सात घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगाएं?

Saat Ghodo ki Tasvir: घर को सजाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के तस्वीर और मूर्ति का इस्तेमाल करते हैं, उस में मुख्य रूप से घोड़े का इस्तेमाल किया जाता है। सात घोड़े की तस्वीर को आपने बहुत सारे लोगों के घर में देखा होगा।

अगर आप इस तरह की तस्वीर अपने घर में लगाना चाहते हैं और इस तरह के तस्वीर का वास्तु अर्थ समझना चाहते हैं तो आज के लेख में सात घोड़े की तस्वीर किस दिशा में लगाएं के ऊपर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है, जिसे पढ़ने के बाद आप समझ पाएंगे कि वास्तु शास्त्र में सात घोड़े का महत्व क्या है और इसे किस दिशा में लगाने पर आपको अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा।

Saat Ghodo ki Tasvir
Image – Saat Ghodo ki Tasvir

घर को सुंदर बनाने की दृष्टि से तो आप किसी भी तस्वीर को कहीं भी लगा सकते हैं। मगर हिंदू धर्म में 7 शब्द का बहुत अधिक महत्व है, जिस कार्य के साथ 7 जुड़ जाता है, उसे हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है, जिसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सात घोड़ों की तस्वीर को किस दिशा में लगाने से आपको अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा इसके बारे में भी जानकारी दी गई है।

सात घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगाएं?, बदल जायेंगे किस्मत के पन्ने | Saat Ghodo ki Tasvir

सात घोड़े की तस्वीर किस चीज का संकेत है?

हिंदू धर्म में आपने देखा होगा सात रंग को इंद्रधनुष कहा जाता है। शादी में सात फेरे होते है, सात जन्म की बात की जाती है, ग्रंथ में सप्त ऋषि की बात की गई है, इसी तरह सात घोड़े की तस्वीर को भी बहुत शुभ माना जाता है।

मगर मुख्य रूप से यह तस्वीर किस चीज की निशानी है और किस तरह की तस्वीर का चयन आपको करना चाहिए इसे नीचे समझाया गया है।

  • दौड़ते हुए सात घोड़े की तस्वीर व्यवसाय में तेजी और तरक्की की निशानी मानी जाती है तो अगर आप अपने व्यवसाय या कार्य के क्षेत्र में तरक्की पाना चाहते है तो कार्यालय में सात घोड़े की दौड़ती हुई तस्वीर को लगाना शुभ माना गया है।
  • समुद्र के सामने सात घोड़े की तस्वीर को घर में लक्ष्मी के पास का संकेत माना गया है। अगर आप अपने घर में धन, सुख शांति और समृद्धि चाहते है तो समुद्र के सामने खड़े या दौड़ते हुए सात घोड़े की तस्वीर का चयन करें।
  • ध्यान रहे यह तो घोड़े की तस्वीर ना लगाएं एक घोड़े की तस्वीर धन में रुकावट का संकेत होता है।
  • यह भी ध्यान रखें की तस्वीर में घोड़े का चेहरा प्रशिक्षित मुख वाला ना हो, इसके अलावा घोड़े आक्रोश में ना दौड़ रहे हो या गलत संकेत देता है और घर में दुख लाता है।
  • ध्यान रहे सात घोड़े दौड़ने की मुद्रा में हो और चेहरा स्पष्ट दिख रहा हो। साथी घोड़ों को देखकर किसी तरह का नकारात्मक भाव ना आता हो तो वह तस्वीर बहुत ही शुभ मानी जाएगी, जो आपके व्यवसाय में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन और घर में सुख शांति और धन की बरकत बनाएगी।

यह भी पढ़े: सबसे ताकतवर मां काली का सुरक्षा घेरा मंत्र क्या हैं?

सात घोड़े की तस्वीर कहां लगानी चाहिए?

ऊपर बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि घर में किस तरह के घोड़े की तस्वीर को लगाना चाहिए और सात घोड़े की कैसी तस्वीर आपको खरीदनी चाहिए कि इन सबके बाद आपको यह जानना होगा कि घोड़े की तस्वीर को कहां लगाया जाता है, जिसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।

नीचे बताए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करते हुए अपने घर में सही स्थान पर अगर आप सात घोड़े की तस्वीर को लगाते हैं तो आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

  • जैसा कि हमने आपको बताया दौड़ते हुए सात घोड़े की तस्वीर तरक्की की निशानी है। इस वजह से आपको अपने कार्य क्षेत्र में या कार्यालय में जहां आप ऑफिस का काम करते है, वहां दक्षिण दिशा की तरफ सात घोड़े की तस्वीर को लगाएं।
  • अगर आप अपने घर में सुख शांति और धन की बरकत चाहते हैं तो घर के बैठक या हॉल में पूर्व दिशा की तरफ समुद्र किनारे दौड़ते सात घोड़े की तस्वीर को लगाएं।
  • सात घोड़े की तस्वीर को बहुत लाभकारी माना जाता है। यह एक ऐसी तस्वीर है, जो नौकरी में प्रमोशन व्यवसाय में तरक्की और घर में धन की बरकत की निशानी होती है, जिसे घर के किसी भी कमरे या दीवाल पर लगाया जाता है। मुख्य रूप से इसे घर के पूर्व दिशा की तरफ लगाना चाहिए।

कैसी घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए?

हमने आपको बताया कि घोड़े की तस्वीर को कहां लगाना चाहिए और किस तरह की तस्वीर से आपको तरक्की होगी। मगर यह भी जानना आवश्यक है कि घोड़े की कौन सी तस्वीर को घर में नहीं लगानी चाहिए और भूलकर भी किस तरह के घोड़े के तस्वीर का चयन नहीं करना चाहिए।

  • अगर हम बात घोड़े की तस्वीर की करें तो कभी भी एक घोड़े वाले तस्वीर को अपने घर के बैठक में नहीं लगाना चाहिए।
  • कभी भी आक्रोश में दिखने वाले घोड़े या घोड़ों के झुंड की तस्वीर अपने कार्यालय में नहीं लगानी चाहिए।
  • अपने घर कार्यालय के किसी भी दीवाल पर तस्वीर लगाने के लिए धुंधले घोड़े की तस्वीर का चयन ना करें।
  • ऐसी तस्वीर लगाएं एक घोड़े का चेहरा साफ साफ आक्रोशित मुद्रा में आपकी तरफ देख रहा हो, इस तरह के तस्वीर से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और घर में दुख आने की संभावना होती है।
  • साफ खूबसूरत साधारण सात घोड़े जो समुद्र किनारे या किसी अन्य हरे-भरे जगह पर खड़े है तो यह बहुत ही खूबसूरत संकेत देता है। साथ ही चारों तरफ सकारात्मक उर्जा का वास करवाता है। आपको ऐसी ही तस्वीर का चयन करना चाहिए।

FAQ

घर में सात घोड़े की तस्वीर के लिए कौन सी दिशा सही है?

घर के किसी भी दीवार पर सात घोड़े की तस्वीर के लिए पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है। पूर्व दिशा में सात घोड़े की तस्वीर को लगाना चाहिए। मगर आप कार्यालय या ऑफिस के कार्य करने वाले क्षेत्र पर अगर इस तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो दक्षिण दिशा का चयन करें।

तरक्की पाने के लिए घोड़े की तस्वीर कैसी होनी चाहिए?

सात घोड़े की तस्वीर को व्यवसाय या कार्य के क्षेत्र में तरक्की वाला माना जाता है। इस तस्वीर को इस तरह से दीवार पर लगाना चाहिए कि घोड़े का मुंह आपके ऑफिस के अंदर हो और दक्षिण दिशा पर लगा हुआ हो। अगर इसे आप घर में लगा रहे हैं तो पूर्व दिशा की तरफ तस्वीर होनी चाहिए।

सात घोड़े की तस्वीर का क्या मतलब है?

सात घोड़े की तस्वीर को वेवसाय और नौकरी में तरक्की की निशानी मानी जाती है। इसके अलावा सात घोड़े की तस्वीर घर में धन के बरकत की निशानी होती है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको बताने का प्रयास किया कि सात घोड़े की तस्वीर का चयन कैसे करें साथ ही सात घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगाएं और किस तरह की तस्वीर को अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। अगर ऊपर बताए गए निर्देशों का आप आदेश अनुसार पालन करते हैं तो आपके घर में धन सुख शांति की बरकत होगी। इसके अलावा आपके व्यवसाय में भी बड़ी तेजी नजर आएगी।

अगर ऊपर बताई गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो उसका आदेश अनुसार पालन करें और इसे अपने मित्र और सहयोगियों के साथ साझा करना ना भूले। साथ ही अगर इस तरह के तस्वीर या वास्तु शास्त्र से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आपके मन में है तो उसे कमेंट करके पूछना ना भूलें।

यह भी पढ़े

Leave a Comment