रावण के माता पिता कौन थे और उसका बचपन कैसा था?

Ravan ke Mata Pita Ka Naam Kya Tha: महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के द्वारा रावण के बारे में लोगों को कुछ जानकारी मिलती है। लेकिन रावण के माता पिता कौन थे ? उनका बचपन कैसा था? इनके बारे में किसी को ज्यादा जानकारी नहीं है।

तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि रावण के माता पिता कौन थे और उनका बचपन कैसा था? क्या रावण के माता-पिता भी राक्षस-ब्राह्मण थे? क्योंकि रावण को महा पंडित के रूप में भी देखा जाता है। तो आज के इस पोस्ट में हम रावण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करेंगे तो आप इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Ravan ke Mata Pita Ka Naam Kya Tha
Image: Ravan ke Mata Pita Ka Naam Kya Tha

रावण से संबंधित कई ग्रंथ की भी रचना की गई थी। जिनमें पद्मपुराण, श्रीमद्भागवत पुराण, कूर्मपुराण, महाभारत, आनंद रामायण, दशावतारचरित आदि है। इन सभी से भी हम रावण के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।

रावण के माता पिता कौन थे और उसका बचपन कैसा था? | Ravan ke Mata Pita Ka Naam Kya Tha

रावण के माता पिता कौन थे?

रामायण के अनुसार ब्रह्मा जी के पुत्र पुलस्त्य ऋषि थे। उनके पुत्र विश्रवा थे। विश्रवा के पुत्र रावण हुआ। रावण के पिता विश्रवा एक ऋषि थे और बहुत बड़े शिव भक्त थे।

लेकिन फिर भी इन्होंने एक राक्षसी से विवाह किया था। यह भगवान की लीला थी ताकि उनके घर में एक वीर योद्धा रावण का जन्म हो। रावण की माता का नाम कैकसी था जोकि दैत्यराज सुमाली की पुत्री थी।

रावण के कितने भाई बहन थे?

रावण के पिता ने दो शादी की थी। इसमें पहली पत्नी देवांगना थी जोकि भारद्वाज की पुत्री थी। देवांगना का पुत्र कुबेर था क्योंकि रावण का सौतेला भाई था।

रावण की माता कैकसी ने कुंभकर्ण, विभीषण और सूर्पणखा जन्म दिया था जो कि उसके सगे भाई बहन थे। रावण के कुछ और भाई बहन भी थे। उसका नाम था खर, दूषण, कुम्भिनी, अहिरावण।

रावण का बचपन

महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण महाकाव्य, श्रीमद्भागवत पुराण और पदऔर पद्म पुराण में लिखा गया है कि रावण और कुंभकर्ण दोनों ही भगवान विष्णु के परम भक्त थे और जब भगवान विष्णु राम के अवतार में धरती पर जन्म लिया तो उनके दोनों प्रिय भक्तों ने भी धरती पर रावण और कुंभकर्ण के रूप में जन्म लिया।

रावण और कुंभकर्ण अपने अगले जन्म में हिरण्याक्ष एवं हिरण्यकशिपु थे।रावण के जन्म को लेकर कई सारे बातें बताई जाती है। जिनमें ऐसा बताया जाता है कैकसी गलत समय में गर्भधारण करने के कारण रावण और कुंभकर्ण भगवान राम के प्रिय भक्त होने के बावजूद भी एक भयंकर राक्षस के रूप में इस पृथ्वी पर जन्म लिया।

कुछ अन्य मान्यता के अनुसार तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के द्वारा बताया जाता है कि रावण का जन्म एक श्राप के द्वारा हुआ था। रावण के जन्म की एक और मानता मानी जाती है कि नारद और प्रतापभानु के लड़ाई के कारण भी रावण का जन्म हुआ।

कैकसी ने अपने पति विश्रवा से एक उपहार स्वरूप वरदान मांगा कि उसे एक ऐसा पुत्र प्राप्त हो जो देवता से भी शक्तिशाली हो और बहुत ही ज्ञानी हो। उसके पास अद्भुत ज्ञान हो और वह अद्भुत बालक हो।

कुछ समय पश्चात कैकसी ने रावण को जन्म दिया। रावण जन्म के समय दस सिर के साथ पैदा हुआ था। इसे देखकर कैकसी ने अपने पति विश्रवा से पूछा, कि मुझे ऐसा पुत्र क्यों प्राप्त हुआ?

तो उसके पति ने जवाब दिया कि तुमने एक अद्भुत पुत्र की कामना की थी। इसीलिए तुम्हें यह अद्भुत पुत्र पैदा हुआ है जिसके 10 सिर हैं, जो की बहुत ही ज्ञानी होगा। देवताओं से भी ज्यादा शक्तिशाली होगा।

रावण बचपन से ही बहुत ही प्रभावशाली और ज्ञानी बालक था। उन्होंने कम उम्र में ही शिक्षा और विद्या सीखने शुरू कर दिया था। रावण ने बेहद कम उम्र में ही चारों वेद का ज्ञान प्राप्त कर लिया था। इसके साथ-साथ रावण ने तंत्र विद्या, ज्योतिष शास्त्र,आयुर्वेद में भी महारत हासिल कर ली थी।

रावण बेहद कम उम्र में ही बहुत बड़ा तपस्वी बन गया था। रावण अब अमर होना चाहता था वह तीनों लोकों का स्वामी तो बन ही चुका था। लेकिन अब वे अमर बनना चाहता था इसके लिए उन्होंने ब्रह्मा जी का कठोर तप किया।

ब्रह्मा जी ने कहा कि मैं तुम्हें अमर होने का वरदान नहीं दे सकता लेकिन इसके बदले मैं तुम्हें बहुत सारी शक्तियां देता हूं तुम्हें ढेर सारा ज्ञान देता हूं क्योंकि तुम पहले से ही बहुत ही ज्ञानी हो। तो तुम मेरे इस बात को अच्छे से समझ सकते हो।

इसके बाद रावण ने भगवान भोलेनाथ का कठोर तप किया । रावण ने भगवान भोलेनाथ का तप करके भगवान भोलेनाथ से भी कई सारी शक्तियां प्राप्त की थी। इस प्रकार रावण का बचपन बहुत ही वेदों और ग्रंथों के ज्ञान प्राप्त करने में और तंत्र और विद्या सीखने में बीता।

निष्कर्ष

रावण एक शक्तिशाली राक्षस था लेकिन उनके अभिमान की वजह से वो मारा गया। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की रावण के माता पिता कौन थे और उसका बचपन कैसा था? (Ravan ke Mata Pita Ka Naam Kya Tha)। आर्टिकल पसंद आये तो उसे लाइक और शेयर जरुर करें।  साथ ही साथ आज के इस लेख से संबंधित किसी भी प्रकार के सवाल या फिर किसी भी प्रकार के जानकारी के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का भी इस्तेमाल करना ना भूलें।

यह भी पढ़ें:

राधा की शादी किससे हुई और कब हुई?

राधा की मृत्यु कैसे और कब हुई?, सम्पूर्ण जानकारी

भगवान शिव की मृत्यु कैसे हुई?, सम्पूर्ण जानकारी

तुलसी माता को सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं? (पूजा विधि, नियम और फायदे)

Leave a Comment