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़े
सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे और महत्व
घबराहट और डर दूर करने का मंत्र हिंदी अर्थ सहित