2 मुखी रुद्राक्ष क्या है? (फायदे, नुकसान, कीमत और धारण करने की विधि)

Do Mukhi Rudraksha Kya Hai Fayde Aur Nuksan: वैसे आमतौर पर तो रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं और सभी रुद्राक्ष का अपना अलग-अलग महत्व, अलग-अलग लाभ तथा धारण करने की विधि भी अलग-अलग होती है।

ऐसे में आज का इस लेख में हम आपको 2 मुखी रुद्राक्ष से जुड़ी सभी जानकारियां प्रदान करने वाले हैं। 2 मुखी रुद्राक्ष क्या होता है?, 2 मुखी रुद्राक्ष के कौन-कौन से फायदे हैं?, क्या इससे जातक को नुकसान भी होता है? 2 मुखी रुद्राक्ष को कैसे धारण किया जाता है? तथा इसकी कीमत कितनी है? इत्यादि दो मुखी रुद्राक्ष से जुड़ी जानकारियां प्रदान करने वाले हैं।

Do Mukhi Rudraksha Kya Hai Fayde Aur Nuksan
Image: Do Mukhi Rudraksha Kya Hai Fayde Aur Nuksan

यदि आप 2 मुखी रुद्राक्ष से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें ताकि आपको 2 मुखी रुद्राक्ष के बारे में सभी जानकारियां प्राप्त हो सके और आप भी इस दो मुखी रुद्राक्ष के फायदे एवं धारण करने की विधियां इत्यादि जानकारियां प्राप्त कर सकें। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं अपना यह महत्वपूर्ण लेख।

2 मुखी रुद्राक्ष क्या है?

दो मुखी रुद्राक्ष का आकार थोड़ा अलग होता है। इसका आकार चपटा या बादाम के आकार का होता है। इस पर दो धारिया बनी होती है जिसमें से एक धारी को माता गौरी का स्वरूप तथा दूसरी धारी को भगवान शिव शंकर का स्वरूप माना जाता है।

2 मुखी रुद्राक्ष को भगवान शिव और माता पार्वती का सम्मिलित रूप माना जाता है। दो मुखी रुद्राक्ष का सत्तारूढ़ ग्रह चंद्रमा को माना जाता है तथा 2 मुखी रुद्राक्ष का इष्ट देवता भगवान शिव शंकर हैं।

ऐसा माना जाता है कि 2 मुखी रुद्राक्ष जातक के जीवन में सद्भाव लाने एवं वैवाहिक जीवन या रिश्ते को मजबूत एवं दृढ़ता प्रदान करने के है। इस दो मुखी रुद्राक्ष को चंद्र और सूर्य का भी प्रतीक माना जाता है जैसे मानो कि यह 2 देवताओं के शक्ति को वहन करता हो।

इस रुद्राक्ष को धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन में माता लक्ष्मी भी अपनी कृपा दर्शाती हैं और साथ ही साथ चमत्कारिक विकिरण जातक के मन को संतुलित एवं शांत रखती है।

इस रुद्राक्ष को पहनने वाले के मन को एवं आध्यात्मिक शक्ति को केंद्रित करने में बहुत सहायता मिलती है तथा जीवनसाथी, व्यावसायिक साझेदार, बच्चों एवं माता-पिता के मध्य, सहकर्मियों के मध्य, एवं रिश्तों को दृढ़ता प्रदान करने के लिए भी इस दो मुखी रुद्राक्ष को बहुत ही शक्तिशाली रुद्राक्ष माना जाता है।

2 मुखी रुद्राक्ष के फायदे

रुद्राक्ष का भले ही ज्योतिष से कोई सीधा संबंध नहीं होता लेकिन फिर भी भगवान शिव के आशीर्वाद से इस रुद्राक्ष का ज्योतिषी लाभ भी जातक को अपने जीवन में देखने को मिल जाता है।

यदि जातक इस रुद्राक्ष को अपने जीवन में पूरी विधि विधान एवं सकारात्मक भाव के साथ धारण करता है तो इसे निम्नलिखित लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

  • दो मुखी रुद्राक्ष से दांपत्य जीवन सुदृढ़ हो जाता है और लगभग सभी रिश्तों में दृढ़ता एवं नजदीकियां बढ़ जाती है।
  • गौ हत्या, ब्रहम हत्या से मुक्ति एवं भूत प्रेत की रक्षा यह भी लोग इस दो मुखी रुद्राक्ष को धारण करते हैं।
  • मोटापा, दिल की बीमारी जैसे अनेक रोगों से 2 मुखी रुद्राक्ष जातक के कवच की भाती रक्षा करता है।
  • 2 मुखी रुद्राक्ष उन जोड़ों अर्थात दांपत्य का भी मदद करता है, जो अपने जीवन में कठिन समय का सामना कर रहे होते हैं।
  • 2 मुखी रुद्राक्ष उन लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है, जो लोग नए जीवन साथी की खोज करते हैं।
  • 2 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से उन दांपत्य को भी लाभ प्राप्त होता है, जो संतानहीन होते हैं।
  • 2 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने वाले के जीवन में सुख शांति रहती है और समाज में उसका सामंजस्य बैठा रहता है और समाज में उसे सम्मान भी मिलता है।
  • 2 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने वाले व्यक्ति को उसके व्यापार में भी लाभ होता है।
  • 2 मुखी रुद्राक्ष अपने शासक ग्रह चंद्रमा के कारण जातक के जीवन में शांति एवं स्थिरता प्रदान करता है।

दो मुखी रुद्राक्षी से जातक के स्वास्थ्य को लाभ

2 मुखी रुद्राक्ष से जातक के स्वास्थ्य में भी कई लाभ देखने को मिलते हैं। अच्छी एवं सकारात्मक भाव से 2 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने वाले के शरीर को अर्थात उसके स्वास्थ्य को बहुत लाभ होता है जो निम्नलिखित है।

  • इस रुद्राक्ष से गैस्ट्रिक, किडनी या पेट से जुड़ी समस्याओं से बहुत आराम मिलता है।
  • हिंदू वैदिक ग्रंथों की नजर से देखा जाएं तो ऐसा माना जाता है कि इस 2 मुखी रुद्राक्ष से मर्द की नपुंसकता, व्यक्ति में एकाग्रता की कमी, तनाव, चिंता, गुर्दे की विफलता, अवसाद, नकारात्मक सोच एवं आंखों से जुड़ी समस्याओं से भी बहुत आराम मिलता है।
  • यह किडनी के साथ हाथ से भी जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है।
  • सुधार करने वाले व्यक्ति के शरीर में प्रजनन क्षमता एवं यौन स्वास्थ्य मैं बहुत सुधार आता है।
  • इस दो मुखी रुद्राक्ष को धारण करने वाले व्यक्ति अपने आप को सकारात्मक महसूस करता है जिसके कारण से वह अपने आप को बहुत ही शांत एवं स्वस्थ महसूस करता है।

दो मुखी रुद्राक्ष से नुकसान

कभी-कभी आपने या तो देखा ही होगा कि रुद्राक्ष जातक के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। ऐसा इसलिए होता है कि जातक इस रुद्राक्ष को पहनने के लिए पूरी तरह से उस रुद्राक्ष के साथ अनुकूल नहीं है। अर्थात उसके मन में नकारात्मक तथ्य मौजूद है। जिसकी वजह से वह इस रुद्राक्ष के साथ अनुकूल नहीं हो पा रहा है।

जिस कारण से उस जातक को रुद्राक्ष से प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकते हैं और यह कारण भी हो सकता है कि 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति की जन्म कुंडली में चंद्रमा स्थिति। जिसके कारण से भी जातक को अपने जीवन में उसका प्रतिकूल प्रभाव या नकारात्मक भाव देखने को मिल सकता है।

जैसे कि जातक को बेचैनी सी होने लगती है। वह अपने आप को एक एकाग्र नहीं कर पाता है और कभी-कभी तो आपके जीवन में बुरी किस्मत भी ला सकता है।

किसी भी रुद्राक्ष चाहे वह दो मुखी रुद्राक्ष हो या फिर कोई सा भी रुद्राक्ष हो, किसी भी प्रकार की रुद्राक्ष को यदि कोई व्यक्ति धारण कर रहा है तो, उसे मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो, उसके जीवन में रुद्राक्ष नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

2 मुखी रुद्राक्ष कौन कौन धारण सकता है?

वह व्यक्ति इस रुद्राक्ष को धारण कर सकता है, जो अपने दोस्तों, माता पिता, अपने वैवाहिक जीवन, सहकर्मियों, रिश्तेदारों के साथ एक अच्छा व्यवहार एवं शांतिपूर्ण जीवन व्यवस्थित करना चाहता है।

क्योंकि इस रुद्राक्ष से लोगों में आपस के रिश्ते मजबूत होते हैं एवं नजदीकियां भी बढ़ती हैं तथा साथ ही साथ जो लोग गर्भधारण की समस्या का सामना करना चाहते हैं, वे लोग भी इस रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं।

2 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने की विधि

2 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से पूर्व जातक को सबसे पहले इसके बीज मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। 2 मुखी रुद्राक्ष का बीज मंत्र है “ॐ ऊं नमः” या “ॐ नमः शिवाय”। इस जाप को करके दो मुखी रुद्राक्ष को धारण कर लेना चाहिए जिससे जातक को अधिक लाभ प्राप्त होता है।

2 मुखी रुद्राक्ष की कीमत

सभी शक्तिशाली रूद्राक्ष में से एक रुद्राक्ष है 2 मुखी रुद्राक्ष। यह रुद्राक्ष अपने उपचार के गुणों के कारण सबसे वांछित है। इस रुद्राक्ष की कीमत उसके मनका उत्पत्ति एवं उसके आकार पर निर्भर करता है।

नेपाल में पाएं जाने वाले रुद्राक्ष दुर्लभ एवं प्रकृति में पाएं जाते हैं। दक्षिण भारत में जो मनके उपलब्ध हैं, वो मोती से भी अधिक शक्तिशाली होते हैं।

निष्कर्ष

हम आप सभी लोगों से उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख 2 मुखी रुद्राक्ष क्या है?उसके फायदे, नुकसान, कीमत और धारण करने की विधि (Do Mukhi Rudraksha Kya Hai Fayde Aur Nuksan) आपको अवश्य पसंद आया होगा।

यदि आपको हमारे द्वारा लिखा गया लेख पसंद आया हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले और यदि इसलिए को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल या फिर सुझाव है, तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें :

जमुनिया रत्न क्या है? (फायदे, नुकसान, कीमत और धारण करने की विधि)

पुखराज रत्न के फायदे, नुकसान, नियम व विधि और सरल पहचान

पंचमुखी रुद्राक्ष के फायदे, धारण करने के नियम और पहचान का तरीका

एकमुखी रुद्राक्ष के फायदे, नुकसान, महत्व, धारण करने की विधि और नियम

Leave a Comment