घर में कछुए का मरना शुभ है या अशुभ?

Ghar me Kachua Marne se Kya Hota Hai: हिंदू धर्म में कछुए को घर में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिसके घर में कछुआ रहता है, वे हमेशा उन्नति करते हैं तथा मंगलकारी जीवन यापन करते हैं। उनके घर में कभी भी कोई दुःख नहीं होता और कभी पैसों की तंगी नहीं रहती हैं। वे हमेशा समृद्ध और अमीर ही रहते हैं तथा भाग्य भी उनका साथ देता है।

Ghar me Kachua Marne se Kya Hota Hai
Image: Ghar me Kachua Marne se Kya Hota Hai

इसलिए अनेक सारे लोग धर्म शास्त्रों के अनुसार कछुए को घर में रखते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि कछुआ यदि घर में मर जाए तो शुभ होता है या अशुभ होता है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर में कछुए का मरना शुभ या अशुभ विस्तार से के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे।

घर में कछुआ मर जाए तो क्या होता है?, कछुए का मरना शुभ या अशुभ | Ghar me Kachua Marne se Kya Hota Hai

घर में कछुआ रखने से क्या होता है?

कछुए का घर में मर जाना “शुभ है या अशुभ” इस पर लोगों की अलग-अलग धारणाएं हैं। लोगों का कहना है कि जब कछुआ उन्नति और प्रगति लाता है तो वह मरने के बाद दुख और तगी भी जरूर लाता है। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, इस बारे में हम आपको आगे बताएंगे, लेकिन उससे पहले हमारे घर में कछुआ कितना लाभदायक हैं? इस बारे में जान जाते हैं।

घर में कछुए को रखने की महत्वता

धर्मशास्त्र को मानने वाले लोग अपने घर में, ऑफिस, दुकान तथा रहने वाली जगह पर कछुआ रखते हैं। वर्तमान समय में लोग कछुए की अंगूठी भी अपने हाथ में पहनते हैं। इससे वे हमेशा समर्थ और धनी रहें। धर्म शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि जिन लोगों के पास कछुआ होता है, उनके जीवन में कभी भी किसी भी वस्तु की कमी नहीं आती है। उनके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।

हमारे सनातन धर्म के धर्म शास्त्र कहते हैं कि कछुए का घर में आना शुभ माना जाता है। इसीलिए लोग अपने घरों में कछुए को रखते हैं। सनातन धर्म के वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए को घर में रखना सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना होता है। इससे धन की वृद्धि होती है तथा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कछुए को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। धर्म शास्त्र के अनुसार कछुए को घर में रखने वाले हमेशा सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। कछुए को घर में लाने से मनुष्य तथा उसका घर पवित्र हो जाता है, क्योंकि कछुआ में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए कछुआ को साक्षात् भगवान विष्णु के दर्शन माने जाते हैं।

वर्तमान समय में धर्म को मानने वाले करोड़ों लोग अपने घरों में कछुए को रखते हैं, कछुआ पालन करते हैं, घर में कछुए का पालन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है तथा सुख समृद्धि का वातावरण बना रहता है। कछुए के घर में होने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है तथा नकारात्मक ऊर्जा का निर्वाहन हो जाता है।

घर में कछुआ मर जाए तो क्या होता है?

जो लोग अपने घर में कछुए का पालन करते हैं, उन्हें हमेशा इस बात की चिंता लगी रहती है कि यदि उनका कछुआ मर गया तो क्या होगा? यानी कि कछुआ मरने पर शुभ होता है या अशुभ। यदि किसी व्यक्ति का घर में पालतू कछुआ मर जाता है तब वे घबरा जाते हैं कि अब क्या होगा?, क्या कछुए के मरने से हमें किसी भी प्रकार की कोई हानि होगी? इस तरह के सवाल मनुष्य के दिल में आ जाती हैं।

हम आपको बता दें कि यदि आपके घर में आपका पालतू कछुआ मर गया है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि कछुए के घर में मर जाने से शुभ या अशुभ कुछ भी नहीं होता है। हमारे धर्म शास्त्रों में वास्तुकला के अनुसार यह निर्देश दिए गए हैं कि कछुए का घर में रहना शुभ है, लाभदायक है, परंतु कछुए का घर में मरना शुभ या अशुभ होता है ऐसी कोई बात स्पष्ट रूप से नहीं कही गई है। इसलिए आपको कछुआ मरने पर चिंता नहीं करनी चाहिए।

परंतु यदि आपके घर में कछुआ मर गया है और आपने उसका अंतिम संस्कार सही ढंग से नहीं किया है तो यह आपके लिए जरूर अशुभ संकेत हो सकते हैं। क्योंकि वास्तु शास्त्र में कछुए को अत्यंत पवित्र माना है और कहा है कि कछुए की विशेष रूप से देखभाल करना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में पालतू कछुआ मर जाता है तो आप उन्हें साफ-सुथरी और अच्छी जगह पर गड्ढा खोदकर दफना दें।

आपको किसी तरह की कोई भी हानि नहीं होगी, लेकिन यदि आप कछुए को मरने पर फेक देते हैं तो आप बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऐसा करना धर्म शास्त्रों में पाप का भागीदार बनना भी बताया है। इसलिए यदि आपके घर में कछुआ मर जाता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कहीं पर भी कोई साफ सुथरी जगह देखकर कछुए को स्नान करवाकर दफना दे।

कछुए की उम्र कितनी होती है?

यदि आपको ऐसा लगता है कि आपका पालतू कछुआ मरने वाला है तो उस स्थिति में आपको कछुआ की उम्र का पता कर लेना चाहिए कि कितने वर्ष की आयु में आमतौर पर कछुआ मरता है तथा यह भी देख लीजिए कि कछुए को घर में किस दिशा में रखना चाहिए। यदि आप यह सोच कर परेशान हो रहे हैं कि आपका कछुआ मोटा हो गया है या और ठीक से नहीं चल रहा है।

आपको लग रहा है कि वह मरने वाला है तो हम आपको बता दें कि सामान्य रूप पर कछुए की उम्र 150 वर्ष से लेकर 250 वर्ष तक की होती है। इसीलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपका कछुआ बिल्कुल सुरक्षित है, स्वस्थ है, उसे कोई भी प्रकार की बीमारी नहीं है तो इस स्थिति में आप एकदम निश्चिंत हो जाए।

घर में कछुआ किस दिशा में रखें?

यदि आपने अपने घर की समृद्धि और सुख को बनाए रखने के लिए कछुआ लिया है। अपने घर में कछुआ पालना चाहते हैं लेकिन आपको यह नहीं पता कि कछुए को किस दिशा में रखना चाहिए तो हम आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में कछुआ पालन करने की दिशा कोई निर्धारित नहीं की गई है।

आप अपने घर में अपनी इच्छा अनुसार और कछुए की सुरक्षा अनुसार उसे कहीं पर भी रख सकते हैं। लेकिन आपको कछुआ का पालन अच्छी तरह से करना होगा, उसकी देखभाल करनी होगी तभी आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होगा।

कछुए को अपनी दुकान में कहां पर रखना चाहिए?

यदि आपने फेंगशुई कछुआ पालने के लिए रखा है और आप इस बात को लेकर परेशान है कि आप उस कछुए को कहां पर रखे, अपने घर में रखें या दुकान या व्यापार कहां पर रखें? हम आपको बता दें कि धर्मशास्त्र कहते हैं, जहां पर पैसों का आगमन होता है, जहां सुख समृद्धि स्थापित करनी होती है, वहीं पर आपको कछुआ को रख सकते हैं।

यदि आपका कोई बिजनेस है, व्यापार चल रहा है, पैसों का आवागमन है तो आप वहां पर भी रख सकते हैं, लेकिन वहां पर कछुआ की सुविधा अनुसार उसे रखना होगा, उसकी देखभाल करनी होगी। जहां पर भी आप कछुआ को रखेंगे, आपका पैसों का आगमन होगा और धन के दरवाजे खुल जायेंगे।

निष्कर्ष

सनातन धर्म के अनुसार कछुए को घर में रखना अत्यंत शुभ और लाभदायक माना गया है। इसीलिए कछुए का पालन करने वाले लोगों को कछुए से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कछुआ घर में मर जाए तो क्या होता है?, कछुए को घर में किस दिशा में रखना चाहिए?, कछुआ क्या-क्या खाता है क्या नहीं खाता है?, कछुए को कहां पर रखना चाहिए? इत्यादि इस तरह की बातें कछुआ पालन करने वालों को पता होना चाहिए।

इसीलिए हमने आपको आज के इस आर्टिकल में कछुए से संबंधित वास्तुकला के आधारित पूरी जानकारी विस्तार से बता दी है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी काफी ज्यादा पसंद आई होगी। यदि आपका कछुए से संबंधित कोई प्रश्न है, जो आप पूछना चाहते हैं तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। जल्द ही हम आपके प्रश्न का उत्तर देंगे।

यह भी पढ़े

पूजा कब नहीं करनी चाहिए? पूजा का सही समय

घबराहट और डर दूर करने का मंत्र हिंदी अर्थ सहित

शिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय क्या है?

पुत्र प्राप्ति के लिए कौन सा व्रत करना चाहिए?

Leave a Comment