सपने में शिव मंदिर देखना शुभ है या अशुभ?

Sapne Me Shiv Mandir Dekhna: पृथ्वी पर मौजूद संपूर्ण मनुष्य जाति द्वारा रात को सोते समय सपना देखा जाता है। इसके ऊपर किसी का नियंत्रण नहीं रहता है, रात को सोने के बाद नींद में सपने सभी को आते हैं।

यह एक प्राकृतिक क्रिया है, इससे किसी को नहीं घबराना चाहिए। लेकिन जिन लोगों को कुछ घबराने वाले सपने आते हैं, मन को विचलित कर देने वाले सपने आते हैं इस तरह के सपने आते हैं, जिससे वे चिंतित हो जाते हैं, उन्हें लगता है कि अब उनके जीवन में कुछ कठिनाइयां और परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसीलिए हमारे धर्म शास्त्रों में सपनों का महत्व विस्तार से बताया गया है।

सनातन धर्म के स्वप्न शास्त्र मे मनुष्य को आने वाले सभी सपनों का संकेत, अर्थ, महत्व तथा जानकारी विस्तार से संदर्भ में बताई गई है। उस जानकारी के आधार पर कोई भी व्यक्ति यह पता कर सकता है कि उसे जो सपना रात को आया था? उसका मतलब क्या है, वह किस बात का संकेत है, वह सपना शुभ है? या अशुभ है। उस सपने से उसके जीवन में कौन-कौन सी कठिनाई और परेशानी आ सकती हैं? वह सपना किस तरह से उसके लिए लाभदायक साबित हो सकता है?

Sapne Me Shiv Mandir Dekhna
Image Credit – Sapne Me Shiv Mandir Dekhna

यदि कोई व्यक्ति सपने में भगवान शिव जी का मंदिर देखता है तो उसका अर्थ क्या होता है? इस बात की जानकारी भी सनातन धर्म के स्वपन शास्त्रों में दी गई है। शास्त्रों में दी गई जानकारी के अनुसार उसका अर्थ, महत्व तथा संपूर्ण विवरण आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

इसीलिए यदि आपको सपने में भगवान शिव जी का मंदिर दिखाई देता है तो उसका अर्थ, महत्व, संकेत जानने के लिए यह आर्टिकल आप अंत तक विस्तार से पढ़ें।

सपने में शिव मंदिर देखना शुभ है या अशुभ?, सपने का सही मतलब | Sapne Me Shiv Mandir Dekhna

भगवान शिव एवं मंदिर का महत्व

भगवान शिव सनातन धर्म के अनुसार इस सृष्टि के प्रमुख देवता है, उन्होंने इस धरती पर अनेक तरह के रूप धारण करके अवतार लिए हैं। भगवान शिव ने समय-समय पर राक्षसों का नाश करने और धरती पर शांति स्थापित करने हेतु अवतार के रूप में जन्म लिया तथा मनुष्य का कल्याण किया था।

वर्तमान समय में विश्व भर में भगवान शिव के चिन्ह, शिवलिंग खुदाई के दौरान मिलते हैं।‌ भारत के कोने कोने में अनेक सारे प्राचीन मंदिर और शिवलिंग उपस्थित हैं, जो सदियों पुराने हैं।

मंदिर हमारे लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है, मंदिर में हम देवी देवताओं की पूजा करने के लिए जाते हैं। भगवान शिव के मंदिर संपूर्ण देश में अवस्थित है। भगवान शिव को सभी जाति और वर्गों के लोग पूजते हैं।

भगवान शिव को- भोलेनाथ, शिव शंकर, महादेव, महाकाल इत्यादि अनेक नामों से जाना जाता है। भगवान शिव का सपना यदि किसी व्यक्ति को आता है, किसी के सपने में भगवान शिव का मंदिर दिखाई देता है तो उसका अर्थ क्या होता है, इस बात की जानकारी हम आपको प्रदान करेंगे।

सपने में भगवान शिव का मंदिर देखने का अर्थ

सपने में भगवान शिव का मंदिर देखने का अर्थ अत्यंत शुभ होता है। ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति के जीवन में समृद्धि आ जाती हैं। घर में सुख समृद्धि देखने को मिलती है, धन में वृद्धि होती है तथा व्यापार और कारोबार में उन्नति होती है। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहते हैं, इसीलिए जिस भी व्यक्ति को ऐसा सपना आता है, उसके जीवन का कल्याण हो जाता है, सभी कष्टों का निवारण हो जाता है।

धर्म शास्त्रों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव का मंदिर दिखाई देता है तो उसका संकेत हमेशा शुभ नहीं होता है। शास्त्र कहते हैं कि भगवान शिव का मंदिर सपने में दिखाई देना अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग संकेत उत्पन्न कर सकता है।

जैसे भगवान शिव का शिवलिंग देखना, भगवान शिव का मंदिर देखना, भगवान शिव के मंदिर को पानी में तैरते हुए देखना, भगवान शिव के मंदिर को बारिश में भीगते हुए देखना इत्यादि अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग संकेत मिलते हैं।

भगवान शिव को देवों का देव महादेव कहा जाता है। इसके अलावा महादेव जी को नीलकंठ महादेव के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने इस संपूर्ण सृष्टि को बचाने के लिए विश पी लिया था, जिससे उनका कंठ नीला पड़ गया था।

इसीलिए वर्तमान समय में महादेव जी को नीलकंठ महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इसीलिए यदि किसी को भगवान शिव सपनों में मंदिर के रूप में दिखाई देते हैं तो उन्हें शुभ संकेत तो मिलते हैं। परंतु कुछ जिम्मेदारियां और परेशानियां भी उठानी पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़े: सपने में चाहने वालों को देखना शुभ है या अशुभ?

सपने में बारिश में भगवान शिव का मंदिर देखना

यदि किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव का मंदिर बारिश के दौरान दिखाई देता है तो यह शुभ तथा अशुभ दोनों ही संकेत प्रदान करते हैं। धर्म शास्त्र कहते हैं कि बारिश अत्यंत शुभ मानी जाती है। इंद्र देव की कृपा मानी जाती है और बारिश के पानी को जल देवता के रूप में पूजा जाता है। परंतु बारिश में मंदिर शुभ तथा अशुभ दोनों ही संकेत प्रदान करते हैं।

शुभ संकेत इस बात का प्रमाण है कि भगवान शिव जी का मंदिर पवित्र हो रहा है। यदि किसी ने अपवित्र कर दिया है तो‌ लेकिन अत्यधिक बारिश होना अशुभ संकेत देता है।

इससे व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयां और परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं और घर की जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है। भगवान महादेव की तरह व्यक्ति को अपने परिवार के लिए विश के घूंट पीने के सामान जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है।

सपने में शिव का तैरता हुआ मंदिर देखना

धर्म शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में शिवजी का मंदिर से आता हुआ देखता है तो यह अशुभ संकेत है। उस व्यक्ति के जीवन में अनेक सारी कठिनाइयां और परेशानी उत्पन्न हो सकती है‌।

साथ ही साथ उन्हें निराशाजनक समाचार भी मिल सकते हैं, ज्योतिष का कहना है कि यह इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में आपदा और प्रलय के समान उस व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयां सकती है। उस व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल मच सकता है।

भगवान शिव को सनातन धर्म में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भगवान शिव की पूजा की जाती है, सदियों से लोग भगवान शिव पर दूध अर्पित करते हैं, पुष्प अर्पित करते हैं। परंतु जिस लोगों को भगवान शिव सपने में मंदिर में विराजमान दिखाई देते हैं।

यह उनके लिए शुभ तथा अशुभ दोनों ही संकेत प्रदान करते हैं। भगवान शिव का मंदिर तैरता हुआ जिन लोगों को दिखाई देता है, उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि उनके घर परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली है, घर की जिम्मेदारियां बढने वाली है, व्यापार में हानि हो सकती है, मित्रों से धोखा मिल सकता है, निराशा दिलाने वाले समाचार मिल सकते हैं।

यह भी पढ़े: सपने में खुद को डरा हुआ देखने का अर्थ क्या होता है?

सपने में भगवान शिव का शिवलिंग वाला मंदिर देखना

यदि किसी व्यक्ति ने सपने में भगवान शिव का ऐसा मंदिर देखा है, जहां पर शिवलिंग ही है, भगवान शिव की मूर्ति नहीं है तो यह इस बात का प्रमाण है कि उन्हें घर में सुख समृद्धि देखने को मिल सकती है, धन में वृद्धि देखने को मिल सकती हैं, व्यापार और व्यवसाय में उन्नति होगी, नौकरी में पदोन्नति होगी, पुराने बिगड़े हुए काम बन सकते हैं, पुराने बिगड़े हुए रिश्ते सुधर सकते हैं, इस तरह के सकारात्मक और शुभ समाचार मिलने की अधिक संभावना रहती है।

सनातन धर्म के स्वपन शास्त्र इस बात की पुष्टि करते हैं कि जिस व्यक्ति ने सपने में भगवान शिव का शिवलिंग वाला मंदिर देख लिया है, उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी, भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी, जीवन में कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करने की हिम्मत मिलेगी, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि विशेष रूप से या भगवान शिव का उसके ऊपर आशीर्वाद है, भगवान शिव का हाथ है।

FAQ

सपने में भगवान शिव का मंदिर देखने का अर्थ क्या होता है?

सनातन धर्म के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में भगवान शिव का मंदिर देखा है तो यह उनके लिए अत्यंत शुभ समाचार है परंतु उन्हें कुछ जिम्मेदारियां भी उठानी पड़ सकती हैं।

सपने में भगवान शिव का तैरता हुआ मंदिर देखने से क्या होता है?

धर्म शास्त्र कहते हैं कि यदि किसी व्यक्ति ने सपने में भगवान शिव का देवता का मंदिर देख लिया है तो वह उसके जीवन के लिए अशुभ संकेत हैं। उसके जीवन में अनेक सारी कठिनाइयां और परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, बड़ी घटनाएं घटित हो सकती हैं, व्यापार और व्यवसाय में हानि हो सकती है इत्यादि निराशाजनक सूचनाएं प्राप्त होगी।

सपने में भगवान शिव का शिवलिंग वाला मंदिर देखने का क्या अर्थ है?

सपने में भगवान शिव का शिवलिंग वाला मंदिर देखना शुभ माना जाता है, जो व्यक्ति ऐसा सपना देखता है, उसके जीवन में उन्नति होती है, व्यवसाय में प्रगति होती है, सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सपने में भगवान शिव का मंदिर देखने से जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिलते हैं?

यदि किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव का मंदिर दिखाई देता है तो यह उसके जीवन में चार चांद लगा सकते हैं। धर्म शास्त्र कहते हैं कि भगवान शिव का मंदिर सपने में देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा सपना देखने वालों को जीवन में धन दौलत की कमी नहीं होती है। घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है, व्यापार हमेशा उन्नति की ओर आगे बढ़ता है, लेकिन कुछ जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं, जो घर के बड़े व्यक्ति को उठानी पड़ती है।

निष्कर्ष

सनातन धर्म के स्वपन शास्त्र इस बात का जिक्र करते हैं कि जिस व्यक्ति ने सपने में भगवान शिव का मंदिर देखा है, उसने जीवन में हमेशा उन्नति ही पाई है, सुख समृद्धि की पाई है, वह व्यक्ति जीवन में सफल रहा है, क्योंकि उसके ऊपर भगवान महादेव का हाथ आशीर्वाद के रूप में था। ज्योतिष कहते हैं कि जिस भी व्यक्ति ने एक बार भी सपने में भगवान महादेव का मंदिर देख लिया है तो उसका कल्याण हो ना तय है।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी के साथ विस्तार से बताया है कि सपने में शिव मंदिर देखना (Sapne Me Shiv Mandir Dekhna) का अर्थ क्या होता है?, किस किस परिस्थिति में और किसके समय सपने में भगवान शिव जी का मंदिर देखने का क्या संकेत होता है?, यह किस बात की तरफ इशारा करता है? और कौन-कौन सी घटनाएं घटित हो सकती हैं? इसीलिए आर्टिकल को आपको लास्ट तक जरूर पढ़ना चाहिए ताकि आपको इस बारे में पूरी जानकारी विस्तार से पता चल सकें।

हमें पूरी उम्मीद है कि यह जानकारी आपको जरूर हेल्पफुल लगी होगी। यदि आपका कोई प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े

Leave a Comment