घबराहट और डर दूर करने का मंत्र हिंदी अर्थ सहित

Ghabrahat Dur Karne ka Mantra: आज के समय में मनुष्य में घबराहट होना एक आम बात है। क्योंकि आज का समय भागदौड़ भरी जीवनशैली में कुछ घटनाओं को देखने या जिम्मेदारियों को संभालने से भी घबराहट हो सकती हैं। घबराहट होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन घबराहट को टाइम पर ठीक करना अत्यंत जरूरी है। अन्यथा यह गंभीर कारण उत्पन्न कर सकती है।

Ghabrahat Dur Karne ka Mantra
Image: Ghabrahat Dur Karne ka Mantra

इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको घबराहट और डर खत्म करने का मंत्र बताने वाले हैं, जिस मंत्र का जाप करने से ही आपकी घबराहट दूर हो जाएगी तथा शांति की अनुभूति होगी।

घबराहट और डर दूर करने का मंत्र हिंदी अर्थ सहित | Ghabrahat Dur Karne ka Mantra

घबराहट होने पर क्या करें?

इंसानों में घबराहट होना एक आम बात है। यदि हम किसी बड़े व्यक्ति से मिलने वाले हैं तो उससे पहले हमें घबराहट होने लग जाती हैं। हमारा कोई इंटरव्यू लेने वाला है तो उससे पहले हमें घबराहट होने लग जाती हैं।

हम पहली बार किसी अनजान व्यक्ति से मिलने वाले हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं तो भी हमें घबराहट होने लग जाती है या हम किसी अनजान जगह पर अनेक से लोगों के बीच जाते हैं तो भी हमें घबराहट होने लग जाती हैं। इसीलिए घबराहट को लेकर आपको चिंतित नहीं होना चाहिए, बल्कि घबराहट को दूर करने का विकल्प ढूंढना चाहिए।

मंत्रों से घबराहट दूर करना

यह विकल्प काफी कारगर साबित होने वाला है और इसके लिए आपको कोई खर्च करने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि घबराहट को दूर करने के लिए हम मंत्र बताने वाले हैं। इन मंत्रों का उच्चारण करके आप अपनी घबराहट को दूर कर सकते हैं।

नियमित रूप से आप इन मंत्रों का उच्चारण करेंगे तो धीरे-धीरे आपके जीवन से भी घबराहट दूर चली जाएगी। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को घबराहट से छुटकारा पाने हेतु इन मंत्रों का उच्चारण जरूर करना चाहिए।

घबराहट शुरू होने पर व्यक्ति को खाना-पीना कुछ भी नहीं दिखाई देता, घबराहट में व्यक्ति को समझ में नहीं आता कि वह क्या करें और वे डिप्रेशन में चले जाते हैं तथा पसीना आना शुरू हो जाता है। घबराहट के कारण भूख का भी पता नहीं लगता और प्यास भी ज्ञात नहीं रहती।

इसीलिए समय पर घबराहट का विकल्प ढूंढना जरूरी है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको घबराहट दूर करने के कुछ मंत्र और जाप बताते हैं, जिन का उच्चारण करके आप अपनी घबराहट को दूर कर सकते हैं।

घबराहट दूर करने का मंत्र कौनसा है तथा उसका हिंदी अर्थ

शिव मंत्र

घबराहट दूर करने का शिव मन्त्र “ओम नम: शिवाय” है, इसका हिंदी में अर्थ “भगवान शिव को नमस्कार” करना होता है। घबराहट को दूर करने का सबसे बेहतरीन उपाय हैं, शिव मंत्र का जाप करना। शिव मंत्र का जाप करके आप अपने घर पर ही बिना किसी परेशानी के घबराहट को दूर कर सकते हैं। शिव मंत्र का जाप करने के लिए आपको “ओम नमः शिवाय” इस तरह से शांत दिमाग से जाप करना होगा।

सुबह शाम विश्राम की स्थिति में बैठकर आंखें बंद करके दिमाग को एकदम शांत रखकर शिव की प्रतिमा को अपने दिमाग में लाकर इस मंत्र का जाप करें। हर दिन सुबह शाम 108 बार “ओम नमः शिवाय” का जाप जरूर करें। यदि आप इस तरह से जाप करते हैं तो बहुत ही जल्द आपकी घबराहट दूर हो जाएगी और नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से आपको जीवन में घबराहट होना कम हो जाएगा।

हनुमान मंत्र

घबराहट दूर करने का हनुमान जी का मंत्र “ओम हनुमंते नम:” है। हनुमान जी के मंत्र का हिंदी में अर्थ “वायु के पुत्र भगवान श्री राम के परम मित्र और और शिष्य हनुमान को नमन करता हूं” होता है। घबराहट दूर करने के लिए 108 बार हनुमान जी का मंत्र का जाप करें, इससे घबराहट दूर होगी और स्वयं की शक्ति का आभास होगा।

बता दें कि हनुमानजी शक्तिशाली और बलशाली नाम से जाने जाते हैं। वे अत्यंत बलशाली थे, इसीलिए हनुमान जी का मंत्र का जाप करने से घबराहट और भय दूर होगा। मन को शांति मिलेगी और एक नई शक्ति प्रदान होगी, हर रोज मंगलवार को 108 बार “ओम हनुमंते नम:” इस तरह से हनुमान जी का मंत्र का जाप जरूर करें, इससे जीवन में खुशियां आएंगी और भय एवं चिंता दूर हो जाएगी।

गायत्री मंत्र

घबराहट दूर करने का गायत्री मन्त्र “ओम भुभूर्व: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात” है। गायत्री मंत्र का हिंदी में अर्थ “सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा के तेज का ध्यान करना” होता है। गायत्री मंत्र का जाप करने से घबराहट तो दूर होगी ही साथ ही आपको जोश और लगन भी महसूस होगी। गायत्री मंत्र का जाप करने से यदि आपके जीवन में कुछ कष्ट है तो भी दूर हो जाएंगे।

इसलिए नियमित रूप से आपको गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। धर्म शास्त्रों के अनुसार गायत्री मंत्र का जाप करने से नकारात्मक शक्तिया नष्ट होती है तथा मस्तिष्क पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

गायत्री मंत्र का जाप करने के लिए हर दिन सुबह सूर्योदय से 2 घंटा पहले तथा शाम को सूर्योदय से एक घंटा बाद विश्राम की स्थिति में बैठकर (“ओम भुभूर्व: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात”) इस तरह से गायत्री मंत्र का जाप करें।

गणेश गायत्री मंत्र

घबराहट दूर करने का गणेश गायत्री मंत्र “ओम एकदन्ताय विहे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदिध प्रचोदयात” है। गणेश गायत्री मंत्र का हिंदी में अर्थ “हम दन्त भगवान गणेश की प्रार्थना करते हैं, जो सर्वव्यापी है, हाथी के आकार वाले हैं, भगवान से हम बुद्धि ज्ञान और अपने कल्याण के लिए प्रार्थना करना” होता है। घबराहट को दूर करने के लिए मन को शांत करने के लिए गणेश गायत्री का मंत्र अत्यंत कारगर मंत्र है।

इस मंत्र का जाप करके आप अपनी घबराहट दूर कर सकते हैं तथा मन को शांत कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप करने के लिए बुधवार को 108 बार “ओम एकदन्ताय विहे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदिध प्रचोदयात” इस तरह से जाप करें। दिन में लगातार 11 बार जाप करने से मन को शांति मिलेगी और घबराहट से मुक्ति मिलेगी।

भगवान विष्णु का आमोघ मंत्र

घबराहट दूर करने का भगवान विष्णु का आमोघ मंत्र “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” है। भगवान विष्णु का आमोघ मंत्र का हिंदी में अर्थ “ओम, मैं भगवान वासुदेव या भगवान वासुदेव या भगवान विष्णु को नमन करता हूं” होता है। घबराहट को दूर करने के लिए भगवान विष्णु का अमोघ मंत्र सबसे कारगर उपाय हैं।

भगवान विष्णु के अमोघ मंत्र का जाप करने से घबराहट दूर होती हैं, तनाव दूर होता है, नकारात्मक शक्तियां दूर होती है, मन को शांति मिलती हैं, मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को पालनहारी कहा जाता है, जो जीवन में आनंद और शांति के लिए जाने जाते हैं। इसलिए इस मंत्र का जाप आपको शांति प्रदान करेगा तथा घबराहट से दूर करेगा।

घबराहट दूर करने के लिए भगवान विष्णु का अमोघ मंत्र का जाप करने के लिए हर दिन सुबह सूर्योदय से 2 घंटे पहले शांत जगह पर बैठकर “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” इस तरह से भगवान विष्णु का अमोघ मंत्र का जाप करें। इससे मन को शांति मिलेगी और जीवन की सभी कठिनाइयां दूर हो जाएगी।

निष्कर्ष

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार मनुष्य की घबराहट और बेचैनी को दूर करने के लिए कुछ धार्मिक मंत्र है, जिनका जाप करने से मंत्रों का उच्चारण करने से घबराहट दूर होती है, मन को शांति मिलती है। इन मंत्रों के उच्चारण से ईश्वर की अनुभूति होती है तथा सकारात्मकता बनी रहती है।

इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बेचैनी और टेंशन दूर करने का मंत्र बताएं हैं, जिनका जाप करके आप अपनी घबराहट को दूर कर सकते हैं, आप भयमुक्त हो सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपको काफी ज्यादा पसंद आया होगा। यदि इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

शिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय क्या है?

पुत्र प्राप्ति के लिए कौन सा व्रत करना चाहिए?

घर में कछुए का मरना शुभ है या अशुभ?

पूजा कब नहीं करनी चाहिए? पूजा का सही समय

Leave a Comment