घर के लिए कौन सा कलर शुभ है?

Ghar ke Liye Konsa Colour Shubh Hai: घर में आप अपनी मर्जी से किसी भी तरह का रंग कर सकते हैं। मगर घर का रंग आपके मन में सकारात्मक या नकारात्मक विचार को जन्म देता है।

जिस वजह से घर के लिए कौन सा कलर शुभ है जानना बहुत आवश्यक है। अगर आप सही रंग का चुनाव करते है तो आपके घर को देखकर एक सकारात्मक विचार जन्म लेता है, जो लोगों को भी काफी अच्छा लगता है और वे आपके घर के प्रति आकर्षण महसूस करते है, जो आपके घर को केंद्र का कारण बनाता है।

Ghar ke Liye Konsa Colour Shubh Hai
Image: Ghar ke Liye Konsa Colour Shubh Hai

आज के समय में लोग सुख शांति और समृद्धि के लिए अलग-अलग तरह की चीजें अपना रहे हैं। अगर आप अपने घर में सुख शांति और एक सकारात्मक विचार फैलाना चाहते हैं तो आपके घर का रंग इसमें काफी अहम भूमिका निभाता है, जिसके लिए आपको अपने घर के लिए कौन सा कलर शुभ है यह जानना चाहिए और इस वजह से इस तरह के कुछ आवश्यक सवाल के जवाब आज के लेख में सरल शब्दों में दिए गए हैं।

घर के लिए कौन सा कलर शुभ है? जानिए इसका महत्व | Ghar ke Liye Konsa Colour Shubh Hai

घर के लिए कौन सा कलर शुभ है?

घर के रंग ना केवल आपके घर को सुंदर बनाते हैं बल्कि एक अलग तरह की शक्ति का संचार भी करते हैं। अगर घर के रंग को वास्तु शास्त्र के हिसाब से किया जाए तो यह आपके घर में काफी सकारात्मक और आश्चर्यजनक परिणाम दे सकता है। जिसके लिए आपको नीचे बताए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना चाहिए।

घर के पहले कमरे का रंग

जैसे ही आप किसी के घर में घुसते हैं तो दरवाजे से घुसते ही सबसे पहला कमरा हमारी नजर में सबसे पहले आता है। इस कमरे को सफेद हल्का, गुलाबी हल्का, नीला या हल्का हरा रंग से रंगना चाहिए।

सरल शब्दों में अगर कहे तो घर में घुसते ही जो पहला कमरा आता है, उसमें हल्का रंग करने से एक सकारात्मक ऊर्जा संचारित होती है, जो बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपको अपने घर के पहले कमरे को बहुत हल्के रंग से रंगना चाहिए।

लिविंग रूम का रंग

घर में घुसते ही हॉल जिसे हम कहते हैं या फिर वह जगह जहां आए हुए मेहमान को बैठाया जाता है। आमतौर पर लोग घर के जिस इलाके में बैठकर एक दूसरे से बात करते है, उसे लिविंग रूम कहा जाता है।

आप को लिविंग रूम में मटमैला, हरा, पीला, जैसा रंग करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक हरे रंग का लिविंग रूम बहुत ही शुभ माना जाता है, जो परिवार में सुख समृद्धि की निशानी है। इसके अलावा ऊपर बताए गए रंग में से किसी एक रंग का चयन करके आप अपने लिविंग रूम को खूबसूरत बना सकते हैं।

यह भी पढ़े: सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना शुभ है या अशुभ?

घर का भोजन कक्ष

घर का भोजन कक्ष या किटेचन जहां खाना बनाया जाता है, उसे हल्के रंग से रंग ना चाहिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक भोजन के कक्ष में अगर आप का हर अंग करते हैं तो लोगों का ध्यान ना आपके दीवार पर जाता है। जबकि इस कमरे में जब कोई आए तो उसका ध्यान खाने पर जाना चाहिए। इसलिए भोजन कक्ष का रंग आपको हमेशा हल्का हरा या हल्का गुलाबी जैसा रंग चुनना चाहिए।

शयन कक्ष का रंग

अपने घर में आप जहां सोते हैं अर्थात आप का बेडरूम सबसे निश्चिंत कमरा होता है, जहां आप आराम से बैठते हैं। इस कमरे को नीले या नारंगी रंग से रंग ना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम का रंग अगर नीला या हरा रहता है तो इससे काफी धन लाभ होता है।

बच्चों के कमरे का रंग

अगर आपके घर में कोई छोटे बच्चे है और उनके लिए एक कमरा रखा गया है तो छोटे बच्चों के कमरे में आपको दीवार पर काला रंग जरूर लगाना है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बच्चों को बहुत जल्दी नजर लगती है और उस बुरी नजर से बचाने के लिए आपको अपने बच्चे की दीवार पर काला रंग करना चाहिए। इसके अलावा आप बच्चों के कमरे को नीले या हरे रंग से भी रंग सकते हैं।

यह भी पढ़े: सपने में बच्चे को देखने का मतलब क्या होता है?

पूजा करने वाले कमरे को

अगर आपके घर में एक खास कमरा भगवान के लिए रखा गया है, जहां आप पूजा करते है तो आप उस कमरे को किसी भी रंग से रंग सकते हैं। मगर वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूजा वाले कमरे को हरा या सफेद रंग से रंगना चाहिए।

बाथरूम का रंग

बाथरूम बहुत ही आवश्यक कमरा होता है। अगर आप अपने घर के बाथरूम को रंग देना चाहते है तो वास्तु शास्त्र के मुताबिक नीला सफेद रंग देना चाहिए। हालांकि बाथरूम में अब कोई भी रंग दे सकते है। अगर आप कोई गाना रंग दे रहे हैं तो उसे बहुत गाना दीजिए। अगर आपको इस हल्का रंग दे रहे है तो बहुत हल्का रंग दीजिए।

FAQ

घर के बाहर कौन सा रंग करना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में भी लिखा गया है कि घर के बाहर का रंग घर के मालिक के अनुसार होना चाहिए। क्योंकि घर एक सपना होता है, उसे अपने हिसाब से रंग देना लोग कई सालों से इसके बारे में सोच कर रखते हैं। इस वजह से घर के बाहर का रंग घर बनाने वाले व्यक्ति के मन के आधार पर होना चाहिए।

घर में कौन सा रंग सबसे शुभ है?

घर के अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह कर रंग दिया जाता है। मगर अपने घर में हरा रंग का इस्तेमाल अवश्य करें। यह बहुत ही शुभ माना जाता है वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा घर जिसमें हरा रंग का इस्तेमाल ना किया गया हो, वह खुशहाली देने वाला घर नहीं होता है।

घर के लिविंग रूम में कौन सा रंग देना चाहिए?

घर का लिविंग रूम में एक ऐसा कमरा होता है, जिसमें बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति बैठता है। इस कमरे को अपने हिसाब से हल्के रंग से रंगना चाहिए, आपका लिविंग रूम सफेद गुलाबी या हरे रंग का होना चाहिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको बताने का प्रयास किया कि घर के लिए कौन सा कलर शुभ है और किस तरह आपको अपने घर के लिए सही रंग का चयन करना चाहिए, घर के अलग-अलग कमरे में अलग-अलग तरह के रंग का इस्तेमाल करना चाहिए, उससे घर और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है और वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में खुशहाली बनी रहती है ऊपर बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए अगर आप अपने घर के रंग का चयन करते हैं तो आपका घर बहुत ही कामयाब होगा और खुशहाली ओं से भर जाएगा।

अगर ऊपर बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप घर के सही रंग का चयन कर पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। साथ ही अपने परिवार में हर किसी को बताइए कि घर का रंग किस तरह से चुना जाता है और वास्तु शास्त्र के मुताबिक अलग-अलग रंगों का क्या मतलब होता है।

यह भी पढ़े

Leave a Comment