सपने में मंदिर देखना शुभ है या अशुभ?

Sapne Me Mandir Dekhna: सपना प्रत्येक इंसान को दिखाई देता है, परंतु जिस इंसान को सपने में कुछ अजीब सी चीजें या कोई विषय वस्तु दिखाई देती है तो वह भयभीत हो जाता है।

इस बात को जानने की कोशिश करता है कि उसे सपने में दिखाई देने वाली विषय वस्तु का क्या मतलब है?, वह किस बात का संकेत है?, इससे उन्हें जीवन में किस प्रकार की परेशानी उठानी पड़ सकती हैं?, कौन सी कठिनाइयां झेलनी पड़ सकती हैं? इसीलिए हमारे सनातन धर्म के स्वपन शास्त्रों में सपनों का अर्थ और संकेत पूरी जानकारी के साथ विस्तार से दिया हुआ है।

Sapne Me Mandir Dekhna
Image Credit – Sapne Me Mandir Dekhna

यदि किसी व्यक्ति को सपने में मंदिर दिखाई देता है तो उसका अर्थ शुभ होता है। क्योंकि मंदिर में विराजमान भगवान देवी देवता हमारे पूजनीय हैं। हम उसकी पूजा करते हैं, मंदिर जाते हैं, पूजा करते हैं, उन्हें पुष्प अर्पित करते हैं, प्रसाद चढ़ाते हैं इत्यादि। अपनी श्रद्धा से कार्य करते हैं।

इसीलिए यदि किसी व्यक्ति को रात को सपने में मंदिर देखा है तो उसका अर्थ शुभ होता है। परंतु वह किस परिस्थिति में मंदिर सपने में देखता है? यह इसके ऊपर निर्भर करता है। क्योंकि सनातन धर्म के अनुसार सपने में देखने वाले अलग-अलग मंदिरों को अलग-अलग परिस्थितियों में शुभ तथा अशुभ दोनों ही माना जाता है।

सपने में मंदिर देखना शुभ है या अशुभ?, सपने का सही मतलब | Sapne Me Mandir Dekhna

सनातन धर्म के अनुसार मंदिर का महत्व

भारत में मंदिर आस्था का केंद्र है, संपूर्ण भारत में करोड़ों मंदिर उपस्थित हैं, जिसमें अनेक सारे मंदिर प्राचीनतम काल से उपस्थित हैं।‌ बता दें कि सदियों सदियों से ही राजा महाराजाओं द्वारा तथा आम नागरिकों द्वारा मंदिरों का निर्माण करवाया जा रहा है।

सनातन धर्म के अनुसार मंदिरों में भगवान की मूर्तियां स्थापित करना अत्यंत शुभ होता है। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करना मनुष्य जीवन में कल्याण रूपी होता है। मनुष्यों की सभी दुख पीड़ा का निवारण होता है तथा धन की कमी दूर होती हैं।

जो व्यक्ति मंदिर जाकर अपनी समस्या ईश्वर को बताता है भगवान उसकी समस्याओं का निवारण करता है, धन की कमी दूर करता है, घर में सुख समृद्धि का वास करता है तथा नकारात्मक शक्तियों का नाश करता है‌ सनातन धर्म में मंदिरों का विशिष्ट स्थान है।

संपूर्ण भारत में अनेक प्रकार के छोटे बड़े विशालकाय अद्भुत और आकर्षक मंदिर उपलब्ध हैं। इन मंदिरों को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों और करोड़ों करोड़ों पर्यटक हर वर्ष आते हैं। इन मंदिरों पर की गई खूबसूरत कलाकृतियां व नक्काशी आकर्षक का प्रमुख केंद्र है।

संपूर्ण भारत में अनेक सारे अद्भुत और ऊंचे ऊंचे विशालकाय मंदिर बने हुए हैं, जो अपनी संस्कृति को बयां करते हैं। सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओं का जिक्र किया गया है। इसीलिए आपको भारत के प्रत्येक कोने-कोने में, प्रत्येक शहर में, प्रत्येक राज्य में, प्रत्येक गांव में, प्रत्येक कस्बे में, प्रत्येक छोटे बड़े नगरीय क्षेत्र में, अनेक सारे मंदिर देखने को मिल जाएंगे।

आमतौर पर भारत में प्रत्येक 10 किलोमीटर के अंदर आपको दो-तीन मंदिर देखने को मिल जाते हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में मंदिरों के लेकर इतनी आस्था लोगों के दिलों में है। इसलिए यदि किसी व्यक्ति को सपने में मंदिर दिखाई देता है तो उसे यह आर्टिकल पूरा विस्तार से पढ़ लेना चाहिए।

सपने में मंदिर देखने का अर्थ

सपने में मंदिर देखने का अर्थ शुभ होता है। यदि कोई व्यक्ति सपने में मंदिर देखता है तो उसके जीवन में सुख समृद्धि आएगी, घर परिवार में शांति बनी रहेगी, सकारात्मकता का निवास होगा, धन की प्राप्ति होगी, धन, वैभव, शांति, सुगमता, इत्यादि देखने को मिलेगी।

व्यापार में उन्नति होगी, नौकरी में पदोन्नति होगी, रिश्तो में मिठास आ सकता है, पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ सकता है, इस तरह की आशा जनक और शुभसाकेतिक सूचनाएं मिल सकती हैं। धर्म शास्त्र कहते हैं कि अलग-अलग देवी-देवताओं के मंदिर को देखने का अलग-अलग अर्थ होता है तो आइए जान लेते हैं।

यह भी पढ़े: सपने में चाहने वालों को देखना शुभ है या अशुभ?

सपने में बहता हुआ मंदिर देखने का अर्थ

यदि किसी व्यक्ति ने सपने में तैरता हुआ या पानी में बहता हुआ मंदिर देखा है तो यह अशुभ संकेत हो सकते हैं। क्योंकि भगवान का मंदिर मुहूर्त से बनाया जाता है, जो एक जगह पर ही स्थित रहता है। किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा या प्रलय की वजह से ही मंदिर बहता हुआ दिखाई देता है।

इसीलिए उन्हें सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि उसके घर में भी बड़ी परेशानी हो सकती है, अनेक सारी निराशाजनक और हानिकारक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, उसे हर तरफ से नुकसान हो सकता है, हर तरफ से धोखा मिल सकता है।

सपने में महादेव जी का मंदिर देखना

सपने में यदि किसी व्यक्ति ने महादेव जी का यानी शिव जी का मंदिर देख लिया है तो यह उनके लिए अत्यंत शुभ संकेत हैं। क्योंकि महादेव जी सनातन धर्म के अनुसार सृष्टि के तीन प्रमुख देवताओं में से एक हैं। जो ब्रह्मा, विष्णु, महेश इस प्रकार है।

सनातन धर्म में महादेव जी का एक विशिष्ट स्थान है। लोग अपनी श्रद्धा से उसकी पूजा करते हैं, इसीलिए जो व्यक्ति सपने में महादेव जी का मंदिर देता है, उसे जीवन में सुख समृद्धि मिलेगी और धन का भंडार भरा रहने वाला है।

सपने में काली माता का मंदिर देखना

यदि किसी व्यक्ति को सपने में काली माता का मंदिर दिखाई देता है इसका मतलब यह है कि उसके शत्रुओं का नाश होने वाला है। उसे सभी कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है तथा जीवन में सुख समृद्धि बनी रहने वाली है। काली माता को प्रेतात्मा तथा शत्रुओं का नाश करने के लिए जाना जाता है।

इसीलिए जिस व्यक्ति को सपने में काली माता दिखाई देती है, उसे जीवन में सफलता और शांति देखने को मिल सकती हैं। काली माता को सपने में देखने से व्यक्ति को धन दौलत और वैभव मिल सकता है।

सपने में लक्ष्मी माता का मंदिर देखना

लक्ष्मी माता को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। हमारे घरों में अक्सर लक्ष्मी देवी की पूजा की जाती है, क्योंकि धन की प्राप्ति हो। इसलिए यदि किसी व्यक्ति को सपने में लक्ष्मी माता का मंदिर दिखाई दिया है यानी कि अब उसे धन‌की कमी दूर होने वाली है। वह अति समृद्ध और धनवान होने वाला है। उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहने वाली है तथा कोई ऊंचा पद मिल सकता है।

यह भी पढ़े: सपने में किसी को मारते हुए देखने का अर्थ क्या होता है?

सपने में श्री कृष्णा का मंदिर देखना

भगवान श्री कृष्ण को सृष्टि का रचयिता कहा जाता है। सनातन धर्म के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने अनेक बार धरती पर अलग-अलग रूप में अवतार लिया और दुश्मनों का नाश किया था। भगवान श्री कृष्ण ने सृष्टि पर अनेक बार ज्ञान तथा उपदेश दिए थे।

उन्होंने भगवत गीता में जो ज्ञान दिया था उससे संपूर्ण सृष्टि को प्रकाश मिला था। इसलिए किसी के सपने में भगवान श्री कृष्ण का मंदिर दिखाई देता है तो उसे जीवन में अपार सफलताएं मिलने वाली है, धन की कमी दूर होने वाली है, जीवन में एक नई रोशनी, नई उम्मीद, एक नई किरण दिखाई देने वाली हैं, जिससे उनका जीवन सफल होने वाला है।

सपने में भगवान जगन्नाथ का मंदिर दिखना

जिस व्यक्ति को सपने में भगवान जगन्नाथ दिखाई देते हैं उन्हें सुख समृद्धि के साथ कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती है। धर्म शास्त्र कहते हैं कि सपने में भगवान जगन्नाथ का मंदिर देखने वालों को धन मिलेगा, अपार सफलताएं भी मिलेगी।

लेकिन कुछ जिम्मेदारियां और छोटी बड़ी परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं, जिससे वे आसानी से निपट जाएंगे, फिर भी उसे एक बार बोझ उठाना पड़ सकता है।

सपने में भगवान ब्रह्मा जी का मंदिर देखना

सनातन धर्म में भगवान ब्रह्मा जी को सष्ष्टि का रचयिता का जाता है, उन्हें तीनों लोगों का परम पिता कहा जाता है। इसीलिए यदि किसी व्यक्ति ने सपने में भगवान ब्रह्मा जी का मंदिर देखा है तो उसे अनेक सारी जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं, जिस तरह से भगवान ब्रह्मा जी तीनों ही लोगों की जिम्मेदारियां उठाते हैं।‌

मानव जीवन का कल्याण करते हैं, ठीक उसी प्रकार उस व्यक्ति को भी नई नई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है तथा घर परिवार को चलाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े: सपने में किसी को बार बार देखना शुभ है या अशुभ?

सपने हनुमान जी का मंदिर देखना

सपने में जिन लोगों को हनुमान जी का मंदिर दिखाई देता है, उन्हें अब घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उसके शत्रुओं का नाश होने वाला है, भूत प्रेत तथा आत्माएं ऐसी शक्तियों का नाश होने वाला है, उसे अब डरने की जरूरत नहीं है।

हनुमान जी अत्यंत बलशाली देवता है, जो मानव जीवन का कल्याण करते हैं। जिस व्यक्ति को सपने में हनुमान जी का मंदिर दिखाई दिया है, उसे धन वैभव की प्राप्ति होगी। साथ ही उन्हें घर में सुख समृद्धि देखने को मिलेगी तथा बुरी शक्तियों का नाश हो जाएगा, उसके घर में सकारात्मकता देखने को मिल जाएगी।

सपने में श्री गणेश का मंदिर देखना

सपने में श्री गणेश का मंदिर देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। लेकिन इस दौरान आपको कुछ जिम्मेदारियां भी उठानी पड़ सकती हैं, क्योंकि भगवान श्रीगणेश को धन का देवता का आ जाता है, वैभव का देवता का जाता है, सुख समृद्धि का देवता कहा जाता है। भगवान श्रीगणेश को शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों में सबसे पहले पूजा जाता है।

भगवान श्री गणेश को विनायक जी दामोदर जी, रिद्धि-सिद्धि के धनी, इत्यादि अनेक नामों से जाना जाता है।‌भगवान श्रीगणेश को सपने में देखने वाले व्यक्ति को धन दौलत की सफलता मिलने वाली है।

व्यापार में अपार सफलता मिलने वाली है, नौकरी में पदोन्नति होने वाली है, धन वैभव मिलने वाला है, जीवन में सुख समृद्धि मिलने वाली है तथा कुछ छोटी बड़ी परेशानियां और जिम्मेदारियां भी उठानी पड़ सकती हैं।

सपने में सूर्य देव का मंदिर देखना

सपने में सूर्य देव का मंदिर देखना शुभ तथा अशुभ दोनों ही माना जाता है। सनातन धर्म के अनुसार धर्म शास्त्रों में इस बात का वर्णन किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति सपने में सूर्य देव का मंदिर देता है तो यह उसके जीवन में सुख तथा अशुभ दोनों ही प्रकार के संकेत उत्पन्न करता है।

धर्म शास्त्र के अनुसार ज्योतिष का कहना है कि जिस तरह से सूर्य अपने तेज से पृथ्वी को रोशन करता है, ठीक उसी प्रकार व्यक्ति अपने मेहनत और लगन से पूरे परिवार का पेट भरता है।

पूरे परिवार की जिम्मेदारियां उठाती है। लेकिन जिस तरह से सूर्य को दिन भर कार्य करना पड़ता है, ठीक उसी प्रकार उस व्यक्ति को भी जीवन भर कार्य करना पड़ता है आराम नहीं मिलता है।

FAQ

सपने में मंदिर देखने का अर्थ क्या होता है?

सपने में मंदिर देखने का अर्थ शुभ होता है, इससे शुभ संकेत मिलते हैं, शुभ समाचार की प्राप्ति होती हैं।

सपने में किस देवता का मंदिर देखना धन की प्राप्ति का संकेत है?

यदि किसी व्यक्ति को सपने में भगवान श्री गणेश का मंदिर दिखाई देता है तो उसे जीवन में धन की प्राप्ति होने वाली है क्योंकि भगवान श्री गणेश को धन का देवता कहा जाता है।

सपने में किस देवता का मंदिर देखना जिम्मेदारियों का संकेत है?

भगवान श्री जगन्नाथ का मंदिर यदि कोई व्यक्ति सपने में देखता है तो उन्हें कुछ जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है, जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं।

सपने में किस अवस्था में मंदिर देखना निराशाजनक है?

सपने में यदि किसी व्यक्ति को मंदिर तैरता हुआ या पानी में पैदा हुआ दिखाई देता है तो यह अत्यंत निराशाजनक संकेत है, इससे उन्हें हानि हो सकती है।

सपने में किस देवी का मंदिर देखना शत्रुओं का नाश होता है?

सपने में काली माता का मंदिर देखना शुभ होता है, काली माता शत्रुओं का नाश करती है, प्रेत आत्माओं का विनाश करती है तथा घर में सुख समृद्धि का वास करती है।

निष्कर्ष

सपने में मंदिर देखने से संबंधित पूरी जानकारी आज के इस आर्टिकल में हमने आपको विस्तार से बताई हैं। क्योंकि सपने देखना मनुष्य के लिए आम बात है तथा मंदिर का सनातन धर्म में एक विशिष्ट स्थान है। इसीलिए सपने में मंदिर देखना (Sapne Me Mandir Dekhna) एक बहुत बड़ी बात है।

इस सपने का संकेत और अर्थ पर ध्यान देना अत्यंत जरूरी है।‌ इसलिए हमने आज के इस आर्टिकल में सपने में मंदिर देखना से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से बता दी है। इस दौरान आपको यह भी देखने को मिल जाएगा कि किस अवस्था में और किस देवी देवता की मंदिर को देखना शुभ तथा अशुभ होता है।

हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे द्वारा लिखा हुआ यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं तथा इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें ताकि उसे भी इस सूचना के बारे में पता चल सकें। हम पूरी कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे सकें।

यह भी पढ़े

Leave a Comment